Top 1000 GK Questions for All Competitive Exams

Top 1000 GK Questions for All Competitive Exams दोस्तों, आज 4apki Success आपके लिए Top 1000 GK Questions for All Competitive Exams शेयर कर रहे हैं, जो सामान्य ज्ञान (General Knowledge) से संबंधित है।

जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए “Top 1000 GK Questions for All Competitive Exams’ बहुत ही हेल्पफुल साबित होगा। Top 1000 GK Questions for All Competitive Exams में आपको कुल 1000 GK Questions and Answers in Hindi सहित आपको महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ने को मिलेगी।

यह Top 1000 GK Questions for All Competitive Exams आपको SSC, RAILWAYS, STETE PSC, CDS, NDA, POLICE EXAMS और विभिन्न Competitive Exams 2020-21 के पढ़ना अत्यंत आवश्यक है।

1 मानव शरीर में विटामिन-A कहाँ भंडारित होता है?
उत्तर – यकॄत (Liver)
2. भारतीय विदेश व्यापार संस्थान कहाँ स्थित है?
उत्तर – नई दिल्ली
3. ‘मसालों का बगीचा’ किस राज्य को कहा जाता है?
उत्तर – केरल
4. किसने सभी तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया था?
उत्तर – भीम राव अंबेडकर
5. जलियांवाला बाग हत्याकांड के समय भारत का वायसराय कौन था?
उत्तर – लॉर्ड चेम्सफोर्ड
6. भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है?
उत्तर – अहमदाबाद (गुजरात)
7. उत्तर भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है?
उत्तर – कानपुर (उत्तर प्रदेश)
8. दक्षिण भारत का मैनचेस्टर है-
उत्तर – कोयम्बटूर (तमिलनाडु)
9. ‘भांगड़ा’ कहाँ का प्रसिद्ध लोक नृत्य है?
उत्तर – पंजाब
10. लोक चित्रकला की ‘मधुबनी शैली’ भारत के किस राज्य में प्रचलित है?
उत्तर – बिहार
11. किस वर्ष स्वामी विवेकानंद ने विश्व धर्म सम्मेलन में भाग लिया?
उत्तर – 1893 ई (शिकागो)
12. ‘महाभारत’ का प्राचीन नाम क्या है?
उत्तर – जयसंहिता
13. न्यूट्रॉन की खोज किसने की थी?
उत्तर – जेम्स चैडविक
14. अल्फ्रेड नोबेल ने किसका अविष्कार किया था?
उत्तर – डायनामाइट
15. ‘Law of Floating’ सिद्धांत की खोज किसने की थी?
उत्तर – आर्कमिडीज
16. ‘कंप्यूटर का जनक’ किसे कहा जाता है?
उत्तर – चार्ल्स बैबेज
17. तेल का एक बैरल लगभग किसके बराबर है?
उत्तर – 159 लीटर
18. ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?
उत्तर – साहित्य
19. ‘रामचरित मानस’ के लेखक तुलसीदास किसके समकालीन थे?
उत्तर – अकबर
20. गाँधीजी दक्षिण अफ्रीका में कितने वर्ष रहे थे?
उत्तर – 21 वर्ष
21. ‘स्कर्वी रोग’ किसकी कमी के कारण होता है?
उत्तर – विटामिन C
22. भारत का राष्ट्रीय आदर्श वाक्य क्या है?
उत्तर – सत्यमेव जयते
23. एन्जाइम मूल रूप से क्या है?
उत्तर – प्रोटीन
24. ‘गन मेटल’ किसका एक मिश्रधातु है?
उत्तर – तांबा, टिन और जिंक
25. भाखड़ा नांगल परियोजना किस नदी पर निर्मित है?
उत्तर – सतलज (हिमाचल प्रदेश में)
26. ‘झूम’ (Jhoom) है-
उत्तर – कृषि (खेती) का एक प्रकार है
27. पनामा नहर का निर्माण किस वर्ष हुआ था?
उत्तर – 1914 ई.
28. ‘कॉन्टिनेंट ऑफ कॉन्ट्रास्ट्स’ किस महाद्वीप को कहते हैं?
उत्तर – एशिया
29. मध्य प्रदेश में करेंसी प्रिंटिंग प्रेस कहाँ है?
उत्तर – देवास
30. भारतीय स्टॉक बाजार का विनियमन और पर्यवेक्षण किसके द्वारा किया जाता है?
उत्तर – SEBI
31. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की स्थापना कब की गई थी?
उत्तर – 1992 में
32. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत वित्त आयोग का गठन किया जाता है?
उत्तर – अनुच्छेद-280
33. ‘सिस्मोग्राफ’ किसे मापने के लिए काम में लाया जाता है?
उत्तर – भूकम्पीय तरंगों को
34. रिक्टर स्केल का प्रयोग किसके मापने के लिए किया जाता है?
उत्तर – भूकम्प की तीव्रता
35. सिंधु सभ्यता का पत्तननगर (बंदरगाह) कौन-सा था?
उत्तर – लोथल (गुजरात में)
36. न्यायदर्शन को किसने प्रचारित किया था?
उत्तर – गौतम ने
37. भारतीय संगीत का आदिग्रंथ किसे कहा जाता है?
उत्तर – सामवेद
38. राज्य विधान सभा का गठन संविधान के किस अनुच्छेद के तहत किया जाता है?
उत्तर – अनुच्छेद-170
39. भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?
उत्तर – गंगा नदी (2525 किमी)
40. अलकनंदा के साथ वह नदी कौन-सी है, जिसके संगम पर रुद्रप्रयाग स्थित है?
उत्तर – मंदाकिनी
41. इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर मोहम्मद का जन्म किस वर्ष हुआ था?
उत्तर – 570 ई.
42. ‘कार्य’ का मात्रक क्या है?
उत्तर – जूल
43. रॉकेट किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
उत्तर – न्यूटन का तृतीय नियम
44. ‘बल’ का S.I. मात्रक क्या है?
उत्तर – न्यूटन
45. तरल अवस्था में पाई जाने वाली एकमात्र अधातु कौन-सी है?
उत्तर – ब्रोमीन (Br)
46. उस्ताद जाकिर हुसैन को किस वाद्ययंत्र को बजाने में विशिष्टता प्राप्त है?
उत्तर – तबला
47. माइकल जैक्सन संबंधित थे?
उत्तर – पॉप संगीत से
48. पूर्वी तटीय मैदान का एक अन्य नाम है?
उत्तर – कोरोमंडल तटीय मैदान
49. भारत की सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा किस देश के साथ है?
उत्तर – बांग्लादेश
50. हैदराबाद का जुड़वाँ नगर किसे कहा जाता है?
उत्तर – सिकंदराबाद
51. आंध्र प्रदेश की नई राजधानी कहाँ है?
उत्तर – अमरावती
52. ‘वनस्पति शास्त्र का जनक’ किसे कहा जाता है?
उत्तर – थियोफ्रेस्टस
53. बेंजीन की खोज किसने की थी?
उत्तर – माइकल फैराडे
54. ‘नोबेल का तेल’ किस विस्फोटक को कहते हैं?
उत्तर – टीएनजी (ट्राई-नाइट्रो-ग्लिसरीन)
55. मार्ले-मिन्टो सुधार बिल किस वर्ष पारित किया गया था?
उत्तर – 1909 ई. में
56. भारत का प्रथम परमाणु ऊर्जा उत्पादन केंद्र कहाँ स्थित है?
उत्तर – तारापुर (महाराष्ट्र)
57. पहाड़ी काटकर एलोरा के विश्वविख्यात कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर – राष्ट्रकूटों ने
58. शेरशाह सूरी का मकबरा कहाँ स्थित है?
उत्तर – सासाराम (बिहार)
59. शिवाजी का राज्याभिषेक कहाँ हुआ था?
उत्तर – रायगढ़ (महाराष्ट्र)
60. शिवाजी के साम्राज्य की राजधानी कहाँ थी?
उत्तर – रायगढ़
61. भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों को किस देश के संविधान से लिया गया है?
उत्तर – संयुक्त राज्य अमेरिका
62. भारत में राष्ट्रीय आय की गणना किसके द्वारा की जाती है?
उत्तर – केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन
63. पदार्थ की चतुर्थ अवस्था क्या है?
उत्तर – प्लाजा
64. पदार्थ का परमाण्विक सिद्धांत सर्वप्रथम किसने प्रस्तावित किया?
उत्तर – जॉन डाल्टन
65. इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की थी?
उत्तर – जे. जे. थॉमसन
66. परमाणु संरचना का मॉडल किसने विकसित किया?
उत्तर – बोहर तथा रदरफोर्ड
67. ‘हर्षचरित’ के लेखक कौन थे?
उत्तर – बाणभट्ट
68. ‘दक्षिण एशियाई खेल परिषद’ का गठन किस वर्ष में हुआ था?
उत्तर – 1983 ई.
69. ‘ढींग एक्सप्रेस’ क्या है?
उत्तर – हिमा दास का मुँहबोला नाम
70. एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?
उत्तर – कमलजीत संधू (खेल- धाविका)
71. इंसुलिन की खोज किसने की?
उत्तर – बैंटिंग व बेस्ट ने
72. मानव शरीर का सामान्य तापमान कितना होता है?
उत्तर – 98.6°F (या 37℃)
73. मानव त्वचा को रंग देने वाला वर्णक है-
उत्तर – मेलानिन
74. मानव हृदय में कितने कक्ष (चैंबर) होते हैं?
उत्तर – चार
75. ‘त्रिभाषा सूत्र’ की सिफारिश किस समिति ने की थी?
उत्तर – कोठारी समिति
76. मोनालिसा का सुप्रसिद्ध चित्र किसने बनाया था?
उत्तर – लियोनार्डो दा विंची
77. अल्बर्ट आइंस्टीन कौन-सा वाद्ययंत्र बजाने में निपुण थे?
उत्तर – वायलिन
78. ‘कुचिपुड़ी’ किस राज्य की नृत्य शैली है?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
79. ‘रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की थी?
