• Skip to main content

4apki Success

General Knowledge in Hindi

Quiz on World’s Major Lakes

by staff

टान्ले सेप नामक झील निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?

Aथाईलैंड
Bकम्बोडिया
Cलाओस
Dइंडोनेशिया

उत्तर : (B) टान्ले सेप नामक झील कम्बोडिया में स्थित है।

संयुक्त राज्य अमेरिका की वृहत झीलों का पूर्व से पश्चिम की ओर सही क्रम क्या है?

Aईरी – ह्यूरन – मिशिगन – ओंटेरियो – सुपीरियर
Bह्यूरन – मिशिगन – ओंटेरियो – सुपीरियर – ईरी
Cओंटेरियो – ईरी – ह्यूरन – मिशिगन – सुपीरियर
Dसुपीरियर – ओंटेरियो – ईरी – मिशिगन – ह्यूरन

उत्तर : (C) मिशिगन झील को छोड़कर सभी झीलें कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा बनाती हैं, केवल मिशिगन झील ही पूर्ण रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।

विश्व की सर्वाधिक लवणीय झील कौन-सी है?

Aमृत सागर
Bवॉन झील
Cअरल सागर
Dकैस्पियन सागर

उत्तर : (B) विश्व की सर्वाधिक लवणीय झील वॉन झील है। इसकी लवणता 330 प्रति हजार मिलती है। यह झील टर्की में स्थित है।

कौन-सी विश्व की सबसे बड़ी मीठे जल की झील है?

Aबैकाल
Bसुपीरियर
Cविक्टोरिया
Dमिशीगन

उत्तर : (B) सुपीरियर झील विश्व की सबसे बड़ी मीठे जल की झील है। यह कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा पर स्थित है।

निम्नलिखित में से कौन-सी झील ‘हनीमून लेक’ कहलाती है?

Aन्यासा
Bटोबा
Cटिटिकाका
Dचाड

उत्तर : (C) टिटिकाका झील ‘हनीमून लेक’ कहलाती है। यह विश्व की सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित झील है। यह दक्षिण अमेरिका में पेरू और बोलिविया की सीमा पर स्थित है।

समुद्रतल से सर्वाधिक नीची झील कौन-सी है?

Aमृत सागर
Bबैकाल
Cकैस्पियन सागर
Dअरल सागर

उत्तर : (A) मृत सागर समुद्रतल से सर्वाधिक नीची झील है। यह समुद्रतल से 418 मी० नीचे स्थित है। यह एक खारे पानी की झील है। यह झील इजराइल और जॉर्डन की सीमा पर स्थित है।

विश्व की सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित झील कौन-सी है?

Aटिटिकाका
Bरुडोल्फ
Cएडवर्ड
Dटिसीसिकरु

उत्तर : (A) विश्व की सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित झील टिटिकाका है। यह विश्व में सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित नौकायन झील है। यह दक्षिण अमेरिका में पेरू और बोलिविया देश की सीमा पर स्थित है।

तुर्काना झील कहाँ है?

Aयुगांडा
Bमोजाम्बिक
Cकेन्या
Dजाम्बिया

उत्तर : (C) तुर्काना झील केन्या में स्थित है। इसे पहले रुडोल्फ झील के नाम से जाना जाता था।

बाल्खस झील कहाँ है?

Aकजाख्स्तान
Bउज्बेकिस्तान
Cकिर्गिस्तान
Dतुर्कमेनिस्तान

उत्तर : (A) कजाख्स्तान में

ओनेगा झील कहाँ है?

Aजापान
Bदक्षिण कोरिया
Cपश्चिमी रूस
Dथाईलैंड

उत्तर : (C) ओनेगा झील पश्चिमी रूस में स्थित है। यह एक मीठे पानी की झील है।

कौन-सी विश्व की सर्वाधिक गहरी झील है?

Aमृत सागर
Bटिटिकाका
Cटांगानीका
Dबैकाल

उत्तर : (D) बैकाल झील विश्व की सर्वाधिक गहरी झील है। यह रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित एक मीठे पानी की झील है। इसकी गहराई लगभग 1642 मी० है। इसे ‘पवित्र सागर’ और ‘पर्ल ऑफ साइबेरिया’ के नाम से भी जाना जाता है। यह विश्व की सबसे प्राचीनतम झील है। टांगानीका झील विश्व की सबसे लंबी (660 किमी) मीठे जल की झील है। यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी गहरी (1436 मी०) झील है।

निम्नलिखित में कौन विश्व की सबसे बड़ी झील है?

