January-2019 Current Affairs Top 35 MCQs
हेलो दोस्तों 4apki Successमें आपका स्वागत है। इस पोस्ट में अभी हम लोग जनवरी 2019 के टॉप 35 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को देखेंगे। जो बैंकिंग (Banking), इंश्योरेंस (Insurance), एसएससी (SSC), रेलवे (Railway), यूपीएससी (UPSC), यूपीपीसीएस (UPPCS), बीपीएससी (BPSC), एमपीपीसीएस (MPPCS), जेपीएसी (JPSC), पुलिस एग्जाम्स (Police Exams) तथा अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण होंगे। इसलिए आप इन्हें याद कर लीजियेगा। इसमें कुल 35 प्रश्न हैं आप इनमें से कितना सही करते हैं वह स्कोर कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर कीजिएगा।
January-2019 Current Affairs Top 35 MCQs
January-2019 Current Affairs Top 35 MCQs
Start
Congratulations - you have completed January-2019 Current Affairs Top 35 MCQs.
You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%.
Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1 |
हाल ही में टी बी राधाकृष्णन किस राज्य के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने हैं?
A | तेलंगाना |
B | आंध्र प्रदेश |
C | मणिपुर |
D | झारखंड |
Question 1 Explanation:
हाल ही में टी. बी. राधाकृष्णन तेलंगाना हाइकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बने हैं और ये यहां के पहले मुख्य न्यायाधीश बने हैं।
Question 2 |
हाल ही में किस देश ने अपने स्पेसक्राफ्ट 'चांग ई 4' (Chang's-4) के अनदेखे हिस्से में उतारने में सफलता हासिल की है।
A | चीन |
B | रूस |
C | भारत |
D | अमेरिका |
Question 2 Explanation:
चीन
Question 3 |
हाल ही में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 में कौन सा राज्य शीर्ष पर रहा है?
A | हरियाणा |
B | तमिलनाडु |
C | दिल्ली |
D | महाराष्ट्र |
Question 3 Explanation:
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 में प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र रहा है। इसने कुल 228 पदक जीता जिसमें 50 स्वर्ण पदक, 62 रजत पदक और 81 कांस्य पदक शामिल है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 में दूसरे स्थान पर हरियाणा और तीसरे स्थान पर दिल्ली रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 का आयोजन पुणे महाराष्ट्र में हुआ था।
Question 4 |
हाल ही में 'पंज तीरथ स्थल' को राष्ट्रीय विरासत घोषित किया गया है, यह किस देश में स्थित है?
A | पाकिस्तान |
B | नेपाल |
C | भारत |
D | श्रीलंका |
Question 4 Explanation:
पंज तीरथ स्थान एक प्राचीन हिंदू धर्म स्थल है जो कि पाकिस्तान में स्थित है । हाल ही में इस स्थल को वहां की सरकार ने इसे राष्ट्रीय विरासत घोषित किया है।
Question 5 |
हाल ही में ''We Are Displaced" नामक पुस्तक किसने लिखा है?
A | मलाला यूसुफजई |
B | चेतन भगत |
C | तस्लीमा नसरीन |
D | कैलाश सत्यार्थी |
Question 5 Explanation:
इस पुस्तक का पूरा नाम We are Displaced : My Journey and Stories from Refugee Girls Around the World है। इस पुस्तक को मलाला यूसुफजई ने लिखा है।
Question 6 |
निम्नलिखित में से किस तिथि को डीआरडीओ (DRDO) दिवस मनाया गया?
A | 30 दिसम्बर |
B | 31 दिसम्बर |
C | 5 जनवरी |
D | 1 जनवरी |
Question 6 Explanation:
प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी को DRDO दिवस के रूप में मान्य जाता है। DRDO का full form - Defence Research and Development Organization हिंदी में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संघटन होता है। हमारे देश में जितने भी रिसर्च और डेवलोपमेन्ट का कार्य होता है उसे DRDO ही करता है। इसकी स्थापना 1958 ई. में की गई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। DRDO के वर्तमान चेयरमैन जी. सतीश रेड्डी हैं।
Question 7 |
हाल ही में किसे रेलवे बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है?
A | इनमें से कोई नहीं |
B | अमरकांत दास |
C | अश्विनी लोहानी |
D | विनोद कुमार यादव |
Question 7 Explanation:
हाल ही में विनोद कुमार यादव को रेलवे बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इनसे पहले अश्विनी लोहानी इस पद पर थे।
Question 8 |
हाल ही में 'विश्व ब्रेल दिवस' कब मनाया गया है?