उत्तर – स्वामी विवेकानंद
80. भारतीय पुनर्जागरण आंदोलन के पिता कौन थे?
उत्तर – राजा राममोहन राय
81. गारो, खासी तथा जयन्तिया जनजातियाँ किस राज्य में निवास करती है?
उत्तर – मेघालय
82. भारत में पहली बार जनगणना 1872 में किसके कार्यकाल में सम्पन्न हुई थी?
उत्तर – लॉर्ड मेयो
83. भारत में नियमित जनगणना की शुरुआत 1881 ई. में किसके कार्यकाल में हुई थी?
उत्तर – लॉर्ड रिपन
84. नीति आयोग का गठन कब किया गया?
उत्तर – 1 जनवरी, 2015
85. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत विधान परिषद की स्थापना या समाप्ति की व्यवस्था की गई है?
उत्तर – अनुच्छेद-169
86. भारत के किसी भी राज्य की मुख्यमंत्री बनने वाली पहली महिला कौन थी?
उत्तर – सुचेता कृपलानी
87. भारतीय संविधान में समवर्ती सूची किसके संविधान से ली गई है?
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया
88. ‘भारत छोड़ो’ (Quit India) का नारा किसने दिया था?
उत्तर – यूसुफ मेहरअली
89. किस वर्ष राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ पहली बार गाया गया था?
उत्तर – 1896 में
90. भारत में सबसे ऊँची पर्वत कौन-सी है?
उत्तर – गॉडविन ऑस्टिन (K2)
91. किसी भारतीय राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली महिला कौन थी?
उत्तर – सरोजनी नायडू (उत्तर प्रदेश)
92. किस हिमालय चोटी को सागरमाथा कहते हैं?
उत्तर – माउंट एवरेस्ट
93. रेडियोधर्मिता (Radioactivity) की खोज किसने की थी?
उत्तर – हेनरी बेक्वेरेल
94. रेडियोधर्मिता का इकाई क्या है?
उत्तर – क्यूरी
95. ‘एस’ (Ace) शब्द किस खेल से संबंधित है?
उत्तर – लॉन टेनिस
96. चिकन पॉक्स (छोटी माता) किसके द्वारा पैदा की जाती है?
उत्तर – वैरिसेला विषाणु द्वारा
97. चेचक (स्मॉल पॉक्स/बड़ी माता) होने का कारण है?
उत्तर – वैरिओला वायरस
98. किस विटामिन में कोबाल्ट पाया जाता है?
उत्तर – विटामिन B12
99. गंगा नदी को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – पद्मा
100. गंगा एवं ब्रह्मपुत्र की संयुक्त जलधारा किस नाम से जानी जाती है?
उत्तर – मेघना
101. चेचक के लिए टीके का अविष्कार किसने किया था?
उत्तर – एडवर्ड जेनर
102. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
उत्तर – लॉर्ड कैनिंग
103. वल्लभभाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि उनकी कुशल संगठन क्षमता के कारण किस आंदोलन के दौरान दी गई थी?
उत्तर – बारदोली सत्याग्रह
104. राजा राममोहन राय द्वारा ‘ब्रह्म समाज’ की स्थापना कब की गई?
उत्तर – 1828 में
105. कश्मीर का शासक, जो ‘कश्मीर का अकबर’ नाम से जाना जाता है, वह है-
उत्तर – जैनुल आबिदीन
106. भारत में कुल कितने उच्च न्यायालय हैं?
उत्तर – 25
107. टेलीविजन का अविष्कार किसने किया था?
उत्तर – जे.एल. बेयर्ड
108. जल में घुलनशील विटामिन कौन-से है?
उत्तर – विटामिन B और विटामिन C
109. वसा में घुलनशील विटामिन हैं-
उत्तर – विटामिन A, विटामिन D, विटामिन E और विटामिन K
110. गोबर गैस (Bio-gas) में मुख्यतः होता है?
उत्तर – मीथेन (CH4)
111. गांधी जी किस गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने के लिए लंदन गये थे?
उत्तर – दूसरा गोलमेज सम्मेलन
112. किसने सबसे पहले पृथ्वी की परिधि को मापा?
उत्तर – इरेटोस्थनीज
113. भारत के राजचिह्न में प्रयुक्त होनेवाला शब्द ‘सत्यमेव जयते’ किस उपनिषद से लिया गया है?
उत्तर – मुण्डकोपनिषद
114. प्राचीनतम व्याकरण ‘अष्टध्यायी’ के लेखक कौन हैं?
उत्तर – पाणिनि
115. ‘मुद्राराक्षस’ नामक पुस्तक किसने लिखी है?
उत्तर – विशाखदत्त
116. नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी?
उत्तर – कुमारगुप्त
117. विश्व का सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश कौन-सा है?
उत्तर – ब्राजील
118. दुधवा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
119. किस तापमान पर जल का घनत्व अधिकतम होता है?
उत्तर – 4℃
120. जब बैरोमीटर का पारा अचानक गिर जाए, तो यह किस बात का संकेत होता है?
उत्तर – आंधी-तूफान की संभावना
121. बैरोमीटर से क्या मापा जाता है?
उत्तर – वायुदाब
122. शतरंज का जन्मदाता किसे कहा जाता है?
उत्तर – भारत
123. मानव शरीर में रक्त का थक्का किस विटामिन से बनता है?
उत्तर – विटामिन K
124. भोपाल गैस त्रासदी से संबंधित यौगिक का नाम क्या था?
उत्तर – मिथाइल आइसोसाइनाइट
125. सोना किस अम्ल में घुल जाता है?
उत्तर – अम्लराज (एक्वारेजिया)
126. एक्वारेजिया आयतन में 3 : 1 के अनुपात में किसका मिश्रण है?
उत्तर – सांद्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) और सांद्र नाइट्रिक अम्ल (HNO3)
127. श्रीनगर की स्थापना किसने की थी?
उत्तर – अशोक
128. ऑक्सीजन की खोज किसने की?
उत्तर – प्रीस्टले
129. फाउंटेन पेन के अविष्कारक कौन थे?
उत्तर – वाटरमैन
130. अल्बर्ट आइंस्टीन को किस खोज के लिए 1921 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
उत्तर – प्रकाश वैद्युत प्रभाव
131. चीन की ‘महान दीवार’ (Great wall) का निर्माण किसने कराया था?
उत्तर – शिह-हुआंग-टी
132. भारत में प्रथम रेल कब चली थी?
उत्तर – 16 अप्रैल, 1853 को
133. किस राष्ट्रीय राजमार्ग को शेरशाह सूरी राजमार्ग कहते हैं?
उत्तर – NH-1
134. शिवसमुद्रम जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?
उत्तर – कावेरी नदी
135. किस राज्य में विधान सभा सदस्यों की संख्या सबसे अधिक है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश (403)
136. 13 अप्रैल, 1919 को जालियाँवाला बाग हत्याकांड कराने वाले माइकल ओ. डायर की किसने लंदन में हत्या की थी?
उत्तर – उधम सिंह
137. पुरानी जलोढ़ मिट्टी को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – बांगर
138. जिम कार्बेट नेशनल पार्क कहाँ स्थित है?
उत्तर – उत्तराखंड
139. भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन-सा है?
उत्तर – जोग या गरसोप्पा
140. पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट पर्वत श्रेणियों का मिलन स्थल है-
उत्तर – नीलगिरी पहाड़ी
141. महारानी विक्टोरिया को भारत की साम्राज्ञी कब नियुक्त किया गया था?
उत्तर – 1876 ई.
142. मूत्र को गुर्दे (किडनी) से मूत्राशय तक कौन ले जाता है?
उत्तर – मूत्रवाहिनी (यूरेटर)
143. मोपला विद्रोह (1921) कहाँ हुआ था?
उत्तर – मालाबार (केरल)
144. पुस्तक ‘गुलामगिरी’ के लेखक कौन हैं?
उत्तर – ज्योतिबा फूले
145. ग्रैमी पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?
उत्तर – संगीत
146. विश्व के सर्वोच्च पर्वत शिखर ‘माउंट एवरेस्ट’ पर चढ़ने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे?
उत्तर – तेनजिंग नोर्गे (नेपाल) और एडमंड हिलेरी (न्यूजीलैंड)
147. सरदार पटेल स्टेडियम या मोटेरा स्टेडियम किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – गुजरात
148. ‘रोवर्स कप’ किस खेल से संबंधित है?
उत्तर – फुटबॉल
149. भारत की संविधान सभा किसके अनुसार गठित की गई?
उत्तर – कैबिनेट मिशन योजना
150. परमाणु बम का विकास किसने किया?
उत्तर – जे. रॉबर्ट ऑपेनहीमर
151. फेदोमीटर का उपयोग किसे नापने में किया जाता है?
उत्तर – समुद्र की गहराई
152. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला कौन थी?
उत्तर – जुंको ताबेई (जापान)
153. मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर से फैलता है। इसकी खोज सबसे पहले किसने की थी?
उत्तर – रोनाल्ड रॉस
154. पीलिया रोग किसे प्रभावित करता है?
उत्तर – यकृत (Liver)
155. न्यूक्लियस के बाहर DNA कहाँ मिलता है?
उत्तर – माइटोकॉन्ड्रिया
156. भारत में वन अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?
उत्तर – देहरादून (उत्तराखंड)
157. पृथ्वी का पलायन वेग कितना है?
उत्तर – 11.2 km/s
158. लैम्प की बत्ती में तेल किसके कारण ऊपर चढ़ता है?
उत्तर – केशिकत्व के कारण
159. पंचशील समझौता भारत और किस देश के बीच हुआ था?
उत्तर – चीन
160. सूर्य की ऊर्जा उत्पन्न होती है?
उत्तर – नाभिकीय संलयन द्वारा
161. जेंद-अवेस्ता किस धर्म की धार्मिक पुस्तक है?
