• Skip to main content

4apki Success

General Knowledge in Hindi

Mauryottar Kal related MCQs in Hindi

by staff

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमलोग मौर्योत्तर काल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (mauryottar Period)  को देखेंगे। जो आने वाले सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अतिमहत्वपूर्ण होंगे। चाहे वह UPSC, MPPSC, BPSC, REET, CTET, NET, PGT, TET, CTET, CAT, UPSC, MPPSC, BPSC, SSC, Railway and Others कोई भी गवर्नमेंट एग्जाम हो सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण टॉपिक है यह।

मौर्योत्तर काल यानी मौर्य वंश के पतन के बाद जो नए वंश स्थापित हुए, जैसे- शुंग वंश, कण्व वंश एवं सातवाहन वंश। साथ ही भारत पर जितने भी विदेशी आक्रमण हुए और यहां पर इन्होंने सत्ता स्थापित की, जैसे- हिन्द यूनानी, शक, पह्लव तथा कुषाण वंश। तो इन वंशों की स्थापना किसने की? ये विदेशी आक्रमणकारी कहाँ से भारत आए? इन्होंने किस स्थान को अपनी राजधानी बनायी? तो इन सभी चीजों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर को इस पोस्ट में अभी हमलोग देखने वाले हैं।

मौर्योत्तर काल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (Mauryottar Period) क्विज फॉर्मेट में होगा। इस क्विज में कुल 30 प्रश्न दिए गए हैं। आप इनमें से कितना सही कर पाते हैं वह स्कोर नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर कीजिएगा।

शक संवत् का प्रारंभ किस सम्राट के शासनकाल में 78 ई० से हुआ था?

Aअशोक
Bहर्ष
Cसमुद्रगुप्त
Dकनिष्क

उत्तर : (D) शक संवत् का प्रारंभ कनिष्क के शासनकाल में 78 ई० से हुआ था।

चरक किसके राजचिकित्सक थे?

Aअशोक
Bहर्ष
Cकनिष्क
Dचन्द्रगुप्त मौर्य

उत्तर : (C) चरक, कनिष्क के राजचिकित्सक थे। इन्हें ‘आयुर्वेद का जनक’ कहा जाता है। इन्होंने औषधिशास्त्र पर ‘चरक संहिता’ नामक ग्रंथ की रचना की थी। चरक संहिता को भारतीय चिकित्सा का जनक माना जाता है।

प्राचीन काल में कलिंग का महान शासक कौन था?

Aम्यूरशर्मन
Bखारवेल
Cअजातशत्रु
Dबिन्दुसार

उत्तर : (B) प्राचीन काल में कलिंग का महान शासक खारवेल था। खारवेल चेदि वंश का शासक था। यह जैन धर्म का संरक्षक था। हाथीगुम्फा अभिलेख जो कि ओडिशा में है, की खुदाई राजा खारवेल ने ही करवाई थी।

सातवाहन या आंध्र सातवाहन वंश की स्थापना किसने की?

Aसिमुक
Bशातकर्णी
Cगौतमीपुत्र शातकर्णी
Dवशिष्ठपुत्र श्रीपुलमावि

उत्तर : (A) सिमुक ने 60 ईसा पूर्व में सुशर्मा की हत्या कर दी और सातवाहन वंश की स्थापना की।

अंतिम मौर्य सम्राट बृहद्रथ की हत्या कर किसने शुंग वंश की स्थापना 185 ईसा पूर्व में की?

Aअग्निमित्र
Bवसुमित्र
Cपुष्यमित्र शुंग
Dभागभट्ट

उत्तर : (C)

जो कला शैली भारतीय और ग्रीक/यूनानी शैली का समिश्रण है, उसे क्या कहते हैं?

Aगांधार
Bनागर
Cवेसरा
Dशिखर

उत्तर : (A) गांधार कला शैली भारतीय और यूनानी कला शैली का समिश्रण है। यह सबसे पहले कुषाण शासक कनिष्क के शासनकाल में विकसित हुआ था। मथुरा कला शैली का विकास भी कनिष्क के शासनकाल में ही हुआ था।

शक संवत पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग का प्रथम महीना कौन सा है?

Aचैत्र
Bवैशाख
Cमाघ
Dकार्तिक

उत्तर : (A) शक पंचांग का प्रथम महीना चैत्र होता है। इसके बाद क्रमशः वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, सावन, भादो, आश्विन, कार्तिक, अगहन, पूस, माघ व फागुन महीने आते हैं।

किसने बड़े पैमाने पर स्वर्ण मुद्रा (सोने की मोहर) चलाई थी?

Aमौर्यों ने
Bकुषाण शासकों ने
Cग्रीकवासियों ने
Dशुंगों ने

उत्तर : (B) कुषाण शासकों ने

भारतीयों के लिए महान ‘सिल्क मार्ग’ किसने आरंभ कराया?

Aकनिष्क
Bअशोक
Cहर्षवर्धन
Dफाह्यान

उत्तर : (A) कनिष्क

कण्व वंश का संस्थापक कौन था?

Aदेवभूति
Bवासुदेव
Cसुशर्मा
Dभूमिपुत्र

उत्तर : (B) शुंग वंश का अंतिम शासक देवभूति था। इसकी हत्या 73 ईसा पूर्व में वासुदेव ने कर दी और मगध की गद्दी पर कण्व वंश की स्थापना की।

‘बुद्धचरित’ की रचना किसने की?

