February-2019 Current Affairs Top 25 MCQs
दोस्तों 4apki Success में आपका स्वागत है। इस पोस्ट में अभी हम लोग फरवरी 2019 के टॉप 25 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को देखेंगे। जो बैंकिंग (Banking), इंश्योरेंस (Insurance), एसएससी (SSC), रेलवे (Railway), यूपीएससी (UPSC), यूपीपीसीएस (UPPCS), बीपीएससी (BPSC), एमपीपीसीएस (MPPCS), जेपीएसी (JPSC), पुलिस एग्जाम्स (Police Exams) तथा अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण होंगे। इसलिए आप इन्हें याद कर लीजिएगा। इसमें कुल 25 प्रश्न हैं आप इनमें से कितना सही करते हैं वह स्कोर कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर कीजिएगा।
February-2019 Current Affairs Top 25 MCQs
February-2019 Current Affairs Top 25 MCQs
Start
Congratulations - you have completed February-2019 Current Affairs Top 25 MCQs.
You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%. Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1 |
हाल ही में जारी अंतरराष्ट्रीय IP इंडेक्स 2019 में भारत कौन से स्थान पर है?
A | 36 |
B | 44 |
C | 40 |
D | 45 |
Question 1 Explanation:
हाल ही में जारी अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक (International Intellectual Property Index) 2019 में भारत 36 वें स्थान पर रहा है। 2018 में भारत 44 में स्थान पर था। IP Index -2019 में पहले स्थान पर अमेरिका है, दूसरे स्थान पर यूके है तथा तीसरे स्थान पर स्वीडन है।
Question 2 |
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हाल ही में किसे वर्ष 2018 के लिए गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
A | विवेकानंद केंद्र |
B | योहेई ससाकावा |
C | अक्षय पत्र |
D | सुलभ इंटरनेशनल |
Question 2 Explanation:
वर्ष 2018 के लिए गांधी शांति पुरस्कार से योहेई ससाकावा (जापान) को सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार भारत और विश्व भर में कुष्ठ रोग मिटाने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए दिया गया है।
Question 3 |
हाल ही में इसरो ने GSAT-31 को कहां से लांच किया है?
A | श्रीहरिकोटा |
B | फ्रेंच गुआना |
C | बंगलुरू |
D | इनमें से कोई नहीं |
Question 3 Explanation:
फ्रेंच गुआना
Question 4 |
ऑस्कर पुरस्कार समारोह 2019 में निम्नलिखित में से किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला?
A | ब्लैक पैंथर |
B | ग्रीन बुक |
C | ब्लैकलेंसमैन |
D | रोमा |
Question 4 Explanation:
ऑस्कर पुरस्कार समारोह 2019 में फिल्म ग्रीन बुक को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। इस फिल्म के डायरेक्टर पीटर फरिली हैं। फिल्म के क्षेत्र में दिया जाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार ऑस्कर पुरस्कार है जिसे अमेरिका के द्वारा प्रदान किया जाता है।
Question 5 |
हाल ही में कौन 200 वनडे खेलने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर बनी?
A | झूलन गोस्वामी |
B | स्मृति मंधाना |
C | मिताली राज |
D | एलिस पेरी |
Question 5 Explanation:
हाल ही में मिताली राज 200 वनडे मैच खेलने वाली विश्व की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। वनडे मैच में महिला क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी मिताली राज का ही है।
Question 6 |
संप्रति सैन्य अभ्यास 2019 का आयोजन भारत और किस देश के बीच किया जाएगा?
A | म्यांमार |
B | बांग्लादेश |
C | नेपाल |
D | भूटान |
Question 6 Explanation:
संप्रति सैन्य अभ्यास 8वां संस्करण 2 मार्च से 15 मार्च के बीच आयोजित होगा और यह सैन्य अभ्यास भारत और बांग्लादेश के बीच आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन बांग्लादेश के तंगेल में किया जा रहा है।
Question 7 |
हाल ही में किस तिथि को विश्व रेडियो दिवस मनाया गया है?
A | 4 फरवरी |
B | 13 फरवरी |
C | 21 फरवरी |
D | इनमें से कोई नहीं |
Question 7 Explanation:
प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता है।
4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।
21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है।
Question 8 |
हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा राज्य में छात्राओं को निशुल्क सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने हेतु "खुशी" योजना शुरू की गई है?
A | बिहार |
B | झारखण्ड |
C | ओडिशा |
D | मध्य प्रदेश |
Question 8 Explanation:
हाल ही में ओड़ीसा की सरकार ने स्कूल की छात्राओं के लिए खुशी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सरकारी स्कूल की कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को निशुल्क में सैनिक पैड दिए जाएंगे।
Question 9 |
फरवरी 2019 में उत्तराखंड के किस जिले में 'हिमालयन क्लाउड वेधशाला' स्थापित की गई है?
