GK Quiz on Lakes of India (भारत की प्रमुख झीलों से संबंधित महत्ववपूर्ण प्रश्न)।
अष्टमुदी झील किस राज्य में स्थित है?
A | तमिलनाडु |
B | केरल |
C | आंध्र प्रदेश |
D | इनमें से कोई नहीं |
उत्तर : (B) अष्टमुदी झील भारत के केरल राज्य में स्थित है। इसका आकार आठ-भुजाओं वाला है, जिससे इसका नाम पड़ा है।
पुष्कर झील कहाँ अवस्थित है?
A | राजस्थान |
B | जम्मू व कश्मीर |
C | उत्तर प्रदेश |
D | पंजाब |
उत्तर : (A) पुष्कर झील राजस्थान के अजमेर में स्थित है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस झील का निर्माण भगवान ब्रह्मा जी ने करवाया था। इस कारण झील के निकट ब्रह्मा जी का मंदिर भी बनाया गया है। पुष्कर झील में कार्तिक पूर्णिमा माह में पुष्कर मेला भी लगता है। ऐसा माना जाता है कि यहां स्नान करने पर त्वचा के सारे रोग दूर हो जाते हैं और त्वचा साफ सुथरी हो जाती है।
डल झील कहाँ है?
A | अरुणाचल प्रदेश |
B | सिक्किम |
C | पंजाब |
D | जम्मू-कश्मीर |
उत्तर : (D) डल झील जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में स्थित है। यह जम्मू कश्मीर में वुलर झील के बाद दूसरी सबसे बड़ी झील है। जम्मू-कश्मीर में स्थित अन्य झीलें – शेषनाग झील, अनंतनाग झील, बैरिनाग झील, नागिन झील।
भारत में ताजे जल की सबसे बड़ी झील ‘वुलर’ झील किस राज्य में स्थित है?
A | उत्तराखंड |
B | हिमाचल प्रदेश |
C | जम्मू-कश्मीर |
D | उत्तर प्रदेश |
उत्तर : (C) जम्मू-कश्मीर में
उत्तर-पूर्वी भारत की सबसे बड़ी झील ‘लोकटक’ किस राज्य में स्थित है?
A | मिजोरम |
B | मेघालय |
C | मणिपुर |
D | त्रिपुरा |
उत्तर : (C) लोकटक झील मणिपुर राज्य में स्थित है। दुनिया में इसे तैरती हुई झील के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ नेशनल पार्क ‘केबुल लामजाओ नेशनल पार्क’ इसी झील पर स्थित है।
‘कोलेरू’ झील किस राज्य में स्थित है?
A | केरल |
B | आंध्र प्रदेश |
C | ओडिशा |
D | तमिलनाडु |
उत्तर : (B) ‘कोलेरू’ झील आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित है। यह झील एक मीठे पानी का झील है।
मानस बल झील कहाँ है?
A | असम |
B | जम्मू-कश्मीर |
C | उत्तराखंड |
D | सिक्किम |
उत्तर : (B) जम्मू-कश्मीर में
चिल्का झील किस राज्य में स्थित है?
A | राजस्थान |
B | तमिलनाडु |
C | आंध्र प्रदेश |
D | ओडिशा |
उत्तर : (D) चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी एवं विश्व की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री झील है। यह ओडिशा राज्य में स्थित है। यह 70 किलोमीटर लंबी तथा 30 किलोमीटर चौड़ी है।
विश्वप्रसिद्ध खारे जल की झील ‘सांभर’ किस राज्य में स्थित है?
A | आंध्र प्रदेश |
B | राजस्थान |
C | गुजरात |
D | महाराष्ट्र |
उत्तर : (B) सांभर झील राजस्थान में स्थित है। यह भारत की खारे पानी की सबसे बड़ी झील है। इस झील से बड़े पैमाने पर नमक का उत्पादन किया जाता है।
गोविंद सागर झील कहाँ स्थित है?