उत्तर – पारसी
162. किसी तुल्यकारी उपग्रह की पृथ्वी की सतह से ऊंचाई लगभग कितनी होती है?
उत्तर – 36,000 km
163. बादल फटने का क्या अर्थ है?
उत्तर – भारी तूफान के साथ असाधारण रूप से भारी बरसात
164. विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन-सी है?
उत्तर – सुपीरियर झील
165. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर – 1 जुलाई, 1955
166. विश्व में हरित क्रांति के जनक कौन हैं?
उत्तर – नॉर्मन ई. बोरलॉग
167. दिल्ली के प्रसिद्ध जामा मस्जिद का निर्माण किसने किया?
उत्तर – शाहजहाँ
168. प्रसिद्ध संगीतज्ञ तानसेन का मकबरा कहाँ स्थित है?
उत्तर – ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
169. भक्ति आंदोलन को दक्षिण भारत से लाकर उत्तर भारत तक प्रचारित करने का श्रेय किसे दिया जाता है?
उत्तर – रामानंद
170. ‘गीत गोविंद’ के रचयिता कौन हैं?
उत्तर – जयदेव
171. पाल वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर – गोपाल
172. शून्य की खोज किसने की?
उत्तर – आर्यभट्ट ने
173. किस शासक ने गंगा एवं सोन नदियों के संगम पर पाटलिपुत्र नामक नगर की स्थापना की?
उत्तर – उदायिन
174. राष्ट्रमंडल खेलों का प्रथम आयोजन कब हुआ था?
उत्तर – 1930 ई. (कनाडा)
175. हवा महल कहाँ स्थित है?
उत्तर – जयपुर (राजस्थान)
176. भारत पहली बार विश्व कप क्रिकेट चैंपियन कब बना?
उत्तर – 1983 ई.
177. टेनिस में ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन हैं?
उत्तर – महेश भूपति
178. माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन हैं?
उत्तर – बछेन्द्री पाल
179. ‘आधुनिक वर्गीकरण का पिता’ (Father of Modern Taxonomy) किसे कहते हैं?
उत्तर – कार्ल लीनियस
180. ‘जीवाणु’ (Bacteria) की खोज किसने की?
उत्तर – ल्यूवेनहॉक
181. ‘अस्वान बाँध’ किस नदी पर स्थित है?
उत्तर – नील नदी (मिश्र)
182. हमारे संविधान में मौलिक अधिकार किस संविधान से प्रेरित है?
उत्तर – अमेरिका
183. ‘पृथ्वीराज रासो’ किसने लिखा था?
उत्तर – चंदबरदाई
184. किसने 1793 ई. में स्थायी बंदोबस्त (Permanent Settlement) की पद्धति लागू की?
उत्तर – लॉर्ड कॉर्नवालिस
185. मुस्लिम लीग की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर -1906 ई. में
186. टिहरी बांध किस नदी पर बनाया गया है?
उत्तर – भागीरथी नदी (उत्तराखंड)
187. कंप्यूटर में उपयोग आने वाली आईसी (I.C). चिप किसकी बनी होती है?
उत्तर – सिलिकॉन
188. हाइग्रोमीटर से क्या नापी जाती है?
उत्तर – वायुमंडल में व्याप्त आर्द्रता
189. एक निबल कितने बिटों के बराबर होता है?
उत्तर – 4
190. विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव की खोज किसने की?
उत्तर – ऑरस्टेड
191. भारत में ‘हरित क्रांति’ का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर – एम. एस. स्वामीनाथन
192. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की नियुक्ति संविधान के किस अनुच्छेद के तहत की जाती है?
उत्तर – अनुच्छेद 148
193. कम्प्यूटर का दिमाग किसे कहा जाता है?
उत्तर – CPU (Central Processing Unit)
194. हृदय का पहला प्रत्यारोपण किसके द्वारा किया गया था?
उत्तर – क्रिश्चियन बर्नार्ड
195. स्टेथोस्कोप का अविष्कार किसने किया था?
उत्तर – रेने लैनेक
196. भारत में स्वतंत्रता के बाद प्रथम आम चुनाव कब सम्पन्न कराए गए?
उत्तर – 1952
197. मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल कितना होता है?
उत्तर – 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले पूरा हो
198. भारत के राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात कितना है?
उत्तर – 3 : 2
199. ‘इंडिका’ के लेखक कौन हैं?
उत्तर – मेगस्थनीज
200. NITI आयोग का पूरा नाम क्या है?
उत्तर – National Institution for Transforming India
201. ‘डेविस कप’ का संबंध किस खेल से है?
उत्तर – लॉन टेनिस
202. श्वसन का नियंत्रण मस्तिष्क के किस भाग से होता है?
उत्तर – मेडुला ऑब्लांगेटा
203. श्वेत क्रांति का संबंध किससे है?
उत्तर – दुग्ध उत्पादन से
204. भारत में श्वेत क्रांति का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर – डॉ. वर्गीज कुरियन
205. राष्ट्रीय विकास परिषद का अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर – प्रधानमंत्री
206. राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
उत्तर – 6 वर्ष
207. मुगल काल की राजभाषा कौन थी?
उत्तर – फारसी
208. तानसेन का वास्तविक नाम क्या था?
उत्तर – रामतनु पाण्डे
209. पानीपत का प्रथम युद्ध (1526 ई.) किसके बीच हुआ था?
उत्तर – बाबर और इब्राहिम लोदी
210. ‘भारत का नेपोलियन’ किसे कहा जाता है?
उत्तर – समुद्रगुप्त
211. हीराकुंड बांध किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – ओडिशा (महानदी)
212. ‘बिहार का शोक’ किस नदी को कहते हैं?
उत्तर – कोसी नदी
213. कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?
उत्तर – 8
214. लोहे की सुई पानी की सतह पर किस कारण तैरती रहती है?
उत्तर – पृष्ठ तनाव के कारण
215. ध्वनि का तारत्व (Pitch) किस पर निर्भर करता है?
उत्तर – आवृति
216. उत्परिवर्तनवाद का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया था?
उत्तर – ह्यूगो डी. ब्रीज
217. लार किसके पाचन में सहायक होता है?
उत्तर – स्टार्च
218. एक पोलो टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?
उत्तर – 4
219. ‘डूरण्ड कप’ किस खेल से संबंधित है?
उत्तर – फुटबॉल
220. मेजर ध्यान चंद किस खेल से जुड़े थे?
उत्तर – हॉकी
221. एशिया का सबसे पुराना तेल उत्पादक क्षेत्र कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – डिगबोई (असम)
222. दादा भाई नौरोजी ने अपने ‘धन का पलायन’ सिद्धांत (The theory of Drain) का किस पुस्तक में वर्णन किया है?
उत्तर – पॉवर्टी एण्ड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया
223. भारत में सर्वप्रथम राष्ट्रीय आय का आकलन किसने किया था?
उत्तर – दादा भाई नौरोजी
224. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में संवैधानिक उपचारों का अधिकार दिया गया है?
उत्तर – अनुच्छेद 32
225. “कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं” इसका निर्णय कौन करता है?
उत्तर – लोकसभा अध्यक्ष
226. संपति के मौलिक अधिकार को किस संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा समाप्त किया गया?
उत्तर – 44वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1978
227. भारतीय संविधान के अनुसार संपति का अधिकार क्या है?
उत्तर – कानूनी अधिकार
228. संपति के अधिकार को मौलिक अधिकार की श्रेणी से हटाकर किस अनुच्छेद के अंतर्गत रखा गया है?
उत्तर – अनुच्छेद 300(क)
229. चंगेज खान का मूल नाम क्या था?
उत्तर – तेमुजिन
230. दिल्ली के किस सुल्तान ने ब्रह्मणों पर भी जजिया लगाया था?
उत्तर – फिरोज तुगलक ने
231. सिंधु घाटी की सभ्यता में घोड़े के अवशेष कहाँ मिले हैं?
उत्तर – सुरकोटदा
232 गायत्री मंत्र किस वेद से लिया गया है?
उत्तर – ऋग्वेद (तीसरे मंडल)
233. विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति ग्रेट बैरियर रीफ कहाँ स्थित है?
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर
234. बादल किस कारण से वायुमंडल में तैरते हैं?
उत्तर – निम्न घनत्व
235. किसी ठोस पदार्थ के बिना द्रव में बदले सीधे वाष्प अवस्था में परिवर्तित होने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
उत्तर – उर्ध्वपातन
236. प्रेशर कुकर में भोजन कम समय में तैयार हो जाता है, क्योंकि-
उत्तर – क्योंकि जल का क्वथनांक बढ़ जाता है
237. विषाणु (वायरस) की खोज किसने की?
उत्तर – इवानवोस्की
238. स्वतंत्र भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ का डिजाइन किसने तैयार किया था?
उत्तर – पिंगली वैंकेया
239. संचायक बैटरी में किस एसिड का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर – सल्फ्यूरिक एसिड (H2SO4)
240. मानव अमाशय में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?
उत्तर – हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl)
241. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर – लोसाने (स्विट्जरलैंड)
242. पानीपत की दूसरी लड़ाई (1556) किसके बीच हुई थी?
उत्तर – अकबर और हेमू
243. भारतीय राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर – राष्ट्रपति
244. सरकारिया आयोग का संबंध किससे है?
उत्तर – केंद्र-राज्य संबंधों से
245. ‘कायदे आजम’ किसे कहा जाता है?
उत्तर – मोहम्मद अली जिन्ना
246. भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?
उत्तर – सुकुमार सेन
247. जादुईमाया और वशीकरण का वर्णन किस वेद में है?
उत्तर – अथर्ववेद
248. महाभारत का फारसी अनुवाद किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – रज्मनामा
249. कौन लाल लिटमस पत्र को नीला कर देता है?
उत्तर – क्षार
250. कौन नीला लिटमस पत्र को लाल कर देता है?
उत्तर – अम्ल
251. असम का प्राचीन नाम क्या है?
