फ्रेंड्स इस पोस्ट में अभी हमलोग भारतीय इतिहास में प्राचीन भारत से लेकर अब तक जितने भी महत्वपूर्ण युद्ध लड़े गए हैं, उनसे से संबंधित प्रश्न-उत्तर को देखने वाले हैं। भारत इतिहास के प्रमुख युद्ध (History Quiz : Important Battles in Indian History) से संबंधित कुल 25 प्रश्न नीचे दिए गए हैं जो आपके सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण हैं। तो आप इनमें से कितना सही कर पाते हैं वह स्कोर कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर कीजिएगा।
कारगिल युद्ध किस वर्ष लड़ा गया?
A | 1997 |
B | 1998 |
C | 1999 |
D | 2001 |
उत्तर : (C) कारगिल युद्ध 1999 ई० में भारत और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में पाकिस्तानी सैनिक बुरी तरह पराजित हुए थे।
तराइन का प्रथम युद्ध निम्नलिखित में से किनके बीच हुआ था?
A | महमूद गजनवी और पृथ्वीराज चौहान |
B | मुहम्मद गौरी और पृथ्वीराज चौहान |
C | पृथ्वीराज चौहान और अल्लाउद्दीन खिलजी |
D | पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मदशाह |
उत्तर : (B) तराइन का प्रथम युद्ध 1191 ई० में मुहम्मद गौरी और पृथ्वीराज चौहान के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में मुहम्मद गौरी की हार हुई थी।
प्रथम भारत-पाक युद्ध कब लड़ा गया?
A | 1948 |
B | 1957 |
C | 1965 |
D | 1971 |
उत्तर : (C) प्रथम भारत-पाक युद्ध 1965 में लड़ा गया था। जिसमें पाकिस्तान की हार हुई थी।
तालीकोटा का युद्ध कब लड़ा गया?
A | 1560 |
B | 1565 |
C | 1576 |
D | 1605 |
उत्तर : (B) तालीकोटा का युद्ध 1565 ई० में लड़ा गया था। इस युद्ध में एक तरफ विजयनगर तो दूसरी तरफ इसके विरोधी महासंघ में अहमदनगर, बीजापुर, गोलकुंडा और बीदर शामिल थे। इसी युद्ध के साथ ही विजयनगर साम्राज्य का पतन हो जाता है। तालीकोटा युद्ध को राक्षसी-तांगड़ी का युद्ध या बन्नीहट्टी का युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा लड़ा गया?
A | 1576 |
B | 1578 |
C | 1565 |
D | 1580 |
उत्तर : (A) हल्दीघाटी का युद्ध 1576 ई० में अकबर और महाराणा प्रताप के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में महाराणा प्रताप हार गए। महाराणा प्रताप के घोड़े का नाम चेतक था।
वांडिवाश का युद्ध (1760) किनके मध्य हुआ?
A | अंग्रेजों एवं फ्रांसीसियों के बीच |
B | अंग्रेजों एवं पुर्तगालियों के बीच |
C | अंग्रेजों एवं मराठों के बीच |
D | इनमें से कोई नहीं |
उत्तर : (A) वांडिवाश का युद्ध 1760 ई० में अंग्रेजों एवं फ्रांसीसियों के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में फ्रांसीसियों की पराजय हुई।
बक्सर का युद्ध कब लड़ा गया?
A | 1764 |
B | 1766 |
C | 1767 |
D | 1799 |
उत्तर : (A) बक्सर का युद्ध 1764 ई० में लड़ा गया। इस युद्ध में एक तरफ अंग्रेजी सेनापति कैप्टन मुनरो तथा दूसरी तरफ मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय, अवध का नवाब शुजाउद्दौला एवं मीर कासिम थे। इस युद्ध में अंग्रेजों ने इन सभी को पराजित कर दिया था।
प्रसिद्ध दस राजाओं का युद्ध ‘दसराज्ञ युद्ध’ किस नदी के तट पर लड़ा गया था?