A | टिहरी |
B | उत्तरकाशी |
C | देहरादून |
D | चमोली गढ़वाल |
Question 9 Explanation:
हिमालयन क्लाउड वेधशाला उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थापित की गई है। यह वेधशाला हिमालय क्षेत्र में बादल फटने की घटनाओं का पूर्वानुमान एवं निगरानी करेगी। इस वेधशाला के निर्माण में सबसे अधिक योगदान आईआईटी कानपुर का है।
Question 10 |
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया गया है?
A | 12 फरवरी |
B | 20 फरवरी |
C | 21 फरवरी |
D | 22 फरवरी |
Question 10 Explanation:
प्रत्येक वर्ष 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है।
Question 11 |
हाल ही में 'वेस्ट वंडर पार्क' का उद्घाटन कहां किया गया है?
A | नई दिल्ली |
B | चंडीगढ़ |
C | बंगलुरू |
D | आगरा |
Question 11 Explanation:
अभी हाल ही में Waste to Wonder Park नई दिल्ली में बनाया गया है। इसमें दुनिया के जो सात अजूबे हैं उसी का मॉडल बनाया गया है इसका खास बात यह है कि इसे वेस्ट मटेरियल जैसे पुराने बेंच, स्क्रैप मेटल, टाइपराइटर का इस्तेमाल कर बनाया गया है। इसलिए इसे नाम दिया गया है वेस्ट टू वंडर पार्क। इसका उद्घाटन भारत के वर्तमान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया है।
Question 12 |
हाल ही में "बूरी बूट योलो त्योहार' कहाँ मनाया गया है?
A | मणिपुर |
B | अरुणाचल प्रदेश |
C | मिजोरम |
D | असम |
Question 12 Explanation:
हाल ही में बुरी बूट योलो त्योहार अरुणाचल प्रदेश में मनाया गया है। यह त्योहार अरुणाचल प्रदेश की न्यासी जनजाति के द्वारा मनाया जाता है।
Question 13 |
भारत के पृष्ठभूमि पर बनी किस फिल्म को हाल ही में ऑस्कर 2019 पुरस्कार समारोह में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट पुरस्कार मिला है?
A | स्किन |
B | ब्लैकलेंसमैन |
C | पीरियड : द एंड ऑफ सेंटेंस |
D | फर्स्ट मैन |
Question 13 Explanation:
उत्तर : पीरियड : द एंड ऑफ सेंटेंस। इस फिल्म में भारत के ग्रामीण क्षेत्र में पीरियड के समय महिलाओं को होने वाली समस्याओं और पैड की अनुपलब्धता को दिखाया गया है। पीरियड द एंड ऑफ सेंटेंस के डायरेक्टर रायका जेहताबची हैं।
Question 14 |
हाल ही में किस राज्य के स्टेडियम का नाम बदलकर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा के नाम पर रखा गया है?
A | असम |
B | त्रिपुरा |
C | मेघालय |
D | मणिपुर |
Question 14 Explanation:
मेघालय में एक स्टेडियम है डिक्कीबंदी स्टेडियम जिसका नाम बदलकर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा के नाम पर रखा गया है।
Question 15 |
हाल ही में किस देश की अदालत ने हिंदी को तीसरी आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल किया है?
A | सऊदी अरब |
B | संयुक्त अरब अमीरात |
C | कनाडा |
D | इंग्लैंड |
Question 15 Explanation:
संयुक्त अरब अमीरात
Question 16 |
हाल ही में राष्ट्रीय खेल 2020 का शुभंकर किसे घोषित किया गया है?
A | पांडा |
B | गैंडा |
C | बारहसिंगा |
D | धूमिल तेंदुआ |
Question 16 Explanation:
धूमिल तेंदुआ को राष्ट्रीय खेल 2020 का शुभंकर घोषित किया गया है। धूमिल तेंदूआ, तेंदुआ से एक छोटा आकार का काले धब्बे वाला जानवर है जो पेड़ पर रहता है। धूमिल तेंदुआ मेघालय का राजकीय पशु है।
Question 17 |
हाल ही में किस राज्य ने 'मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना' की शुरुआत की है?
A | उत्तर प्रदेश |
B | हरियाणा |
C | महाराष्ट्र |
D | मध्य प्रदेश |
Question 17 Explanation:
हाल ही में मध्य प्रदेश की सरकार ने मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत शहरी बेरोजगार युवाओं को साल में 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाएगी। इन्हें 100 दिन में ₹4000 महीने के हिसाब से सैलरी भी मिलेगा। यह योजना सेम उसी टाइप का है जिस तरह से ग्रामीण इलाकों में गरीबों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा योजना चल रहा है
Question 18 |
हाल ही में नासा ने किस वर्ष को चौथा सबसे गर्म वर्ष घोषित किया है?