A | 3 जनवरी |
B | 25 जनवरी |
C | 4 जनवरी |
D | 15 जनवरी |
Question 8 Explanation:
विश्व ब्रेल दिवस 4 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस ब्रेल लिपि के आविष्कारक सर लुइस ब्रेल के जन्मदिन पर मनाया जाता है। 15 जनवरी को थल सेना दिवस तथा 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।
Question 9 |
किस भारतीय खिलाड़ी को आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2018 के रूप में नामित किया गया?
A | झूलन गोस्वामी |
B | मिताली राज |
C | हरमनप्रीत कौर |
D | स्मृति मंधाना |
Question 9 Explanation:
आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2018 के रूप में स्मृति मंधाना को नामित किया गया है। आईसीसी महिला ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर 2018 के रूप में भी स्मृति मंधाना को ही नामित किया गया है।
Question 10 |
हाल ही में किसे भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
A | भूपेन हजारीका |
B | प्रणब मुखर्जी |
C | नानाजी देशमुख |
D | इनमें से सभी को |
Question 10 Explanation:
प्रणब मुखर्जी, नानाजी देशमुख और भूपेन हजारीका इन सभी को हाल ही में भारत का सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। नानाजी देशमुख जो कि एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता थे तथा भूपेन हजारीका जो की असम के एक प्रसिद्ध संगीतकार थे इन दोनों को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया गया है। प्रणब मुखर्जी भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति हैं । इन सभी को मिलाकर अब तक कुल 48 लोगों को भारत रत्न पुरस्कार मिल चुका है। भारत रत्न पुरस्कार की शुरुआत 1954 में की गई थी। भारत रत्न प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे।
Question 11 |
अरुणिमा सिन्हा 'माउंट विंसन' पर चढ़ने वाली दुनिया की पहली महिला दिव्यांग बनी, माउंट विंसन किस महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है?
A | अंटार्कटिका |
B | उत्तरी अमेरिका |
C | अफ्रीका |
D | दक्षिणी अमेरिका |
Question 11 Explanation:
माउंट विंसन अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है।
Question 12 |
हाल ही में "Imbex 2018-19) संयुक्त सैन्य अभ्यास भारत और किस देश के बीच शुरू हुआ है?
A | म्यांमार |
B | इंडोनेशिया |
C | श्रीलंका |
D | बांग्लादेश |
Question 12 Explanation:
इमबेक्स 2018-19 भारत और म्यांमार के बीच हरियाणा में शुरू हुआ है।
Question 13 |
किस राज्य सरकार ने एक नया आध्यात्मिक विभाग (स्पिरिचुअल डिपार्टमेंट) बनाए जाने की घोषणा की है?
A | मध्य प्रदेश |
B | राजस्थान |
C | हिमाचल प्रदेश |
D | उत्तर प्रदेश |
Question 13 Explanation:
मध्य प्रदेश
Question 14 |
2019 का प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का 15वां संस्करण कहां आयोजित किया गया?
A | भोपाल |
B | वाराणसी |
C | नई दिल्ली |
D | लखनऊ |
Question 14 Explanation:
हाल ही में 15वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच वाराणसी, उत्तर प्रदेश में हुआ है। इस प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के मुख्य अतिथि मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ थे। इस कार्यक्रम का थीम 'नए भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीय की भूमिका' था।
Question 15 |
हाल ही में उष्णकटिबंधीय तूफान 'उस्मान' किस देश में आया है?
A | जापान |
B | मालदीव |
C | इंडोनेशिया |
D | फिलिपींस |
Question 15 Explanation:
अभी हाल ही में उष्णकटिबंधीय तूफान 'उस्मान' फिलीपींस में आया था फिलीपींस की राजधानी मनीला है और मनीला में ही एडीबी यानी एशियन डेवलपमेंट बैंक का मुख्यालय भी है पिछले वर्ष नवंबर-2018 में तमिलनाडु में 'गाजा' तूफान आया था?
Question 16 |
कादर खान का हाल ही में निधन हो गया, वो थे एक-
A | रेसलर |
B | क्रिकेटर |
C | राजनेता |
D | अभिनेता |
Question 16 Explanation:
अभिनेता
Question 17 |
हाल ही में किसे मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है?
A | सुधीर भार्गव |
B | सुनील त्यागी |
C | अरविंद सुब्रमण्यम |
D | ए. के. मिश्रा |
Question 17 Explanation:
हाल ही में केंद्र सरकार ने सुधीर भार्गव को मुख्य सूचना आयुक्त (Chief Information Commission) नियुक्त किया है।
Question 18 |
हाल ही में किसने सातवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 के पुरुष एकल का खिताब जीता है?
A | इनमें से कोई नहीं |
B | नोवाक जोकोविच |
C | राफेल नडाल |
D | रोजर फेडरर |
Question 18 Explanation:
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 का पुरुष एकल का खिताब नोवाक जोकोविच ने जीता है। उन्होंने यह खिताब राफेल नडाल को हराकर जीता है। उन्होंने यह किताब सातवीं बार जीता है। नोवाक जोकोविच सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी है।
Question 19 |
हाल ही में किस ट्रेन का नाम बदलकर 'वंदे भारत एक्सप्रेस' रखा गया है?