A | कावेरी |
B | वितस्ता |
C | विपासा |
D | पुरुषणी |
उत्तर : (D) ‘दसराज्ञ युद्ध’ जिसका उल्लेख ऋग्वेद के 7वें मंडल में है। यह युद्ध पुरुषणी नदी के तट पर सुदास एवं दस जनों के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में सुदास विजयी हुआ था। पुरुषणी नदी वर्तमान रावी नदी का प्राचीन नाम है।
किसने चौसा की लड़ाई (1539) में हुमायूँ को पराजित किया था?
A | शिवजी |
B | महाराणा प्रताप |
C | शेरशाह सूरी |
D | इनमें से कोई नहीं |
उत्तर : (C) चौसा का युद्ध 1539 ई० में शेरशाह सूरी ने हुमायूँ को हराया था।
हाइडेस्पीज या वितस्ता का युद्ध 326 ई०पू० में किन-किन शासकों के बीच हुआ था?
A | सिकन्दर एवं आम्भी के बीच |
B | चन्द्रगुप्त मौर्य एवं धनानंद के बीच |
C | सिकन्दर एवं पोरस के बीच |
D | सेल्युकस निकेटर एवं चन्द्रगुप्त मौर्य के बीच |
उत्तर : (C) हाइडेस्पीज या वितस्ता का युद्ध 326 ई०पू० में वितस्ता नदी (वर्तमान झेलम) के किनारे सिकन्दर महान तथा पंजाब के राजा पोरस के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में राजा पोरस की हार हुई थी।
पानीपत का प्रथम युद्ध कब हुआ?
A | 1529 ई० |
B | 1526 ई० |
C | 1527 ई० |
D | 1528 ई० |
उत्तर : (B) पानीपत का प्रथम युद्ध 21 अप्रैल, 1526 को मुगल बादशाह बाबर तथा इब्राहिम लोदी के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में बाबर ने इब्राहिम लोदी को हराकर भारत में एक नए वंश मुगल वंश की स्थापना की।
दक्षिणी भारत का ‘तक्कोलम का युद्ध’ किनके बीच लड़ा गया था?
A | चोल एवं राष्ट्रकूटों के बीच |
B | चोल एवं पांड्यों के बीच |
C | चोल एवं होयसल के बीच |
D | चोल एवं उत्तर चालुक्यों के बीच |
उत्तर : (A) तक्कोलम का युद्ध 949 ईसवी में चोल एवं राष्ट्रकूटों के मध्य लड़ा गया था जिसमें चोल बुरी तरह पराजित हुए थे।
कन्नौज का युद्ध कब लड़ा गया?
A | 1540 |
B | 1533 |
C | 1539 |
D | 1556 |
उत्तर : (A) कन्नौज का युद्ध शेरशाह सूरी तथा हुमायूं के बीच 1540 ई० में लड़ा गया था। इस युद्ध में शेरशाह सूरी ने हुमायूँ को पराजित कर एक बार फिर से दिल्ली पर अफगान सत्ता की स्थापना की
भारत-चीन युद्ध कब लड़ा गया?
A | 1962 |
B | 1964 |
C | 1965 |
D | 1999 |
उत्तर : (A) भारत-चीन युद्ध जो कि भारत चीन सीमा विवाद के रूप में भी जाना जाता है। यह युद्ध भारत और चीन के बीच में से 1962 ई० में हुआ था। यह युद्ध लगभग एक महीने तक चला था फिर युद्ध विराम की घोषणा कर दी गई। इस युद्ध में भारत को अपने कुछ हिस्से चीन को देना पड़ा।
तराइन का द्वितीय युद्ध कब लड़ा गया-
A | 1191 ई० |
B | 1192 ई० |
C | 1194 ई० |
D | 1195 ई० |
उत्तर : (B) तराइन का द्वितीय युद्ध 1192 ई० में मुहम्मद गौरी तथा पृथ्वीराज चौहान के बीच लड़ा गया। जिसमें मुहम्मद गौरी विजयी रहा।
धरमत का युद्ध (1658) निम्न में से किनके बीच लड़ा गया था?
A | बाबर और अफगान |
B | अहमदशाह दुर्रानी और मराठा |
C | मुहम्मद गौरी और जयचंद |
D | औरंगजेब और दारा शिकोह |
उत्तर : (D) धरमत का युद्ध 1658 में औरंगजेब और दारा शिकोह के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में दारा शिकोह पराजित हुआ।
भारत और पाक का वह युद्ध जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश एक स्वतंत्र देश बना, कब लड़ा गया था?
