टॉपिक : 1857 की क्रांति (The Revolt of 1857)
कुल प्रश्न : 25
पास मार्क्स : 50%
अपना मार्क्स कमेंट बॉक्स में शेयर जरूर करें
1857 की क्रांति
1. महारानी विक्टोरिया ने भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश ताज के नियंत्रण में लेने की घोषणा कब की थी?
A | 6 जनवरी, 1858 |
B | 31 नवम्बर, 1858 |
C | 1 नवम्बर, 1858 |
D | 10 नवम्बर, 1858 |
Ans – 1 नवम्बर, 1858
2. वर्ष 1857 के विद्रोह के संदर्भ में निम्नलिखित में से किसे उसके मित्र ने धोखा दिया तथा जिसे अंग्रेजों द्वारा बंदी बनाकर मार दिया गया?
A | कुँवर सिंह |
B | खान बहादुर खां |
C | नाना साहब |
D | तात्या टोपे |
Ans – तात्या टोपे
3. 1857 के बरेली विद्रोह का नेता कौन था?
A | खान बहादुर खाँ |
B | बाबू कुँवर सिंह |
C | बिरजिस कादिर |
D | शहादत खान |
Ans – खान बहादुर खाँ
4. 1857 की क्रांति के समय इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कौन थे?
A | ग्लैडस्टोन |
B | लार्ड पार्मस्टन |
C | लायड जार्ज |
D | बेंजामिन डिजरायली |
Ans – लार्ड पार्मस्टन
5. 1857 का विद्रोह मुख्यतः किस कारण से असफल रहा?
A | किसी सामान्य योजना और केन्द्रीय संगठन की कमी |
B | हिन्दू-मुस्लिम एकता की कमी |
C | जमींदारों की असहभागिता |
D | इसके प्रभाव का सीमित क्षेत्र |
Ans – किसी सामान्य योजना और केन्द्रीय संगठन की कमी
6. आधुनिक इतिहासकार, जिसने 1857 के विद्रोह को ‘स्वतंत्रता की पहली लड़ाई’ कहा था?
A | ताराचंद |
B | अशोक मेहता |
C | आर. सी. मजूमदार |
D | वी.डी. सावरकर |
Ans – वी.डी. सावरकर
7. 1857 के विद्रोह के दौरान दिल्ली में विद्रोह का सैन्य-नेतृत्व किसने किया?
A | लियाकत अली |
B | बख्त खाँ |
C | बहादुरशाह II ‘जफर’ |
D | इनमें से कोई नहीं |
Ans – बख्त खाँ
8. 1857 के विद्रोह का नेतृत्व बिहार में किसने किया?
A | कुँवर सिंह |
B | रानी राम कुंआरी |
C | खान बहादुर खां |
D | तात्या टोपे |
Ans – कुँवर सिंह
9. वह पहला भारतीय सिपाही कौन था, जिसने चर्बी वाले कारतूस का प्रयोग करने से इंकार कर दिया?
A | भगत सिंह |
B | मंगल पाण्डे |
C | राजगुरु |
D | सुखदेव |
Ans – मंगल पाण्डे
10. 1857 का विद्रोह कहाँ से प्रारंभ हुआ?
A | झांसी |
B | दिल्ली |
C | मेरठ |
D | कानपुर |
Ans – मेरठ
11. निम्नलिखित में से कौन इलाहाबाद में 1857 के संग्राम का नेता था?
A | नाना साहब |
B | तात्या टोपे |
C | मौलवी लियाकत अली |
D | अजीमुल्ला |
Ans – मौलवी लियाकत अली
12. 1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण क्या था?
A | भारतीयों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का प्रयास |
B | ब्रिटिश सैनिकों एवं भारतीय सैनिकों के वेतन में भारी अंतर |
C | चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग आरंभ करना |
D | डलहौजी का जब्ती का सिद्धांत |
Ans – चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग आरंभ करना
13. निम्नलिखित में से किसने 1857 के विद्रोह को एक ‘षडयंत्र’ की संज्ञा दी?
A | सर जान के. |
B | जेम्स आउट्रम व डब्ल्यू. टेलर |
C | टी. आर. होम्स |
D | सर जॉन लॉरेन्स |
Ans – जेम्स आउट्रम व डब्ल्यू. टेलर
14. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
A | लार्ड लिटन |
B | लार्ड डलहौजी |
C | लार्ड कैनिंग |
D | लार्ड विलियम बैंटिक |
Ans – लार्ड कैनिंग
15. बेगम हजरत महल ने 1857 के विद्रोह का नेतृत्व निम्नलिखित में से किस शहर से किया था?
A | झाँसी |
B | लखनऊ |
C | बरेली |
D | जगदीशपुर |
Ans – लखनऊ
16. 1857 के विद्रोह के मामले की जाँच हेतु किस आयोग का गठन किया गया?
A | हण्टर आयोग |
B | साइमन कमीशन |
C | पब्लिक सर्विस आयोग |
D | पील आयोग |
Ans – पील आयोग
17. 1857 की क्रांति का प्रतीक क्या था?
A | कमल एवं चपाती |
B | चपाती एवं तलवार |
C | कमल एवं गुलाब |
D | कमल एवं गदा |
Ans – कमल एवं चपाती
18. 1857 में भारत में हुए विद्रोह के एक नेता तात्या टोपे का मूल नाम क्या था?
A | धुन्धु पंत |
B | रामचन्द्र पाण्डुरंग |
C | नाना साहब |
D | बालाजी राव |
Ans – रामचन्द्र पाण्डुरंग
19. रानी लक्ष्मीबाई का मूल नाम क्या था?
A | मणिकर्णिका |
B | जयश्री |
C | अहल्या |
D | पद्मा |
Ans – मणिकर्णिका
20. निम्नलिखित में से किसने अंग्रेजों के विरुद्ध 1857 के संघर्ष में भाग नहीं लिया था?
A | नाना साहब |
B | लक्ष्मीबाई |
C | चंद्रशेखर आजाद |
D | मंगल पाण्डे |
Ans – चंद्रशेखर आजाद
21. 1857 के विद्रोह का सरकारी इतिहासकार था-
A | एस. एन. सेन |
B | आर. सी. मजूमदार |
C | ताराचंद |
D | वी. डी. सावरकर |
Ans – एस. एन. सेन
22. 1857 में अंग्रेजी साम्राज्य के विरुद्ध पंजाब में किसने सशस्त्र विद्रोह किया?
A | निरंकारी सिखों ने |
B | नामधारी सिखों ने |
C | अकाली सिखों ने |
D | सैनिकों ने |
Ans – नामधारी सिखों ने
23. वर्ष 1857 के विद्रोह के निम्न नेताओं में किसने सबसे पहले अपना बलिदान दिया?
A | तात्या टोपे |
B | लक्ष्मीबाई |
C | कुँवर सिंह |
D | मंगल पाण्डे |
Ans – मंगल पाण्डे
24. किसकी वीरता से प्रभावित होकर ब्रिटिश सैन्य-अधिकारी ह्यूरोज ने कहा : ‘भारतीय क्रांतिकारियों में यह अकेली मर्द है’?
A | बेगम हजरत |
B | कुँवर सिंह |
C | लक्ष्मीबाई |
D | तात्या टोपे |
Ans – लक्ष्मीबाई
25. 1857 के विद्रोह की असफलता के बाद बहादुर शाह-II को कहाँ निर्वासित कर दिया गया?
A | सिंगापुर |
B | ढाका |
C | साइबेरिया |
D | रंगून |
Ans – रंगून