A | राजधानी एक्स्प्रेस |
B | ट्रेन-19 |
C | शताब्दी एक्सप्रेस |
D | ट्रेन-18 |
Question 19 Explanation:
हाल ही में ट्रेन-18 का नाम बदलकर वंदे भारत एक्सप्रेस रखा गया है। एक्चुअली यह ट्रेन 2018 में बनी थी इसलिए इसका नाम ट्रेन-18 रखा गया था। ये भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है इसकी मैक्सिमम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।
Question 20 |
हाल ही में किसने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 के महिला एकल का खिताब जीता है?
A | पेट्रा क्विटोवा |
B | नाओमी ओसाका |
C | कैरोलिन वोज्नियाकी |
D | इनमें से कोई नहीं |
Question 20 Explanation:
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 के महिला एकल का खिताब नाओमी ओसाका (जापान) ने पेट्रा क्विटोवा को हराकर जीता है। यह उनकी लगातार दूसरी खिताबी जीत है। साल 2018 में अमेरिकी ओपन का खिताब अपने नाम कर वो ग्रैंडस्लैम जीतने वाली पहली जापानी खिलाड़ी बनी थी।
Question 21 |
भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की रिपोर्ट "2019 ग्रोथ आउटलुक" के अनुसार वित्त वर्ष 2019 में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) कितना प्रतिशत बना रहेगा?
A | 7.4% |
B | 7% |
C | 6.75% |
D | 7.5% |
Question 21 Explanation:
भारतीय उद्योग परिसंघ (Confederation of Indian Industry ; CII) की रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष जो कि 31 मार्च, 2019 को समाप्त होने वाला है, भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 7.5% बना रहेगा। RBI के अनुसार यह 7.4% बना रहेगा।
Question 22 |
क्रिकेट के महान कोच रमाकांत आचरेकर का हाल ही में निधन हो गया, वे किस प्रसिद्ध खिलाड़ी के कोच थे?
A | राहुल द्रविड़ |
B | विराट कोहली |
C | महेंद्र सिंह धोनी |
D | सचिन तेंदुलकर |
Question 22 Explanation:
रमाकांत आचरेकर जिनका अभी हाल ही में 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया वह सचिन तेंदुलकर के कोच थे। इन्हें 2010 में पद्मश्री जो देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है और 1990 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Question 23 |
1 जनवरी 2019 से एक्सिस बैंक के नए एमडी और सीईओ पद किसने संभाला है?
A | संदीप बक्शी |
B | शिखा शर्मा |
C | अमिताभ चौधरी |
D | चंदा कोचर |
Question 23 Explanation:
अमिताभ चौधरी
Question 24 |
हाल ही में किस राज्य में 'मकर विलक्कू उत्सव' मनाया गया?
A | तमिलनाडु |
B | कर्नाटक |
C | आंध्र प्रदेश |
D | केरल |
Question 24 Explanation:
मकर विलक्कू उत्सव केरल में मनाया जाता है।
Question 25 |
कौन सा राज्य 'कृषक बंधु योजना' शुरू करने वाला है?
A | महाराष्ट्र |
B | पश्चिम बंगाल |
C | मध्य प्रदेश |
D | तेलंगाना |
Question 25 Explanation:
कृषक बंधु योजना पश्चिम बंगाल शुरू करने वाला है। इससे पहले तेलंगाना सरकार ने इसी तरह की योजना शुरू की थी जिसका नाम था रायतु बंधु योजना।
Question 26 |
हाल ही में विजया बैंक और देना बैंक के किस बैंक के साथ कैबिनेट ने विलय को मंजूरी दी है?
A | एक्सिस बैंक |
B | आईसीआईसीआई बैंक |
C | बैंक ऑफ बड़ौदा |
D | एचडीएफसी बैंक |
Question 26 Explanation:
हाल ही में विजया बैंक और देना बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। यह विलय 1 अप्रैल से प्रभावी होगा। यह एसबीआई के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक बन जाएगा। यह भारत के बैंकिंग इतिहास में पहली बार तीन बैंकों का एक साथ विलय होगा इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था।
Question 27 |
हाल ही में विश्व हिंदी दिवस किस तिथि को मनाया गया?
A | 4 जनवरी |
B | 10 जनवरी |
C | 15 जनवरी |
D | 12 जनवरी |
Question 27 Explanation:
4 जनवरी - ब्रेल दिवस
12 जनवरी - राष्ट्रीय युवा दिवस
15 जनवरी - थल सेना दिवस
Question 28 |
जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (Climate Change Performance Index ; CCPI) 2019 में भारत को कौनसा स्थान प्राप्त हुआ है?
