Chandrayaan-2 Important Question : फ्रेंड्स, इस पोस्ट में हम चंद्रयान मिशन-2 के बारे में डिसकस करने वाले हैं। जो कि आपके Exams के लिए काफी महत्वपूर्ण Topic है। तो आप इस पोस्ट को ध्यान से पढिये आपको यहां काफी कुछ जानने और सीखने को मिलेगा। तो चलिए सबसे पहले इसके बारे में जानते हैं।
चंद्रयान मिशन-2 क्या है?
हम सभी जानते हैं कि चंद्रमा, पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है और वर्ष 1969 में ही अमेरिका के नील आर्मस्ट्रांग वो पहले व्यक्ति थे जो चंद्रमा की सतह पर कदम रखे थे। और इसी कड़ी में दुनिया के और भी कई देश जैसे- चीन, अमेरिका, रूस, जापान, भारत, इस्राइल और भी कई सारे देश हैं जो चंद्रमा पर पहुंचने के लिए कई सारे सफल प्रयास कर चुके हैं। जिनमें खासकर अमेरिका, रूस और चीन वो देश हैं जो अपने मानवयुक्त तथा मानव रहित मिशन के साथ चंद्रमा की सतह तक पहुंच चुके हैं।
हालांकि इस दिशा में भारत चंद्रमा पर पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और आपको पता होगा कि वर्ष 2008 में हम अपने चंद्रयान मिशन-1 को चंद्रमा के ऑर्बिट तक ले जाने में सफल रहे और चंद्रमा पर पानी होने का साक्ष्य भी हासिल कर चुके हैं। लेकिन इस बार भारत का चंद्रयान मिशन-2 चंद्रमा की सतह तक जाने वाला है जिससे हमें कई सारे महत्वपूर्ण जानकारियां मिल पाएगी।
आप देख सकते हैं कि लगभग सभी देश चंद्रमा पर जाना चाहते हैं इनका सिर्फ एक ही उद्देश्य चंद्रमा के बारे में सभी तरह की जानकारी इकट्ठा करना तथा चंद्रमा पर जीवन की संभावनाओं की तलाश करना। हालांकि इसमें अभी काफी समय लगेगा। लेकिन अगर ऐसा सिद्ध हो जाता है की वहां पर भी खेती कर सकते हैं या तो फिर हम वहां कालोनी बसा सकते हैं तो यह उपलब्धि न केवल किसी एक देश के लिए बल्कि पूरे दुनिया के लिए एक बड़ी अचीवमेंट होगी। तो चंद्रयान-2 भारत का इसी दिशा में एक मिशन है। तो यह बहुत ही महत्वपूर्ण है न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए।
तो ये आपके Exams जैसे-SSC, Railway, UPSC, UPPCS, BPSC, RPSC और लगभग सभी Exams के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यहां से डायरेक्टली आपको Question देखने को मिलेंगे। तो इस पोस्ट Quiz on Chandrayaan-2 Important Question में हम आपके लिए मिशन चंद्रयान-2 से संबंधित 30 महत्वपूर्ण प्रश्न का एक क्विज लेकर आये हैं। आप इसे ध्यान से पढिये और सभी क्वेश्चन का सही उत्तर देने का प्रयास कीजिए। Quiz on Chandrayaan-2 Important Question का पोस्ट पसंद आने पर इसे आगे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा।
मिशन चंद्रयान-2 कब लांच किया गया?
A | 15 जुलाई, 2019 |
B | 17 जुलाई, 2019 |
C | 20 जुलाई, 2019 |
D | 22 जुलाई, 2019 |
उत्तर : (D) मिशन चंद्रयान-2 को 22 जुलाई, 2019 को दोपहर 2:43 बजे श्रीहरिकोटा से लांच किया गया। वैसे इसे लांच करने की तिथि 15 जुलाई को निर्धारित की गई थी लेकिन इसमें तकनीकी कमी आ जाने के कारण उस दिन लांच नहीं किया जा सका था।
मिशन चंद्रयान-2 का उद्देश्य क्या है?