A | 1966 |
B | 1971 |
C | 1975 |
D | 1981 |
उत्तर : (B) भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरी बार 1971 ई० में युद्ध हुआ। जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश एक स्वतंत्र देश बना। इस युद्ध में पाकिस्तान बुरी तरह पराजित हुआ था।
चंदेरी का युद्ध किनके मध्य हुआ?
A | बाबर और इब्राहिम लोदी के मध्य |
B | बाबर और राणा सांगा के मध्य |
C | बाबर और मेदनीराय के मध्य |
D | बाबर और अफगानों के मध्य |
उत्तर : (C) चंदेरी का युद्ध 1528 ई० में बाबर और मेदनीराय के मध्य हुआ था। इस युद्ध में बाबर विजयी रहा।
प्लासी का युद्ध (1757) किसके बीच लड़ा गया?
A | सिराजुद्दौला एवं मीर कासिम |
B | अंग्रेजों एवं सिराजुद्दौला |
C | फ्रांसीसियों एवं अंग्रेजों के बीच |
D | इनमें से कोई नहीं |
उत्तर : (B) प्लासी का युद्ध 1757 ई० में अंग्रेजों तथा बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व राबर्ट क्लाइव ने किया था। इस युद्ध में अंग्रेजों ने सिराजुद्दौला को परास्त कर दिया और इसी के साथ बंगाल पर मुस्लिम शासन समाप्त हुआ और भारत में अंग्रेजी शासन की नींव पड़ी।
घाघरा का युद्ध कब लड़ा गया?
A | 1556 |
B | 1530 |
C | 1540 |
D | 1529 |
उत्तर : (D) घाघरा का युद्ध 1529 ई० में बाबर और अफगानों के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में बाबर ने अफगानों को हरा दिया।
पानीपत की दूसरी लड़ाई (1556) निम्नलिखित में से किसके बीच हुई थी?
A | बाबर और इब्राहिम लोदी |
B | अकबर और हेमू |
C | अहमदशाह अब्दाली और मराठा |
D | सिकंदर और आदिलशाह |
उत्तर : (B) पानीपत की दूसरी लड़ाई 1556 ई० में अकबर और हेमू के बीच हुई थी। इस युद्ध में अकबर ने हेमू को हराया।
वैहिन्द का युद्ध निम्नलिखित में से किनके बीच लड़ा गया था?
A | महमूद गजनवी एवं और जयपाल |
B | महमूद गजनवी और आनंदपाल |
C | मुहम्मद गौरी और जयचंद |
D | मुहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान |
उत्तर : (B) वैहिन्द का युद्ध 1008 ई. में महमूद गजनवी और आनंदपाल के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में महमूद गजनवी विजयी रहा था।
खानवा का युद्ध में बाबर ने किसे हराया था?
A | अफगानों को |
B | मेदनीराय को |
C | राणा सांगा को |
D | इब्राहिम लोदी को |
उत्तर : (C) खानवा का युद्ध (1527 ई०) में बाबर ने राणा सांगा को हराया था।
चंदवार का युद्ध 1194 ई० में किसके मध्य हुआ?
A | मुहम्मद गौरी एवं पृथ्वीराज चौहान |
B | भीम II एवं मुहम्मद गौरी |
C | मुहम्मद गौरी एवं जयचंद |
D | इनमें से कोई नहीं |
उत्तर : (C) चंदवार का युद्ध 1194 ई० में मुहम्मद गौरी और जयचंद के बीच हुआ था। इस युद्ध में मुहम्मद गौरी ने जयचंद को हरा दिया था।
पानीपत की तीसरी लड़ाई (1761) किनके बीच हुई थी।
A | बाबर और इब्राहिम लोदी |
B | औरंगजेब और तैमूर |
C | अहमदशाह अब्दाली और मराठा |
D | अकबर और हेमू |
उत्तर : (C) पानीपत की तीसरी लड़ाई 1761 ई० में अहमदशाह अब्दाली तथा मराठों के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में अहमदशाह अब्दाली विजयी रहा।