उत्तर – कामरूप
252. साधारण नमक का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – सोडियम क्लोराइड (NaCl)
253. हीमोग्लोबिन में कौन-सी धातु पायी जाती है?
उत्तर – लोहा
254. मोहिनीअट्टम किस राज्य की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य है?
उत्तर – केरल
255. आर्य समाज के संस्थापक कौन थे?
उत्तर – दयानंद सरस्वती
256. भारतीय अर्थव्यवस्था कैसी है?
उत्तर – मिश्रित अर्थव्यवस्था
257. 73वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1993 किससे संबंधित है?
उत्तर – पंचायती राजव्यवस्था से
258. पानीपत की तीसरी लड़ाई (1761 ई.) किनके बीच हुई थी?
उत्तर – मराठों और अहमदशाह अब्दाली
259. ‘अकबरनामा’ किसने लिखा है?
उत्तर – अबुल फजल
260. मछलियों के यकृत तेल में किसकी प्रचुरता होती है?
उत्तर – विटामिन D
261. रक्तक्षीणता (एनीमिया) किसकी कमी के कारण होता है?
उत्तर – लोहा
262. दुनिया का पहला क्लोन पशु ‘डॉली’ कौन-सा पशु था?
उत्तर – भेड़
263. ‘आनुवंशिकता का जनक’ (Father of Genetics) किसे कहा जाता है?
उत्तर – ग्रेगर जोहान मेंडल
264. EEG (Electroencephalogram) का प्रयोग किसके कार्य का पता लगाने के लिए किया जाता है?
उत्तर – मस्तिष्क
265. रक्त दाब (Blood pressure) किसके मापा जाता है?
उत्तर – स्फिग्मोमैनोमीटर
266. मोनाजाइट बालू में कौन-सा खनिज पाया जाता है?
उत्तर – थोरियम
267. रेडियम की खोज किसने की?
उत्तर – मैडम मेरी क्यूरी
268. दो अक्षांश रेखाओं की बीच की दूरी लगभग कितनी होती है?
उत्तर – 111km
269. किसके गुरुत्वाकर्षण के कारण ज्वार-भाटा आता है?
उत्तर – पृथ्वी पर सूर्य और चंद्रमा का
270. नेत्रदान में आँख का कौन-सा भाग प्रयुक्त किया जाता है?
उत्तर – कॉर्निया
271. ‘राइडर कप’ का संबंध किस खेल से है?
उत्तर – गोल्फ
272. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा राष्ट्रपति करता है?
उत्तर – अनुच्छेद 352
273. 1923 ई. चितरंजन दास एवं मोतीलाल नेहरू ने कहाँ स्वराज पार्टी की स्थापना की थी?
उत्तर – इलाहाबाद
274. वर्ष 1919 में, पंजाब में हुए क्रूर अत्याचारों के विरोधस्वरूप ब्रिटिश सरकार से प्राप्त ‘सर’ की उपाधि किसने लौटा दी?
उत्तर – रवींद्रनाथ टैगोर
275. अरावली की पहाड़ियाँ किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – राजस्थान में
276. किस विटामिन कमी से बच्चों में रिकेट्स नामक रोग होता है?
उत्तर – विटामिन D
277. शरीर में हीमोग्लोबिन का क्या कार्य है?
उत्तर – ऑक्सीजन का परिवहन करना
278. रेडक्लिफ रेखा किन दो देशों के बीच की सीमा रेखा है?
उत्तर – भारत और पाकिस्तान
279. किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन किस अनुच्छेद के तहत लगाया जाता है?
उत्तर – अनुच्छेद 356
280. स्वामी विवेकानंद ने ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना किस वर्ष की थी?
उत्तर – 1897 में
281. 1867 ई. में ‘प्रार्थना समाज’ की स्थापना किसके द्वारा की गयी थी?
उत्तर – आत्माराम पांडुरंग
282. प्राक्कलन समिति में कितने सदस्य होते हैं?
उत्तर – 30
283. माउंट एवरेस्ट किस देश में है?
उत्तर – नेपाल
284. वित्तीय आपातकाल की घोषणा किस अनुच्छेद के तहत की जाती है?
उत्तर – अनुच्छेद 360
285. अब तक भारत में कितनी बार वित्तीय आपातकाल की घोषणा राष्ट्रपति द्वारा की गई है?
उत्तर – अभी तक नहीं
286. गूगल क्या है?
उत्तर – सर्च इंजन
287. आदर्श गैस की ऊर्जा किस पर निर्भर करती है?
उत्तर – मोल की संख्या पर
288. मनुष्य के रक्त का pH मान कितना होता है?
उत्तर – 7.4
289. गोवा की राजधानी पण्जी किस नदी के तट पर स्थित है?
उत्तर – माण्डवी नदी
290. इंसुलिन कहाँ से स्रावित होता है?
उत्तर – अग्न्याशय (Pancreas)
291. थाइमस ग्रंथि द्वारा निर्मित हार्मोन का क्या नाम है?
उत्तर – थायमोसिन
292. ‘रणजी ट्रॉफी’ किस खेल से संबंधित है?
उत्तर – क्रिकेट
293. ‘हरमिट ऑफ शिमला’ किसे कहा जाता है?
उत्तर – ए. ओ. ह्यूम
294. महात्मा गांधी के प्रिय भजन – “वैष्णव जन तो तेने कहिए, जो पीर पराई जाने रे’ के रचयिता कौन हैं?
उत्तर – नरसिंह मेहता (गुजरात)
295. पुराणों की संख्या कितनी है?
उत्तर – 18
296. संविधान के अनुच्छेद-1 में भारत को क्या कहा गया है?
उत्तर – राज्यों का संघ
297. नंद वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर – महापद्मनंद
298. सिकन्दर ने भारत पर कब आक्रमण किया?
उत्तर – 326 ई.पू.
299. भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्य का विचार कहाँ से लिया गया है?
उत्तर – रूस से
300. सोडियम धातु को किसमे डुबो कर रखा जाता है?
उत्तर – मिट्टी के तेल
301. दुनिया की सबसे भारी धातु कौन-सी है?
उत्तर – ऑस्मियम (Os)
302. दुनिया की सबसे हल्की धातु कौन-सी है?
उत्तर – लिथियम (Li)
303. परमाणु बम किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
उत्तर – नाभिकीय विखंडन
304. हाइड्रोजन बम किस सिद्धांत पर आधारित है?
उत्तर – नाभिकीय संलयन
305. किस मिट्टी को ‘रेगुर मिट्टी’ के नाम से भी जाना जाता है?
उत्तर – काली मिट्टी
306. ‘वेदों की ओर लौटो’ का नारा किसने दिया था?
उत्तर – दयानंद सरस्वती
307. अहोम जनजाति भारत के किस राज्य में पायी जाती है?
उत्तर – असम
308. कथकली किस राज्य की शास्त्रीय नृत्य है?
उत्तर – केरल
309. ‘असतो मां सद्गमय’ सूक्ति कहाँ से ली गई है?
उत्तर – ऋग्वेद
310. बिजली के बल्ब का फिलामेंट किस धातु का बना होता है?
उत्तर – टंगस्टन
311. नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान कहाँ स्थित है?
उत्तर – पटियाला (पंजाब)
312. ओलंपिक ध्वज सर्वप्रथम कब और कहाँ फहराया गया था?
उत्तर – 1920, एंटवर्प (बेल्जियम)
313. ‘चाइनामैन’ शब्द किस खेल से संबंधित है?
उत्तर – क्रिकेट
314. प्रोटीन बनाने के लिए कितने एमीनो अम्ल आवश्यक होते हैं?
उत्तर – 20
315. विटामिन-A की कमी से कौन-सा रोग होता है?
उत्तर – रतौंधी
316. बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश कहाँ दिए?
उत्तर – श्रावस्ती,
317. ‘हवाला’ (Hawala) क्या है?
उत्तर – विदेशी मुद्रा का अवैध कारोबार
318. भारत में किसे ‘बैंकों का बैंक’ कहा जाता है?
उत्तर – भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
319. सबसे अधिक वेधन क्षमता किसकी होती है?
उत्तर – गामा किरण (γ-किरण)
320. कृषि एवं ग्रामीण विकास हेतु राष्ट्रीय बैंक (NABARD) की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर – 1982 ई.
321. एक रुपये के नोट पर किसका हस्ताक्षर होता है?
उत्तर – वित्त सचिव
322. ‘नीली क्रांति’ का संबंध किससे है?
उत्तर – मत्स्य उत्पादन
323. अमीर खुसरो का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर – एटा (उत्तर प्रदेश)
324. ‘त्रिपिटक’ किस धर्म का पवित्र साहित्य है?
उत्तर – बौद्ध
325. किस वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम ‘आवर्त सारणी’ का निर्माण किया?
उत्तर – मेंडलीफ
326. रवींद्रनाथ टैगोर को किस वर्ष नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था?
उत्तर – 1913
327. ‘आगा खान कप’ किस खेल से संबंधित है?
उत्तर – हॉकी
328. मानव गुर्दे (किडनी) में पथरी किसकी वजह से बनती है?
उत्तर – कैल्शियम ऑक्जेलेट
329. आयोडीन की कमी के कारण क्या होता है?
उत्तर – घेंघा
330. ‘एशिया की रोशनी’ (The Light of Asia) किसे कहा जाता है?
उत्तर – गौतम बुद्ध
331. चाणक्य का अन्य नाम क्या था?
उत्तर – विष्णुगुप्त/कौटिल्य
332. ‘मुद्राराक्षस’ का लेखक कौन है?
उत्तर – विशाखदत्त
333. भारतीय संविधान में संशोधन किस अनुच्छेद के तहत होता है?
उत्तर – अनुच्छेद 368
334. ‘दक्षिण भारत की गंगा’ किस नदी को कहा जाता है?
उत्तर – गोदावरी
335. ‘बैकिंग सोडा या खाने का सोडा’ का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – सोडियम बाइकार्बोनेट (NaHCO3)
336. भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ किस ग्रंथ से लिया गया है?