A | चंद्रमा के ऊपरी सतह की जांच करना |
B | चट्टानों में खनिज पदार्थों की जांच करना |
C | जल की उपस्थिति का पता लगाना |
D | उपरोक्त सभी |
उत्तर : (C) उपरोक्त सभी
चंद्रयान-2 को किस रॉकेट की मदद से लांच किया गया?
A | GSLV MK-3 |
B | PSLV C-11 |
C | PSLV C-25 |
D | इनमें से कोई नहीं |
उत्तर : (A) चंद्रयान-2 को GSLV Mk-3 रॉकेट से लांच किया गया। चंद्रयान-1 को 22 अक्टूबर, 2008 को PSLV C-11 से तथा मंगलयान को 5 नवंबर, 2013 को PSLV C-25 रॉकेट से प्रक्षेपित (लांच) किया गया था।
शब्द संक्षेप GSLV से क्या आशय है?
A | Geographical Satellite Launch Vehicle |
B | Geosynchronous Satellite Launch Vehicle |
C | Global Satellite Locating Vehicle |
D | Geosynchronous Satellite Locating Vehicle |
उत्तर : (B) GSLV का पूर्ण रूप Geosynchronous Satellite Launch Vehicle तथा PSLV का पूर्ण रूप Polar Satellite Launch Vehicle है। GSLV और PSLV को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बनाया है। इसका इस्तेमाल अंतरिक्ष की कक्षा में सेटेलाइट को स्थापित करने के लिए होता है।
चंद्रयान-2 को कहां से प्रक्षेपित किया गया?
A | सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र |
B | अंतरिक्ष उपयोग केंद्र |
C | अब्दुल कलाम द्वीप |
D | इनमें से कोई नहीं |
उत्तर : (A)
सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र कहां स्थित है?
A | उत्तर प्रदेश |
B | मध्य प्रदेश |
C | आंध्र प्रदेश |
D | तमिलनाडु |
उत्तर : (C) सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का प्रक्षेपण केंद्र है। यह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित है।
मिशन चंद्रयान-2 को किस संस्था ने लांच किया है?
A | NASA |
B | ISRO |
C | DRDO |
D | इनमें से कोई नहीं |
उत्तर : (B) मिशन चंद्रयान-2 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने लांच किया है।
निम्न में से कौन मिशन चंद्रयान-2 के हिस्से हैं?
A | ऑर्बिटर |
B | लैंडर |
C | रोवर |
D | उपरोक्त सभी |
उत्तर : (D)
मिशन चंद्रयान-2 के लैंडर का नाम क्या रखा गया है?
A | विक्रम |
B | प्रज्ञान |
C | बाहुबली |
D | फैट बॉय |
उत्तर : (A) भारत में अंतरिक्ष विज्ञान के जनक कहे जाने वाले विक्रम साराभाई के नाम से चंद्रयान-2 के लैंडर का नाम ‘विक्रम’ रखा गया है।
मिशन चंद्रयान-2 के रोवर का नाम क्या रखा गया है?
A | भारत |
B | कलाम |
C | प्रज्ञान |
D | धवन |
उत्तर : (C) चंद्रयान-2 के रोवर का नाम प्रज्ञान रखा गया है, जो संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है ज्ञान।
चंद्रयान-2 का लैंडर और रोवर चंद्रमा के किस हिस्से पर उतरेगा?
A | उत्तरी ध्रुव |
B | दक्षिणी ध्रुव |
C | मध्य भाग |
D | अग्र भाग |
उत्तर : (B) चंद्रयान-2 का लैंडर और रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर दो गड्ढों- मंजिनस सी और सिमपेलियस एन के बीच उतरेगा।
चंद्रमा की सतह पर अपना सफलतापूर्वक चंद्रयान मिशन उतारने वाला भारत कौन-सा देश बन जायेगा?