A | पंजाब |
B | हिमाचल प्रदेश |
C | आंध्र प्रदेश |
D | उत्तर प्रदेश |
उत्तर : (B) गोविन्द सागर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित मानव-निर्मित झील है। इसका नाम सिखों के दशवें गुरु गोविन्द सिंह के नाम पर रखा गया है। यह झील सतलज नदी पर भाखड़ा बांध के निर्माण के कारण बनी थी।
राकसताल झील किस राज्य में स्थित है?
A | उत्तराखंड |
B | जम्मू-कश्मीर |
C | हिमाचल प्रदेश |
D | महाराष्ट्र |
उत्तर : (A) राकसताल, सातताल, नैनीताल, मालाताल, देवताल, नौकुछियाताल, खुरपाताल झील उत्तराखंड राज्य में स्थित है।
पुलिकट झील कहाँ है?
A | आंध्र प्रदेश एवं तमिलनाडु |
B | केरल एवं तमिलनाडु |
C | तमिलनाडु एवं कर्नाटक |
D | गुजरात एवं महाराष्ट्र |
उत्तर : (A) पूर्वी तट पर स्थित पुलिकट झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी लैगून झील है। इसका 84% भाग आंध्र प्रदेश में एवं 16% भाग तमिलनाडु में पड़ता है।
‘लोनार झील’ किस राज्य में स्थित है?
A | महाराष्ट्र |
B | ओडिशा |
C | उत्तराखंड |
D | राजस्थान |
उत्तर : (A) लोनार झील महाराष्ट्र में स्थित है। यह एक खारे पानी की झील है। इसका निर्माण एक उल्का पिंड के पृथ्वी से टकराने के कारण हुआ था।
पिछोला झील किस राज्य में स्थित है?
A | उत्तराखंड |
B | राजस्थान |
C | असम |
D | छत्तीसगढ़ |
उत्तर : (B) पिछोला झील राजस्थान के उदयपुर शहर में स्थित है। राजस्थान में स्थित अन्य झीलें – सांभर झील, जयसमंद झील, राजसमंद झील, फतेहसागर झील, डीडवाना झील।
भारत में मीठे पानी वाली सबसे बड़ी झील कौन-सी है?
A | सांभर |
B | लोकटक |
C | वुलर |
D | चिल्का |
उत्तर : (C) भारत में मीठे पानी वाली सबसे बड़ी झील वुलर झील है। यह झील जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित है।
चोलामू झील कहाँ है?
A | पश्चिम बंगाल में |
B | असम |
C | अरुणाचल प्रदेश |
D | सिक्किम |
उत्तर : (D) चोलामू झील सिक्किम में स्थित है। यह भारत में सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित झील है। तीस्ता नदी का उद्गम यहीं से होता है।
‘वेम्बानद’ झील किस राज्य में स्थित है?
A | कर्नाटक |
B | केरल |
C | ओडिशा |
D | आंध्र प्रदेश |
उत्तर : (B) केरल में
पेरियार झील किस राज्य में स्थित है?
A | गोवा |
B | तमिलनाडु |
C | केरल |
D | तेलंगाना |
उत्तर : (C) पेरियार झील भारत के केरल राज्य में स्थित है। यह एक कृत्रिम झील है। पेरियार नदी पर बने बांध के कारण यह अस्तित्व में आया है।
‘उमियम’ झील किस राज्य में स्थित है?
A | मणिपुर |
B | त्रिपुरा |
C | मिजोरम |
D | मेघालय |
उत्तर : (D) मेघालय में
हैदराबाद एवं सिकंदराबाद के बीच कौन-सी झील स्थित है?
A | गांधी सागर |
B | राणा प्रताप सागर |
C | जवाहर सागर |
D | हुसैन सागर |
उत्तर : (D) हुसैन सागर, तेलंगाना, भारत में एक कृत्रिम झील है जो हैदराबाद में है। यह हैदराबाद को अपने जुड़वां नगर सिकंदराबाद से अलग करती है।