उत्तर – आनंदमठ
337. ‘आनंदमठ’ के रचयिता कौन हैं?
उत्तर – बंकिम चन्द्र चटर्जी
338. ‘गोल्डमैन पुरस्कार’ किस क्षेत्र में दिया जाता है?
उत्तर – पर्यावरण
339. विटामिन E का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – टोकोफेरॉल
340. गुर्दे (किडनी) का कार्यात्मक इकाई क्या है?
उत्तर – नेफ्रॉन
341. गर्भाशय में पल रहे भ्रूण को भोजन किसके द्वारा मिलता है?
उत्तर – प्लेसेंटा (गर्भनाल)
342. सौर प्रणाली की खोज किसने की थी?
उत्तर – कॉपरनिकस
343. ‘अर्थशास्त्र का जनक’ किसे कहा जाता है?
उत्तर – एडम स्मिथ
344. पुस्तक ‘दास कैपिटल’ के लेखक कौन हैं?
उत्तर – कार्ल मार्क्स
345. ग्रहों की गति का नियम किसने प्रतिपादित किया?
उत्तर – केप्लर
346. ब्रह्माण्ड में विस्फोटी तारा क्या कहलाती है?
उत्तर – अभिनव तारा (सुपरनोवा)
347. श्रवणबेलगोला में ‘गोमतेश्वर की मूर्ति’ का निर्माण किसने कराया था?
उत्तर – चामुण्ड राय
348. धोने के सोडा का रासायनिक सूत्र क्या है?
उत्तर – Na2CO3 (सोडियम कार्बोनेट)
349. आधुनिक आवर्त सारणी का निर्माण किसने किया था?
उत्तर – मोसले
350. ग्रीनविच किस देश में है?
उत्तर – यूनाइटेड किंगडम (यू.के.)
351. भारत में मौद्रिक नीति कौन बनाता है?
उत्तर – भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
352. मानव मस्तिष्क का वजन लगभग कितना होता है?
उत्तर – 1400 ग्राम
353. किस राज्य में सूर्योदय सबसे पहले होता है?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश (डोंग)
354. भारतीय परमाणुवाद का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर – महर्षि कणाद
355. जैन परंपरा के अनुसार जैन धर्म में कुल कितने तीर्थंकर हुए?
उत्तर – 24
356. भारत की सर्वाधिक वर्षा मुख्यतः किससे प्राप्त होती है?
उत्तर – दक्षिण-पश्चिम मानसून से
357. ‘साइलेंट वेली’ किस राज्य में अवस्थित है?
उत्तर – केरल
358. रक्त परिसंचरण (Blood Circulation) की खोज किसने की?
उत्तर – विलियम हार्वे
359. आँख के किस भाग पर वस्तु का प्रतिबिंब बनता है?
उत्तर – रेटिना
360. स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री कौन थे?
उत्तर – सरदार वल्लभभाई पटेल
361. पेप्सिन एन्जाइम किसमें पाया जाता है?
उत्तर – अमाशयी (जठर) रस में
362. सामान्य मनुष्य का रक्तदाब कितना होता है?
उत्तर – 120/80 mmhg
363. संविधान के किस संशोधन अधिनियम द्वारा मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई?
उत्तर – 61वां संशोधन अधिनियम, 1989
364. किसी राज्य में राज्यपाल की नियुक्ति संविधान के किस अनुच्छेद के तहत की जाती है?
उत्तर – अनुच्छेद 155
365. लोकलेखा समिति में कितने सदस्य होते हैं?
उत्तर – 22 सदस्य (15 लोकसभा + 7 राज्यसभा से)
366. भारत के राष्ट्रपति निर्वाचित होने की न्यूनतम आयु सीमा क्या है?
उत्तर – 35 वर्ष
367. रक्त समूह (Blood Group) की खोज किसने की?
उत्तर – कार्ल लैंडस्टीनर
368. भारतीय संविधान में राज्य के नीति निर्देशक तत्व कहाँ से लिये गये हैं?
उत्तर – आयरलैंड से
369. महात्मा गांधी की हत्या कब हुई थी?
उत्तर – 30 जनवरी, 1948
370. स्वतंत्र भारत के प्रथम एवं अंतिम भारतीय गवर्नर-जनरल कौन थे?
उत्तर – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
371. पंजाब के राजा रणजीत सिंह की राजधानी कहाँ थी?
उत्तर – लाहौर
372. भारत के राष्ट्रीय गान ‘जन-गण-मन’ के रचयिता कौन हैं?
उत्तर – रवींद्रनाथ टैगोर
373. ‘नोबेल पुरस्कार’ की स्थापना किस वर्ष की गयी?
उत्तर – 1901 में
374. स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री कौन थे?
उत्तर – मौलाना अबुल कलाम आजाद
375. ‘पंचतंत्र’ के रचनाकार कौन हैं?
उत्तर – विष्णु शर्मा
376. भारत ने ओलंपिक खेलों में हॉकी का पहला स्वर्ण पदक कब जीता था?
उत्तर – 1928 में
377. ‘हॉकी का जादूगर’ किसे कहा जाता है?
उत्तर – मेजर ध्यानचंद
378. पित्त (Bile) का निर्माण कहाँ होता है?
उत्तर – यकृत (Liver) में
379. पित्त रस कहाँ जमा होता है?
उत्तर – पित्ताशय (Gall-bladder) में
380. नाड़ी दर कहाँ से मापा जाता है?
उत्तर – धमनी से
381. विश्व की सबसे लंबी पर्वतमाला कौन-सी है?
उत्तर – एंडीज (7200 किमी.)
382. प्रथम वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर – के. सी. नियोगी
383. प्रथम पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र को प्रमुखता दी गई थी?
उत्तर – कृषि को
384. भारत में नीति आयोग की स्थापना किसके स्थान पर की गयी है?
उत्तर – योजना आयोग
385. योजना आयोग की स्थापना कब की गयी थी?
उत्तर – 1950
386. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में ‘धर्मनिरपेक्ष’, ‘समाजवादी’ तथा ‘राष्ट्र की एकता एवं अखंडता’ शब्द किस संविधान संशोधन द्वारा जोड़े गए?
उत्तर – 42वें संशोधन अधिनियम, 1976
387. ‘बुद्धचरित’, जिसे ‘बौद्धों का रामायण’ कहा जाता है, के रचनाकार कौंन हैं?
उत्तर – अश्वघोष
388. भारत में कार्यपालिका का अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर – राष्ट्रपति
389. इमली में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?
उत्तर – टार्टरिक अम्ल
390. फलों का स्वाद मीठा किसके कारण होता है?
उत्तर – फ्रक्टोस
391. ‘सिस्टेमा नेचुरे’ पुस्तक किसने लिखी है?
उत्तर – कार्ल लीनियस
392. तारपीन का तेल किससे प्राप्त किया जाता है?
उत्तर – चीड़ (Pine) से
393. पाँच जगत वर्गीकरण किसने किया था?
उत्तर – व्हिटेकर
394. कान्हा नेशनल पार्क किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
395. अलीपुर बमकांड में अरविंद घोष का बचाव किस वकील ने किया था?
उत्तर – चितरंजन दास
396. स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे?
उत्तर – लॉर्ड माउंटबेटन
397. भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार कौन-सा है?
उत्तर – भारत रत्न
398. ‘मिनामाता रोग’ किसके द्वारा पानी के प्रदूषण से फैलता है?
उत्तर – पारा
399. ‘बिहू’ किस राज्य की लोक नृत्य है?
उत्तर – असम
400. ‘खालसा पंथ’ की स्थापना किस सिक्ख गुरु ने की थी?
उत्तर – गुरु गोविंद सिंह
401. टीपू सुल्तान की मृत्यु 1799 ई. में कहाँ हुई थी?
उत्तर – श्रीरंगपट्टनम
402. दक्षिण अफ्रीका में स्थित किम्बरले किसके लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर – हीरा
403. विश्व का सबसे व्यस्त समुद्री रास्ता कौन-सा है?
उत्तर – उत्तरी अटलांटिक महासागर
404. शुद्ध जल का पीएच (pH) मान कितना होता है?
उत्तर – 7
405. उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर – राष्ट्रपति
406. किस मुस्लिम शासक के सिक्कों पर देवी लक्ष्मी की आकृति बनी है?
उत्तर – मुहम्मद गोरी
407. नंद वंश का अंतिम शासक कौन था?
उत्तर – घनानंद
408. डायनेमो परिवर्तित करता है –
उत्तर – यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
409. भूस्थिर उपग्रह (Geostationary Satellite) का आवर्त काल कितना होता है?
उत्तर – 24
410. राष्ट्रीय गान ‘जन-गण-मन’ सर्वप्रथम कब और कहाँ गाया गया था?
उत्तर – 27 दिसम्बर, 1911 (कोलकाता में)
411. ‘हाइड्रोजन’ की खोज किसके द्वारा की गई थी?
उत्तर – कैवेन्डिश
412. ‘वेल्थ ऑफ नेशंस’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – एडम स्मिथ
413. किस वैज्ञानिक ने खोज की कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है?
उत्तर – कॉपरनिकस
414. ‘ऑपरेशन फ्लड’ कार्यक्रम किस पर केन्द्रित था?
उत्तर – दुग्ध उत्पादन बढ़ाने
415. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में नए राज्यों के प्रवेश या स्थापना का प्रावधान किया गया है?
उत्तर – अनुच्छेद-2
416. भारत में सरकार की संसदीय प्रणाली कहाँ से ग्रहण की गई है?
उत्तर – ब्रिटेन
417. वर्ष 1829 ई. में सती प्रथा का उन्मूलन किसके द्वारा किया गया था?
उत्तर – लॉर्ड विलियम बैंटिक
418. मुख्यतः किसके प्रयास से सती प्रथा का उन्मूलन हुआ?
उत्तर – राजा राममोहन राय
419. हीरा और ग्रेफाइट किसके अपरूप हैं?
उत्तर – कार्बन
420. रसायनों का राजा किसे कहा जाता है?