A | 2016 |
B | 2017 |
C | 2018 |
D | 2019 |
Question 18 Explanation:
2018 को
Question 19 |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस स्थान पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया?
A | कारगिल |
B | नई दिल्ली |
C | चंडीगढ़ |
D | वडोदरा |
Question 19 Explanation:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी हाल ही में नई दिल्ली में एक औपचारिक समारोह के दौरान राष्ट्र को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक समर्पित किया है। यह नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास बनाया गया है। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक उन जवानों के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने आजादी के बाद देश की रक्षा के लिए अपना जीवन का बलिदान दिया है।
Question 20 |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में किस स्थान से प्रधानमंत्री किसान योजना (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना) का शुभारंभ किया है?
A | गोरखपुर |
B | आगरा |
C | वाराणसी |
D | उज्जैन |
Question 20 Explanation:
हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत गोरखपुर से की है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा इस बार की अंतरिम बजट में की गई थी। इस योजना के तहत 2 हेक्टेयर जमीन के मालिक किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 की दर से आय सहायता दी जाएगी। यह तीन किस्तों में यानी ₹2000-2000 करके उन्हें यह राशि प्रदान की जाएगी।
Question 21 |
हाल ही में किस देश ने फुटबॉल में अपना पहला एशिया कप जीता है?
A | कतर |
B | मलेशिया |
C | जापान |
D | इनमें से कोई नहीं |
Question 21 Explanation:
2019 का AFC Asian Cup का खिताब कतर ने जापान को हराकर जीता है और इसने यह खिताब पहली बार जीता है। अबतक सबसे अधिक बार AFC Asian Cup का खिताब जापान ने (कुल चार बार) जीता है।
Question 22 |
हाल ही में किसे सीबीआई का नया निदेशक नियुक्त किया गया है?
A | आलोक वर्मा |
B | ऋषि कुमार शुक्ला |
C | ऋषि गुप्ता |
D | अभिषेक शुक्ला |
Question 22 Explanation:
ऋषि कुमार शुक्ला
Question 23 |
हाल ही में किस तिथि को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया है
A | 31 जनवरी |
B | 4 फरवरी |
C | 2 फरवरी |
D | 10 फरवरी |
Question 23 Explanation:
प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व कैंसर दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों को इस भयानक बीमारी यानी कैंसर से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा सके और लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके। इस बार की थीम है - मैं हूं और मैं रहूंगा (I am and I will)
Question 24 |
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र (UN) ने किस वर्ष को आवर्त सारणी वर्ष घोषित किया है?
A | 2016 |
B | 2017 |
C | 2018 |
D | 2019 |
Question 24 Explanation:
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने 2019 को आवर्त सारणी वर्ष के रूप में घोषित किया है एक्चुअल में आवर्त सारणी का प्रकाशन 1869 ई. में हुआ था और इस बार आवर्त सारणी की 150वीं वर्षगांठ है इसलिए यूनाइटेड नेशन ने वर्ष 2019 को आवर्त सारणी वर्ष के रूप में घोषित किया है।
Question 25 |
हाल ही में प्रकाशित पुस्तक 'अंडाउन्टेड : सेविंग द आईडिया ऑफ इंडिया' पुस्तक के लेखक कौन हैं?
A | हमीद अंसारी |
B | शशि थरूर |
C | पी. चितम्बरम |
D | नरेन्द्र मोदी |
Question 25 Explanation:
पुस्तक अंडाउन्टेड : सेविंग द आइडिया ऑफ इंडिया पुस्तक जिसे अभी हाल ही में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के द्वारा विमोचन किया गया है। इस पुस्तक के लेखक पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम है
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect.
Get Results
There are 25 questions to complete.
You have completed
questions
question
Your score is
Correct
Wrong
Partial-Credit
You have not finished your quiz. If you leave this page, your progress will be lost.
Correct Answer
You Selected
Not Attempted
Final Score on Quiz
Attempted Questions Correct
Attempted Questions Wrong
Questions Not Attempted
Total Questions on Quiz
Question Details
Results
Date
Score
Hint
Time allowed
minutes
seconds
Time used
Answer Choice(s) Selected
Question Text
All done
Need more practice!
Keep trying!
Not bad!
Good work!
Perfect!
Sir question no.6 and no.26 wrong lag rhe h…ans wrong dikha rha hai…
कौन-सा क्वेश्चन वो थोड़ा बताइयेगा प्लीज।