Aकैस्पियन सागर
Bसुपीरियर झील
Cविक्टोरिया झील
Dअरल सागर

उत्तर : (A) कैस्पियन सागर विश्व की सबसे बड़ी झील (खारे पानी का) है। यह यूरेशिया में स्थित है। इस झील के उत्तरी भाग में यूराल और वोल्गा नदियां गिरती है। कैस्पियन सागर से पाँच देशों (रूस, अजरबैजान, ईरान, तुर्कमेनिस्तान और कजाकिस्तान) की सीमाएं लगी हुई है।

आयर झील कहाँ है?

Aन्यूजीलैंड
Bब्राजील
Cमलेशिया
Dऑस्ट्रेलिया

उत्तर : (D) आयर झील ऑस्ट्रेलिया में स्थित है। यह ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी झील है।

प्रसिद्ध अंगलुयोंनुमा झील क्षेत्र कहाँ स्थित है?

Aऑस्ट्रिया
Bऑस्ट्रेलिया
Cसंयुक्त राज्य अमेरिका
Dब्रिटेन

उत्तर : (C) प्रसिद्ध अंगुलियोंनुमा झील क्षेत्र संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। इसमें पांच झीलें शामिल है, वह हैं- ओंटेरियो, ईरी, ह्यूरन, मिशिगन, सुपीरियर झील।

अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील कौन-सी है?

Aटांगानीका झील
Bविक्टोरिया झील
Cमलावी झील
Dइनमें से कोई नहीं

उत्तर : (B) अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया झील है। यह झील केन्या, युगांडा और तंजानिया के मध्य स्थित है।

अफ्रीका महाद्वीप में कौन-सी झील भूमध्य रेखा पर स्थित है

Aविक्टोरिया झील
Bमलावी झील
Cटांगानीका झील
Dइनमें से कोई नहीं

उत्तर : (B) मलावी या न्यासी झील अफ्रीका महाद्वीप में भूमध्य रेखा पर स्थित है। यह मलावी, मोज़ाम्बीक और तान्ज़ानिया के बीच स्थित है।

निम्नलिखित में से किस देश को ‘हजार झीलों की भूमि’ कहा जाता है?

Aथाईलैंड
Bफिनलैंड
Cआयरलैंड
Dनीदरलैंड

उत्तर : (B) फिनलैंड यूरोप में स्थित एक देश है, जहाँ पर विश्व की सबसे ज्यादा 1,68,000 झीलें स्थित है। इसलिए इसे ‘झीलों की वाटिका’ (Garden of Lakes) या ‘हजार झीलों की भूमि’ या ‘झीलों का देश’ कहा जाता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा देश युग्म अरल सागर के किनारे है?

Aकजाख्स्तान और रूस
Bकजाख्स्तान और तुर्कमेनिस्तान
Cअजरबैजान और उज्बेकिस्तान
Dकजाख्स्तान और उज्बेकिस्तान

उत्तर : (D) अरल सागर कजाख्स्तान और उज्बेकिस्तान की सीमा पर स्थित है। इस झील का 90% पानी सूख चूका है केवल 10% ही पानी बचा है।

निम्नलिखित में से किसको ‘पर्ल ऑफ साइबेरिया’ कहा जाता है?

Aबैकाल झील
Bग्रेट स्लेव झील
Cग्रेट बीयर झील
Dविनीपेग झील

उत्तर : (A) बैकाल झील को ‘पवित्र सागर’ तथा ‘पर्ल ऑफ साइबेरिया’ कहा जाता है। यह विश्व की सबसे गहरी झील है। यह रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित है। यह एक मीठे पानी की झील है। ग्रेट स्लेव झील, ग्रेट बीयर झील और विनीपेग झील कनाडा में स्थित है।

लादोगा झील कहाँ है?

Aरूस
Bइटली
Cअजरबैजान
Dफिनलैंड

उत्तर : (A) लादोगा झील पश्चिमी रूस में स्थित है। यह यूरोप महाद्वीप की सबसे बड़ी झील है। यह एक मीठे पानी की झील है।

Related posts:

  1. Top 1000 GK Questions for All Competitive Exams
  2. वैदिक सभ्यता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
  3. मगध साम्राज्य का उत्कर्ष (प्राचीन भारत)
  4. 50 Sports GK asked in rrb ntpc 2016
  5. जैन धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर || Quiz on Jain Dharm
  6. GK Quiz on Lakes of India
  7. Indus Valley Civilization (सिंधु घाटी सभ्यता) Top 40 MCQs
  8. बौद्ध धर्म से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर – Quiz on Buddha Dharma in Hindi

Filed Under: World Grography

Copyright © 2023