उत्तर – सल्फ्यूरिक अम्ल (H2SO4)
421. हाइड्रोमीटर से क्या मापा जाता है?
उत्तर – द्रवों का आपेक्षिक घनत्व
422. स्वतंत्र भारत के प्रथम रक्षा मंत्री कौन थे?
उत्तर – बलदेव सिंह
423. संविधान सभा ने ‘जन-गण-मन’ को भारत के राष्ट्रगान के रूप में कब अपनाया?
उत्तर – 24 जनवरी, 1950
424. भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?
उत्तर – कानपुर
425. दूसरी पंचवर्षीय योजना ने किसको प्राथमिकता दी थी?
उत्तर – भारी उद्योग
426. भारतीय खिलाड़ी गगन नारंग किस खेल से संबंधित हैं?
उत्तर – एयर राइफल शूटिंग
427. खो-खो खेल में कितने खिलाड़ी एक टीम में होते हैं?
उत्तर – 9
428. ‘काली मौत’ (Black death) किसे कहते हैं?
उत्तर – प्लेग
429. भारत का आइंस्टीन किसे कहा जाता है?
उत्तर – नागार्जुन
430. ब्रिटिश सरकार का वह गवर्नर जनरल कौन था जिसने भारत में डाक टिकट शुरू किए थे?
उत्तर – लॉर्ड डलहौजी
431. किस सिक्ख गुरु ने फारसी में ‘जफरनामा’ लिखा था?
उत्तर – गुरु गोविंद सिंह
432. प्लासी का युद्ध (1757 में) किनके बीच लड़ा गया था?
उत्तर – अंग्रेजों के सेनापति रॉबर्ट क्लाइव एवं बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला
433. राज्यसभा का सभापति कौन होता है?
उत्तर – उपराष्ट्रपति
434. ओजोन परत हमें किससे बचाती है?
उत्तर – पराबैंगनी किरणों से
435. मानव शरीर में सबसे अधिक मात्रा में कौन-सा तत्व पाया जाता है?
उत्तर – ऑक्सीजन
436. बक्सर के युद्ध (1764) में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर – हेक्टर मुनरो
437. पारादीप बंदरगाह किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – ओडिशा
438. भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन-सी है?
उत्तर – गोंड
439. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान किस वाद्ययंत्र से संबंधित थे?
उत्तर – शहनाई
440. मलेरिया की दवा कुनैन किस वृक्ष से प्राप्त होती है?
उत्तर – सिनकोना
441. गाय के दूध में हल्का पीलापन किसके कारण होता है?
उत्तर – कैरोटीन
442. ईसीजी (ECG) किस रोग का पता लगाने हेतु प्रयुक्त की जाती है?
उत्तर – हृदय
443. ECG का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर – इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम
444. छिली हुई सब्जियों को धोने से कौन-सा विटामिन निकल जाता है?
उत्तर – विटामिन C
445. गाय के दूध का रंग सफेद किसकी उपस्थिति के कारण होता है?
उत्तर – केसिन
446. संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय खेल कौन-सा है?
उत्तर – बेसबॉल
447. डॉ. भीम राव अंबेडकर ने ‘संविधान का हृदय एवं आत्मा’ किसे कहा है?
उत्तर – संवैधानिक उपचारों का अधिकार
448 सबसे प्राचीन वेद कौन-सा है?
उत्तर – ऋग्वेद
449. विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा कौन-सा है?
उत्तर – गंगा-ब्रह्मपुत्र का डेल्टा (सुन्दर वन का डेल्टा)
450. वायु में ध्वनि की चाल कितनी होती है?
उत्तर – 332 m/s
451. दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है?
उत्तर – अनैमुदि (ऊंचाई– 2696 मीटर)
452. महात्मा गांधी को सर्वप्रथम ‘राष्ट्रपिता’ किसने कहा?
उत्तर – सुभाष चन्द्र बोस
453. जलियांवाला बाग में गोली चलाने का आदेश किसने दिया था?
उत्तर – जेनरल आर. ई. एच. डायर
454. ‘पोस्ट ऑफिस’ के लेखक कौन हैं?
उत्तर – रवींद्र नाथ टैगोर
455. भारतीय संविधान सभा ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की रूपरेखा को कब अपनाया था?
उत्तर – 22 जुलाई, 1947 को
456. मेसाबी रेंज किसलिए प्रसिद्ध है?
उत्तर – लौह-अयस्क की खान
457. बंगाल विभाजन की घोषणा किस वर्ष की गई थी?
उत्तर – 1905 में (लॉर्ड कर्जन)
458. भारत की सबसे प्राचीन पर्वत श्रेणी कौन-सी है?
उत्तर – अरावली
459. राउरकेला इस्पात संयंत्र की स्थापना किसके सहयोग से हुई थी?
उत्तर – जर्मनी
460. गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई थी?
उत्तर – बोधगया (बिहार) में
461. सांख्य दर्शन के प्रतिपादक कौन थे?
उत्तर – महर्षि कपिल
462. भारत की स्वतंत्रता के समय ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कौन थे?
उत्तर – क्लीमेंट एटली
463. ‘पोंगल’ किस राज्य का प्रमुख त्योहार है?
उत्तर – तमिलनाडु
464. त्वरण का S.I. मात्रक क्या है?
उत्तर – मीटर प्रति सेकेण्ड2
465. ‘बंगाल का शोक’ किस नदी को कहते हैं?
उत्तर – दामोदर
466. मानव शरीर में खून के शुद्धिकरण की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
उत्तर – डायलिसिस
467. मानव शरीर में लाल रक्त कण (RBCs) का निर्माण कहाँ होता है?
उत्तर – अस्थिमज्जा (Bone marrow )
468. डॉप्लर प्रभाव किससे संबंधित है?
उत्तर – ध्वनि
469. ‘माओरी’ जनजाति कहाँ पायी जाती है?
उत्तर – न्यूजीलैंड
470. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर – 28 दिसम्बर, 1885
471. वर्तमान में लोकसभा सदस्यों की संख्या कितनी है?
उत्तर – 545
472. लोकसभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है?
उत्तर – 552
473. वर्षा की बूंद का आकार गोलाकार किस कारण से होता है?
उत्तर – पृष्ठ तनाव
474. सूर्य के बाह्यतम परत को क्या करते हैं?
उत्तर – किरीट (कोरोना)
475. भारत रत्न पुरस्कार की शुरुआत किस वर्ष हुई थी?
उत्तर – 1954 ई.
476. कौटिल्य द्वारा लिखित पुस्तक ‘अर्थशास्त्र’ का संबंध किससे है?
उत्तर – राजनीति
477. अशुद्धियों के कारण द्रव का क्वथनांक (Boiling Point)–
उत्तर – बढ़ जाता है
478. फुटबॉल टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?
उत्तर – 11
479. मानव शरीर का रक्त बैंक किसे कहा जाता है?
उत्तर – प्लीहा/तिल्ली (Spleen)
480. कपास की खेती के लिए सर्वाधिक उपयुक्त मिट्टी कौन-सी है?
उत्तर – काली मिट्टी
481. ‘लंदन’ किस नदी के किनारे स्थित है?
उत्तर – थेम्स
482. हल्दीघाटी का युद्ध (1576) अकबर और किसके बीच लड़ा गया था?
उत्तर – महाराणा प्रताप
483. काँसा किसका मिश्रण है?
उत्तर – ताँबा (Cu) और टिन (Sn)
484. सिरका में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?
उत्तर – एसीटिक अम्ल
485. कवकों के अध्ययन को क्या कहते हैं?
उत्तर – माइकोलॉजी (Mycology)
486. कोशिका की खोज किसने की थी?
उत्तर – रॉबर्ट हुक (1665 ई)
487. ‘रेड डाटा बुक’ में किस विवरण दिया गया है?
उत्तर – संकटापन्न पादप और जीव-जंतु
488. प्रयोगशाला में सर्वप्रथम DNA का संश्लेषण किसने किया था?
उत्तर – हरगोविंद खुराना
489. दियासलाई की नोक में होता है–
उत्तर – लाल फास्फोरस
490. केन्द्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?
उत्तर – मैसूर (कर्नाटक)
491. टायफाइड से शरीर का कौन-सा अंग प्रभावित होता है?
उत्तर – आँत
492. पेनिसिलिन की खोज किसने की थी?
उत्तर – अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
493. विश्व की सबसे बड़ी झील कौन-सी है?
उत्तर – कैस्पियन सागर
494. भारत छोड़ो आंदोलन के समय इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कौन थे?
उत्तर – विंस्टन चर्चिल
495. सुभाष चंद्र बोस को सर्वप्रथम ‘नेताजी’ किसने कहा था?
उत्तर – एडोल्फ हिटलर
496. प्रतिध्वनि (Echo) सुनने के लिए स्रोता एवं परावर्तक सतह के बीच न्यूनतम कितनी दूरी होनी चाहिए?
उत्तर – 17 मी.
497. मरणोपरांत प्रथम भारत किन्हें दिया गया था?
उत्तर – लाल बहादुर शास्त्री
498. चिकित्सा पर आधारित पुस्तक ‘चरक संहिता’ के लेखक कौन हैं?
उत्तर – चरक
499. सांडों को वश में करने का खेल ‘जल्लीकट्टू’ किस राज्य में प्रसिद्ध है?
उत्तर – तमिलनाडु
500. सार्स (S.A.R.S.) क्या है?
उत्तर – एक विषाणुजनित रोग
501. S.A.R.S. का फुल फॉर्म क्या होता है?
उत्तर – सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम
502. ऋग्वेद में ‘अघन्य’ (वध योग्य नहीं) शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया था?
उत्तर – गाय
503. न्यूमिसमेटिक्स (Numismatics) किसका अध्ययन है?
उत्तर – सिक्कों व धातुओं का
504. विक्रम संवत कब प्रारंभ हुआ था?
उत्तर – 57 ई.पू.
505. विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी?