A | पहला |
B | तीसरा |
C | चौथा |
D | छठा |
उत्तर : (C) अगर भारत चंद्रमा की सतह पर अपना यह सफलतापूर्वक उतार देता है तो ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जायेगा। अब तक तीन देश रूस, अमेरिका और चीन यह कारनामा कर चुके हैं।
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भारत अपना रोवर उतारने वाला कौन-सा देश बन जायेगा?
A | पहला |
B | दूसरा |
C | तीसरा |
D | चौथा |
उत्तर : (A)
चंद्रयान-2 का कुल वजन कितना है?
A | 3000 Kg |
B | 3850 Kg |
C | 6000 Kg |
D | 5800 Kg |
उत्तर : (B) चंद्रयान-2 का कुल वजन 3850 Kg (3.8 टन) है।
चंद्रयान-2 को बनाने में कुल कितने करोड़ की लागत लगी है?
A | 578 करोड़ रुपये |
B | 678 करोड़ रुपये |
C | 978 करोड़ रुपये |
D | 1000 करोड़ रुपये |
उत्तर : (C)
मिशन चंद्रयान-2 के लिए मिशन डायरेक्टर किसे बनाया गया है?
A | रितु कारिधल |
B | एम. वनीता |
C | डॉ. गीता जैन |
D | A और B दोनों |
उत्तर : (A) मिशन चंद्रयान 2 के लिए मिशन डायरेक्टर इसरो की महिला साइंटिस्ट रितु कारिधल को बनाया गया है। जबकि एम वनिता को प्रोजेक्ट डायरेक्टर बनाया गया है।
‘रॉकेट वुमन ऑफ इंडिया’ किसे कहा जाता है?
A | एम. वनीता |
B | रितु कारिधल |
C | डॉ. गीता जैन |
D | इनमें से कोई नहीं |
उत्तर : (B)
‘रॉकेट मैन ऑफ इंडिया’ किसे कहा जाता है?
A | के. सिवान |
B | सतीश धवन |
C | विक्रम साराभाई |
D | ए. पी. जे. अब्दुल कलाम |
उत्तर : (A) ‘रॉकेट मैन ऑफ इंडिया’ इसरो के वर्तमान अध्यक्ष के. सिवान को कहा जाता है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को ‘मिसाइल मैन’ के नाम से जाना जाता है।
रिमोट सेंसिंग लूनर उपग्रह, चंद्रयान-1 को किस वर्ष प्रक्षेपित किया गया था?
A | 2007 |
B | 2008 |
C | 2009 |
D | 2010 |
उत्तर : (B) रिमोट सेंसिंग लूनर उपग्रह, चंद्रयान-1 को 22 अक्टूबर, 2008 को चंद्रमा पर भेजा गया था। यह यान PSLV C-11 से प्रक्षेपित किया गया था।
मिशन चंद्रयान-1 के लांच के समय इसरो के अध्यक्ष कौन थे?
A | के. राधाकृष्णन |
B | शैलेश कुमार |
C | जी. माधवन नायर |
D | के. सिवान |
उत्तर : (C)
इसरो के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?
A | के. सिवान |
B | ए. एस. किरण कुमार |
C | शैलेश कुमार |
D | इनमें से कोई नहीं |
उत्तर : (A)
भारत का अंतरिक्ष मंत्रालय किसके पास है?
A | अमित शाह |
B | निर्मला सीतारमण |
C | राजनाथ सिंह |
D | नरेंद्र मोदी |
उत्तर : (D)
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
A | 1962 |
B | 1969 |
C | 1971 |
D | 1975 |
उत्तर : (B) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना वर्ष 1969 में की गई थी। इसका मुख्यालय बंगलुरु, कर्नाटक में है।
चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी की अपेक्षा कितना गुना है?
A | 1/2 |
B | 1/4 |
C | 1/5 |
D | 1/6 |
उत्तर : (D)
पृथ्वी की अपेक्षा चंद्रमा का द्रव्यमान कितना है?