Aचरक
Bअश्वघोष
Cनागार्जुन
Dवसुमित्र

उत्तर : (B) ‘बुद्धचरित’ की रचना अश्वघोष ने की थी। बुद्धचरित को बौद्धों का रामायण कहा जाता है। अश्वघोष कनिष्क के राजकवि थे।

किस कुषाण शासक ने सर्वप्रथम स्वर्ण मुद्राएं जारी की?

Aकडफिसेस-I
Bकडफिसेस-II
Cकनिष्क
Dविम कडफिसेस

उत्तर : (D)

सातवाहनों ने  स्थानीय अधिकारियों के रूप में किसके अधीन काम किया था?

Aचोलों के अधीन
Bनंदों के अधीन
Cचेरों के अधीन
Dमौर्यों के अधीन

उत्तर : (D) मौर्यों के अधीन

‘चरक संहिता’ के लेखक कौन हैं?

Aमनु
Bवराहमिहिर
Cकनिष्क
Dचरक

उत्तर : (D) चरक

कुषाण वंश का प्रसिद्ध शासक कौन था?

Aकुजुल कडफिसेस
Bकडफिसेस II
Cकनिष्क
Dविम कडफिसस

उत्तर : (C) कुषाण वंश का संस्थापक कुजुल कडफिसेस था। कुषाण वंश का सबसे प्रसिद्ध और प्रतापी राजा कनिष्क था। इसकी राजधानी पुरुषपुर (वर्तमान पेशावर) थी।

निम्नलिखित में से कौन-सा अभिलेख कलिंग नरेश खारवेल से संबंधित है?

Aजूनागढ़
Bहाथीगुम्फा
Cनासिक
Dनानाघट

उत्तर : (B)

विक्रम संवत् की शुरुआत किस वर्ष में कई गई?

A58 ई०
B58 ई०पू०
C78 ई०
D78 ई०पू०

उत्तर : (B) विक्रम संवत् की शुरुआत 58 ई०पू० में कई गई थी तथा शक संवत् की शुरुआत 78 ई० में कई गई।

‘भारत का आइंस्टीन’ किसे कहा जाता है?

Aवसुमित्र
Bअश्वघोष
Cकनिष्क
Dनागार्जुन

उत्तर : (D) भारत का आइंस्टीन नागार्जुन को कहा जाता है। यह कनिष्क के दरबार में रहते थे।

सातवाहनों के अधिकतर सिक्के किस धातु के मिले हैं?

Aसोना के
Bपीतल के
Cसीसे के
Dजीतल के

उत्तर : (C) सातवाहनों के अधिकतर सिक्के सीसे के मिले हैं। इसके अलावा सातवाहन शासकों ने चांदी, तांबे, पोटीन और कांसे की मुद्राओं का भी प्रचलन किया था।

किस संग्रहालय में कुषाणकालीन मूर्तियों का संग्रह अधिक मात्रा में है?

Aमुंबई संग्रहालय
Bमद्रास संग्रहालय
Cमथुरा संग्रहालय
Dदिल्ली संग्रहालय

उत्तर : (C) मथुरा संग्रहालय

सातवाहन वंश का सबसे बड़ा शासक कौन था?

Aसिमुक
Bगौतमीपुत्र शातकर्णी
Cहाल
Dशातकर्णी-I

उत्तर : (B) गौतमीपुत्र सातकर्णि सातवाहन वंश का सर्वश्रेष्ठ शासक था।

भारतीय राष्ट्रीय पंचांग किस नाम से जाना जाता है?

Aविक्रम संवत्
Bशक संवत्
Cहिजरी संवत्
Dइनमें से कोई नहीं

उत्तर : (B) भारत का राष्ट्रीय पंचांग शक संवत् के नाम से जाना जाता है। भारतीय संविधान ने इसे 22 मार्च, 1957 को राष्ट्रीय पंचांग के रूप में अपनाया था।

किस चीनी जनरल ने कनिष्क को हराया था?

Aपान यंण
Bशी हुआंग टी
Cहो टी
Dपेन चाऔ

उत्तर : (D)

कनिष्क की राजधानी कहाँ थी?

Aपुरुषपुर
Bसारनाथ
Cइलाहाबाद
Dबनारस

उत्तर : (A) कनिष्क की पहली राजधानी पुरुषपुर (वर्तमान पेशावर, पाकिस्तान) थी। मथुरा कनिष्क की दूसरी राजधानी थी।

‘आयुर्वेद का जनक’ किन्हें कहा जाता है?

Aलुकमान
Bमनु
Cचरक
Dइनमें से कोई नहीं

उत्तर : (C) आयुर्वेद का जनक चरक को कहा जाता है। ये कनिष्क के राजवैद्य थे।

कलिंग नरेश खारवेल किस वंश से संबंधित था?

Aकदम्ब
Bचेदि
Cहर्यक
Dकलिंग

उत्तर : (B)

Related posts:

  1. Top 1000 GK Questions for All Competitive Exams
  2. वैदिक सभ्यता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
  3. 50 Sports GK asked in rrb ntpc 2016
  4. मगध साम्राज्य का उत्कर्ष (प्राचीन भारत)
  5. Indus Valley Civilization (सिंधु घाटी सभ्यता) Top 40 MCQs
  6. Biology : Human Health and Human Disease
  7. जैन धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर || Quiz on Jain Dharm
  8. Maurya Empire Important Question-Answer in Hindi

Filed Under: Ancient History Tagged With: History quiz

Copyright © 2023