उत्तर – धर्मपाल
506. कृष्णदेव राय किसके समकालीन थे?
उत्तर – बाबर
507. विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन-सी है?
उत्तर – सुपीरियर झील
508. संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर – सच्चिदानंद सिन्हा
509. ‘फ्लाइंग सिक्ख’ के उपनाम से कौन जाने जाते हैं?
उत्तर – मिल्खा सिंह
510. रग्बी फुटबॉल में प्रत्येक पक्ष में खिलाड़ियों की संख्या कितनी होती है?
उत्तर – 15
511. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर – डॉ. राजेंद्र प्रसाद
512. भारत एवं पाकिस्तान का विभाजन किस योजना के तहत हुआ?
उत्तर – माउंटबेटन योजना
513. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम विभाजन कब हुआ था?
उत्तर – 1907 (सूरत अधिवेशन)
514. ‘गीता रहस्य’ नामक ग्रन्थ किसके द्वारा लिखा गया है?
उत्तर – बाल गंगाधर तिलक
515. लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
उत्तर – 25 वर्ष
516. राक्षसी-तांगड़ी या तालिकोटा या बन्नीहट्टी का युद्ध किस वर्ष हुआ था?
उत्तर – 1565 ई. में
517. गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहाँ दिया था?
उत्तर – सारनाथ में
518. मुमताज महल का असली नाम क्या था?
उत्तर – अर्जुमन्द बानो बेगम
519. भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर – डॉ. भीमराव अंबेडकर
520. भारतीय सब्जी शोध संस्थान कहाँ स्थित है?
उत्तर – वाराणसी में
521. सूर्य एवं पृथ्वी के बीच न्यूनतम दूरी (उपसौर) किस दिन होती है?
उत्तर – 3 जनवरी
522. पृथ्वी सूर्य से अपने अधिकतम दूरी पर कब होती है?
उत्तर – 4 जुलाई (अपसौर)
523. विद्युत का सबसे अच्छा सुचालक क्या है?
उत्तर – चांदी
524. डेसिबल का प्रयोग किसके मापन के लिए किया जाता है?
उत्तर – ध्वनि की तीव्रता
525. भारत का राष्ट्रीय खेल किसे माना जाता है?
उत्तर – हॉकी
526. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?
उत्तर – सिनेमा
527. ‘कामसूत्र’ के लेखक कौन हैं?
उत्तर – वात्स्यायन
528. मानव शरीर की सबसे छोटी अंतःस्रावी ग्रंथि कौन-सी है?
उत्तर – पीयूष ग्रंथी (Pituitary Gland)
529. तंत्रिका उत्तक की कार्यात्मक इकाई क्या है?
उत्तर – न्यूरॉन
530. पोलियो वैक्सीन की खोज किसने की?
उत्तर – जोनास ई. साल्क
531. काला-जार रोग किसके कारण होता है?
उत्तर – प्रोटोजोआ
532. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर – नई दिल्ली
533. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सर्वप्रथम किसे मिला?
उत्तर – देविका रानी
534. DNA की द्विकुंडलित संरचना मॉडल (Double Helix Model) को किसने प्रतिपादित किया था?
उत्तर – वाटसन एवं क्रीक
535. जल गैस किसका संयोजन है?
उत्तर – CO और H2
536. भिलाई इस्पात संयंत्र किसकी सहायता से स्थापित किया गया था?
उत्तर – रूस
537. ‘पेरिस’ शहर किस नदी के तट पर स्थित है?
उत्तर – सीन नदी
538. ‘सारगैसो सागर’ किस महासागर में स्थित है?
उत्तर – उत्तरी अटलांटिक महासागर
539. किस संविधान संशोधन अधिनियम को ‘मिनी संविधान’ कहा जाता है?
उत्तर – 42वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1976
540. दाचिगम नेशनल पार्क कहाँ है?
उत्तर – जम्मू-कश्मीर में
541. महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत किस वर्ष लौटे थे?
उत्तर – 1915 में
542. ‘गुरुशिखर’ किस पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी है?
उत्तर – अरावली
543. ‘लावणी’ किस राज्य का प्रसिद्ध लोक नृत्य है?
उत्तर – महाराष्ट्र
544. कोणार्क का सूर्य मंदिर किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – ओडिशा
545. परम शून्य ताप का मान कितना होता है?
उत्तर : –273℃
546. ‘धातुओं का राजा’ किसे कहा जाता है?
उत्तर – सोना
547. पीतल किसका मिश्रधातु है?
उत्तर – ताँबा (Cu) और जस्ता/जिंक (Zn)
548. विवेकानंद रॉक मेमोरियल कहाँ स्थित है?
उत्तर – कन्याकुमारी (तमिलनाडु)
549. धान का प्रसिद्ध ‘खैरा रोग’ किसकी कमी के कारण होता है?
उत्तर – जस्ता
550. फाइकोलॉजी (Phycology) में किसका अध्ययन किया जाता है?
उत्तर – शैवाल (Algae) का
551. लॉर्ड हार्डिंग ने बंगाल विभाजन किस वर्ष रद्द किया?
उत्तर – 1911 में
552. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक कौन थे?
उत्तर – ए. ओ. ह्यूम
553. मुंबई किस द्वीप पर बसा हुआ है?
उत्तर – साल्सेट द्वीप
554. ‘शाम का तारा या भोर का तारा’ किस ग्रह को कहा जाता है?
उत्तर – शुक्र
555. 20 Hz से 20,000 Hz आवृति वाली ध्वनि को क्या कहते हैं?
उत्तर – श्रव्य या ऑडिबल ध्वनि
556. प्रकाश का वेग सर्वप्रथम किसने ज्ञात किया था?
उत्तर – रोमर
557. भारत के प्रमुख समाज सुधारक राजा राममोहन राय की समाधि कहाँ स्थित है?
उत्तर – ब्रिस्टल (ब्रिटेन)
558. संविधान की प्रारूप समिति के समक्ष प्रस्तावना का प्रस्ताव किसने रखा?
उत्तर – पं. जवाहरलाल नेहरू
559. भारत में सरकार की संसदीय प्रणाली कहाँ से ग्रहण की गई है?
उत्तर – ब्रिटिश संविधान
560. ‘भूमध्यसागर का प्रकाश-स्तम्भ’ किसे कहते हैं?
उत्तर – स्ट्राम्बोली ज्वालामुखी
561. अमजद अली खान किस वाद्य यंत्र से संबंधित हैं?
उत्तर – सरोद
562. सौरमण्डल का सर्वाधिक गर्म ग्रह कौन है?
उत्तर – शुक्र
563. प्राचीन सिक्कों पर वीणा बजाते हुए दिखलाया गया हिन्दू राजा कौन था?
उत्तर – समुद्रगुप्त
564. ‘ओणम’ किस राज्य का प्रसिद्ध त्योहार है?
उत्तर – केरल
565. एक काटा हुआ हीरा क्यों जगमगाता है?
उत्तर – पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण
566. तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी किस नाम से जानी जाती है?
उत्तर – त्सांगपो
567. वाहनों में पीछे का दृश्य देखने के लिए कौन-सा दर्पण का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर – उत्तल दर्पण
568. प्रतिरोध का S.I. मात्रक क्या है?
उत्तर – ओम (चिह्न- Ω)
569. टमाटर में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?
उत्तर – ऑक्जेलिक अम्ल
570. मौर्य वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर – चंद्रगुप्त मौर्य
571. हाइड्रोजन बम किसके द्वारा विकसित किया गया था?
उत्तर – एडवर्ड टेलर
572. रेडियो कार्बन डेटिंग किसकी आयु का आकलन करने के लिए प्रयोग किया जाता है?
उत्तर – जीवाश्म
573. कौन-सा तत्व सूर्य में सर्वाधिक पाया जाता है?
उत्तर – हाइड्रोजन
574. भारी जल का रासायनिक सूत्र क्या है?
उत्तर – D2O (ड्यूटीरियम ऑक्साइड)
575. मधुमक्खी के डंक में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?
उत्तर – मेथैनॉइक अम्ल/फार्मिक अम्ल
576. मौर्य वंश का अंतिम शासक कौन था?
उत्तर – बृहद्रथ
577. होम्योपैथी के संस्थापक कौन थे?
उत्तर – हैनिमैन
578. निद्रा रोग पैदा करने वाला प्रोटोजोआ है–
उत्तर – ट्रिपेनोसोमा
579. ‘हरियाणा हरिकेन’ के नाम से कौन प्रसिद्ध हैं?
उत्तर – कपिल देव
580. हर्यक वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर – बिम्बिसार
581. ‘मालगुडी डेज’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – आर. के. नारायण
582. ‘नॉर्मन बोरलॉग पुरस्कार’ किस क्षेत्र में दिया जाता है?
उत्तर – कृषि
583. काजीरंगा नेशनल पार्क कहाँ स्थित है?
उत्तर – असम (एक सिंग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध)
584. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 5 जून
585. एक अश्व शक्ति (1 HP) बराबर कितना वाट होता है?
उत्तर – 746
586. पक्षियों के अध्ययन को क्या कहते हैं?
उत्तर – ऑर्निथोलॉजी (Ornithology)
587. प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग किसके शासनकाल में भारत आया था?
उत्तर – हर्षवर्धन
588. विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन-सा है?
उत्तर – एंजिल जलप्रपात (कैरोनी नदी, वेनेजुएला)
589. ‘पृथ्वी की बहन या पृथ्वी का जुड़वा ग्रह’ किस ग्रह को कहा जाता है?
उत्तर – शुक्र (Venus)
590. संसद के प्रत्येक सदन की कार्यवाही में संसद का सदस्य न होते हुए भी कौन भाग ले सकता है?
उत्तर – महान्यायवादी (एटॉर्नी जनरल)
591. ‘लोसांग’ उत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर – सिक्किम
592. विश्व का सबसे छोटा फूल कौन-सा है?
उत्तर – वुल्फिया
593. विश्व का सबसे बड़ा फूल कौन-सा है?