A | 1/4 |
B | 1/81 |
C | 1/100 |
D | इनमें से कोई नहीं |
उत्तर : (B) चंद्रमा का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का 1/81वां भाग है। लेकिन किसी वस्तु को चंद्रमा से पृथ्वी पर लाने पर द्रव्यमान में कोई परिवर्तन नहीं होता है जबकि पृथ्वी पर भार 6 गुना बढ़ जाता है।
यदि चंद्रमा पर बम विस्फोट हो, तो उसकी आवाज पृथ्वी पर कितने समय बाद सुनाई देगी?
A | 10 मिनट |
B | 20 मिनट |
C | आधा घंटा |
D | कभी नहीं सुनाई देगी |
उत्तर : (D) ध्वनि का संचरण वायु के माध्यम से होता है। चंद्रमा और पृथ्वी के बीच में निर्वात है। अतः चंद्रमा पर होने वाले किसी भी विस्फोट की आवाज पृथ्वी पर कभी नहीं सुनाई देगी।
चंद्रमा से यदि किसी पिंड को पृथ्वी पर लाया जाए, तो क्या होगा?
A | द्रव्यमान घट जाएगा |
B | द्रव्यमान बढ़ जाएगा |
C | द्रव्यमान अपरिवर्तित रहेगा |
D | भार अपरिवर्तित रहेगा |
उत्तर : (C) किसी वस्तु को यदि चंद्रमा से पृथ्वी पर लाया जाता है, तो पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बढ़ने से वस्तु का भार तो बढ़ जाता है, परंतु उसका द्रव्यमान सर्वत्र नियत रहता है।
पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह है-
A | चंद्रमा |
B | ग्यानिमिड |
C | टाइटन |
D | इनमें से कोई नहीं |
उत्तर : (A)
चंद्रमा की सतह और उसकी आंतरिक स्थिति का अध्ययन करने वाला विज्ञान क्या कहलाता है?
A | मैटीरियोलॉजी |
B | सेलेनोलॉजी |
C | जियोलॉजी |
D | इनमें से कोई नहीं |
उत्तर : (B)
‘सी ऑफ ट्रांक्विलिटी’ कहाँ पर है?
A | बृहस्पति |
B | मंगल |
C | चंद्रमा |
D | शुक्र |
उत्तर : (C) ‘सी ऑफ ट्रांक्विलिटी’ (शांत सागर) चंद्रमा पर स्थित है। यह चंद्रमा का पिछला भाग है, जो अंधकारमय होता है।
चंद्रमा एवं पृथ्वी के बीच की औसतन दूरी कितनी है?
A | 3,00,000 किमी |
B | 3,84,365 किमी |
C | 4,84,300 किमी |
D | इनमें से कोई नहीं |
उत्तर : (B)
चंद्रमा के सदृश दिखाई देने वाला ग्रह कौन है?
A | बुध |
B | शुक्र |
C | पृथ्वी |
D | मंगल |
उत्तर : (A)
चंद्रमा का प्रकाश पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लगता है?
A | 1 सेकंड |
B | 3 सेकंड |
C | 0.5 सेकंड |
D | 1.3 सेकंड |
उत्तर : (D)
कौन-सा खगोलीय पिंड ‘रात की रानी’ कहलाता है?
A | चंद्रमा |
B | बृहस्पति |
C | प्लूटो |
D | मंगल |
उत्तर : (A)
चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर कितने दिनों में लगाता है?
A | लगभग 28.1 दिन |
B | लगभग 28.3 दिन |
C | लगभग 27.3 दिन |
D | लगभग 30.2 दिन |
उत्तर : (C)
चंद्रमा की सतह पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति कौन थे?
A | यूरी गागरिन |
B | राकेश शर्मा |
C | कल्पना चावला |
D | नील आर्मस्ट्रांग |
उत्तर : (D) चंद्रमा पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग थे। वे अपोलो-11 अंतरिक्ष यान से 20 जुलाई, 1969 को चंद्रमा पर पहुंचे थे।