A | 25वां |
B | 11वां |
C | 16वां |
D | 12वां |
Question 28 Explanation:
भारत - 11वां
प्रथम स्थान - स्वीडन
दूसरा स्थान - मोरक्को
Question 29 |
हाल ही में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया गया?
A | 23 जनवरी |
B | 21 जनवरी |
C | 30 जनवरी |
D | 25 जनवरी |
Question 29 Explanation:
25 जनवरी
Question 30 |
हाल ही में सभी महाद्वीपों में 7 सबसे ऊँचे पर्वतों और 7 सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वतों की चढ़ाई करने वाले विश्व के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही कौन बने हैं?
A | इनमें से कोई नहीं |
B | सत्यरूप सिद्धांत |
C | नागराजू सुन्दरना |
D | सत्या राव करे |
Question 30 Explanation:
सत्यरूप सिद्धांत इन्होंने मात्र 35 वर्ष 262 दिन की आयु में विश्व के 7 सबसे ऊंचा ज्वालामुखी पर्वतों तथा सात महाद्वीपों में 7 सबसे ऊंचे पर्वतों पर चढ़ने वाले विश्व के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बनने का रिकॉर्ड बनाया है। सत्यरूप सिद्धांत पैसे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है तथा वे कोलकाता के रहने वाले हैं।
Question 31 |
कुल कितने लोगों को पद्म पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है?
A | 112 |
B | 108 |
C | 116 |
D | 114 |
Question 31 Explanation:
इस बार कुल 112 लोगों को पद्म पुरस्कार दिया गया है। पद्म पुरस्कार तीन प्रकार का होता है- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। पद्म विभूषण देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है पहला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न है। तीसरा है पद्म भूषण और चौथा सबसे बड़ा पुरस्कार है पद्मश्री। इस बार 4 लोगों को पद्म विभूषण से, 14 लोगों को पद्म भूषण से तथा 94 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
Question 32 |
हाल ही में जॉर्ज फर्नांडिस का निधन हुआ है, और कौन थे?
A | पत्रकार |
B | पूर्व रक्षा मंत्री |
C | लेखक |
D | निर्देशक |
Question 32 Explanation:
पूर्व रक्षा मंत्री
Question 33 |
1 जनवरी 2019 से कौन-सा देश अब पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (OPEC) का सदस्य नहीं रहा।
A | कुवैत |
B | इराक |
C | वेनेजुएला |
D | कतर |
Question 33 Explanation:
कतर
Question 34 |
हाल ही में प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा झारखण्ड में किस डैम का आधारशिला रखा गया है?
A | बक्सा डैम |
B | तिलैया डैम |
C | पलामू डैम |
D | मंडल डैम |
Question 34 Explanation:
इसी महीने प्रधानमंत्री मोदीजी झारखंड में मंडल डैम की आधारशिला रखे हैं। इस डैम से झारखंड के पलामू और लातेहार जिला को तथा बिहार के गया और औरंगाबाद जिले को फायदा पहुंचेगा। यह डैम उत्तर कोयल नदी पर बनाया जा रहा है।
Question 35 |
हाल ही में किस देश ने आधिकारिक रूप से यूनेस्को की सदस्यता को छोड़ दिया?
A | इनमें से कोई नहीं |
B | यूएसए |
C | इजराइल |
D | उपर्युक्त दोनों |
Question 35 Explanation:
अभी हाल ही में इजराइल और यूएसए इन दोनों ने ही यूनेस्को की सदस्यता को छोड़ दिया है। यूनेस्को इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है इस का फुल फॉर्म होता है United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization. यूनेस्को की स्थापना 1945 में हुआ था लेकिन यह कार्य करना स्टार्ट किया था 1946 से। इसका मुख्यालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में है।
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect.
Get Results
There are 35 questions to complete.
You have completed
questions
question
Your score is
Correct
Wrong
Partial-Credit
You have not finished your quiz. If you leave this page, your progress will be lost.
Correct Answer
You Selected
Not Attempted
Final Score on Quiz
Attempted Questions Correct
Attempted Questions Wrong
Questions Not Attempted
Total Questions on Quiz
Question Details
Results
Date
Score
Hint
Time allowed
minutes
seconds
Time used
Answer Choice(s) Selected
Question Text
All done
Need more practice!
Keep trying!
Not bad!
Good work!
Perfect!
Thanku sir
33 answer bank of baroda
Super current sir
32
Ranjeet kumar
Sir 2019 Ka June tak hi current h aur month ka bhi current daliye Sir aur 2020 ka bhi Sir plz Sir main sirf aapke site par se hi agle paper ka taiyari kar rha hu Sir plz Sir thora jldi