उत्तर – रेफ्लेशिया
594. मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि कौन-सी है?
उत्तर – यकृत
595. बाबर ने अपनी आत्मकथा ‘बाबरनामा’ किस भाषा में लिखी है?
उत्तर – तुर्की
596. मौसम संबंधी घटनाएँ वायुमंडल के किस परत में होती है?
उत्तर – क्षोभ मंडल (Troposphere)
597. भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा कब अंगीकार किया?
उत्तर – 26 नवम्बर, 1949
598. भारतीय संविधान को कब लागू किया गया?
उत्तर – 26 जनवरी, 1950
599. प्रसिद्ध चीनी यात्री फाह्यान किसके शासनकाल में भारत आया था?
उत्तर – चंद्रगुप्त द्वितीय
600. ‘बीबी का मकबरा’ कहाँ स्थित है?
उत्तर – औरंगाबाद (महाराष्ट्र)
601. विद्युत धारा का S.I. मात्रक क्या है?
उत्तर – एम्पियर
602. तड़ित चालक का चालक का अविष्कार किसने किया?
उत्तर – बेंजामिन फ्रेंकलिन
603. ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर – 21 जून
604. अजातशत्रु किसका पुत्र था?
उत्तर – बिम्बिसार
605. किस क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए ‘शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार’ दिया जाता है?
उत्तर – विज्ञान
606. लाफिंग गैस का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – नाइट्रस ऑक्साइड (N2O)
607. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की थी?
उत्तर – हरिहर एवं बुक्का (1336 ई में)
608. वाटर पोलो में एक पक्ष में खिलाड़ियों की संख्या कितनी होती है?
उत्तर – 7
609. ‘टेण्डन’ किसे जोड़ता है?
उत्तर – मांसपेशी को हड्डी से
610. हड्डी से हड्डी के जोड़ को क्या कहते हैं?
उत्तर – लिगामेंट्स
611. ‘एनिमोमीटर’ से क्या मापा जाता है?
उत्तर – वायु की गति
612. भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाएँ हैं?
उत्तर – 22
613. राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
उत्तर – 6
614. शुष्क बर्फ किसे कहते हैं?
उत्तर – ठोस कार्बन डाइऑक्साइड (CO2)
615. 1873 ई. में ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना किसके द्वारा की गयी?
उत्तर – ज्योतिबा फुले
616. वांडीवाश के युद्ध (1760) में–
उत्तर – ब्रिटिश ने फ्रेंच को हराया
617. मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी कौन-सी है?
उत्तर – स्टेपीज (कान में)
618. मानव शरीर की सबसे बड़ी हड्डी कौन-सी है?
उत्तर – फीमर (जांघ में)
619. भारत के समुद्री मार्ग की खोज किसने की?
उत्तर – वास्को डी गामा
620. वर्ष 1498 ई. में वास्को डी गामा भारत में कहाँ उतरा था?
उत्तर – कालीकट (कोझिकोड)
621. ‘मिल्क ऑफ मैग्नीशिया’ का रासायनिक सूत्र क्या है?
उत्तर – Mg(OH)2 (मैग्नीशियम हाइड्रोक्साइड)
622. सांची स्तूप का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर – अशोक
623. सांची का स्तूप किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
624. वर्तमान में भारतीय संविधान में कुल कितनी अनुसूचियां हैं?
उत्तर – 12
625. हरिप्रसाद चौरसिया किस वाद्य यंत्र के लिए प्रसिद्ध हैं?
उत्तर – बाँसुरी
626. ‘सिनेगॉग’ किसका पूजा-स्थल है?
उत्तर – यहूदी धर्म
627. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद अश्पृश्यता (छुआछूत) का अंत करता है?
उत्तर – अनुच्छेद-17
628. भारत सरकार का प्रथम विधि अधिकारी कौन होता है?
उत्तर – भारत का महान्यायवादी
629. लोक लेखा समिति अपनी रिपोर्ट किसे सौंपती है?
उत्तर – लोकसभा अध्यक्ष को
630. राज्यपाल अपना त्यागपत्र किसे देता है?
उत्तर – राष्ट्रपति
631. हवाई जहाज वायुमंडल के किस परत में उड़ते हैं?
उत्तर – समताप मंडल (Stratosphere)
632. ‘अष्टप्रधान’ मंत्रिपरिषद किस शासक के शासनकाल में थी?
उत्तर – शिवाजी
633. शक् संवत का प्रारंभ किस सम्राट के शासनकाल में 78 ई. में हुआ था?
उत्तर – कनिष्क
634. कनिष्क की राजधानी कहाँ थी?
उत्तर – पुरुषपुर (वर्तमान नाम- पेशावर)
635. उत्तरी ध्रुव की खोज किसने की थी?
उत्तर – रॉबर्ट पियरी
636. दक्षिणी ध्रुव की खोज किसने की थी?
उत्तर – एमण्डसेन
637. ‘मार्श गैस’ किसे कहते हैं?
उत्तर – मीथेन (CH4)
638. संसार का सबसे बड़ा जीवित पक्षी कौन-सा है?
उत्तर – शुतुरमुर्ग
639. संसार का सबसे छोटा पक्षी कौन-सा है?
उत्तर – गुंजन पक्षी / हमिंग बर्ड
640. अवश्रव्य तरंगों (Infrasonic Waves) की आवृत्ति कितनी होती है?
उत्तर – 20 हर्ट्ज से कम
641. वायु में प्रकाश की चाल कितनी होती है?
उत्तर : 3 × 10^8 m/s या 3 × 10^5 km/s
642. ‘ह्यूमरस’ नामक हड्डी कहाँ पायी जाती है?
उत्तर – ऊपरी भुजा
643. प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच किस देश के हैं?
उत्तर – सर्बिया
644. सी. वी. रमण को किस वर्ष नोबेल पुरस्कार मिला था?
उत्तर – 1930 में
645. सी. वी. रमण को किस क्षेत्र में कार्य करने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
उत्तर – प्रकाश प्रकीर्णन
646. मगध साम्राज्य की प्रथम राजधानी कौन-सी थी?
उत्तर – राजगृह
647. भारत में राष्ट्रपति राज्यसभा के कितने सदस्यों को मनोनीत कर सकता है?
उत्तर – 12
648. राष्ट्रपति एंग्लो-इंडियन समुदाय के कितने सदस्यों को लोकसभा में मनोनीत करता है?
उत्तर – 2
649. समान वर्षा वाले क्षेत्र को जोड़ने वाली रेखा क्या कहलाती है?
उत्तर – आइसोहाइट
650 विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान कैबुल लामजाओ कहाँ पर है?
उत्तर – मणिपुर
651. भारत में सबसे बड़ी लैगून झील कौन-सी है?
उत्तर – चिल्का झील
652. चिल्का झील किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – ओडिशा में
653. रेटिना पर बना प्रतिबिंब होता है–
उत्तर – वास्तविक, उल्टा एवं छोटा
654. ‘धन्वंतरि पुरस्कार’ किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है?
उत्तर – चिकित्सा क्षेत्र
655. आधुनिक एंटीसेप्टिक सर्जरी के जनक कौन हैं?
उत्तर – लिस्टर
656. कोशिका का बिजली घर (Power house) किसे कहा जाता है?
उत्तर – माइटोकॉन्ड्रिया
657. प्रसिद्ध राजा-रानी मंदिर कहाँ स्थित है?
उत्तर – भुवनेश्वर
658. ‘गदर पार्टी’ की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
उत्तर – 1913 ई.
659. ‘पीली क्रांति’ किससे संबंधित है?
उत्तर – तिलहन उत्पादन से
660. नयी जलोढ़ मिट्टी को क्या जाता है?
उत्तर – खादर
661. खट्टा दूध (दही) में कौन-सा एसिड पाया जाता है?
उत्तर – लैक्टिक एसिड
662. तानसेन सम्मान किस राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
663. कास्टिक सोडा का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – सोडियम हाइड्रोक्साइड (NaOH)
664. रानी लक्ष्मीबाई की समाधि कहाँ स्थित है?
उत्तर – ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
665. प्राथमिक रंग कौन-कौन से हैं?
उत्तर – नीला, हरा एवं लाल
666. प्रत्यावर्ती धारा को दिष्ट धारा में किसके द्वारा बदला जाता है?
उत्तर – रेक्टिफायर
667. तड़ित चालक किस धातु के बनाये जाते हैं?
उत्तर – ताँबा
668. किसने प्रसिद्ध चटगांव शस्त्रागार धावे को आयोजित किया था?
उत्तर – सूर्य सेन
669. साइमन कमीशन भारत किस वर्ष आया?
उत्तर – 1928 में
670. महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु कौन थे?
उत्तर – गोपालकृष्ण गोखले
671. पानी में हवा का बुलबुला किस लेंस की तरह व्यवहार करता है?
उत्तर – अवतल लेंस
672. खाद्य-पदार्थों के परिरक्षण के लिए किस रसायन का उपयोग किया जाता है?
उत्तर – सोडियम बेंजोएट
673. गुलाम वंश की स्थापना 1206 ई. में किसने की थी?
उत्तर – कुतुबुद्दीन ऐबक
674. मानव शरीर में यूरिया का निर्माण कहाँ होता है?
उत्तर – यकृत (Liver) में
675. 1857 के विद्रोह का नेतृत्व बिहार में किसने किया?
उत्तर – कुँवर सिंह
676. ‘हुमायूँनामा’ किसने लिखा है?
उत्तर – गुलबदन बेगम
677. अकबर का मकबरा कहाँ स्थित है?
उत्तर – सिकन्दरा (उत्तर प्रदेश)
678. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1924 के अधिवेशन में महात्मा गांधी द्वारा मात्र एक बार अध्यक्षता की गई। यह अधिवेशन कहाँ हुआ था?
उत्तर – बेलगाम
679. 1869 में स्वेज नहर के खुलने से भारत और यूरोप के बीच की दूरी कितनी कम हो गई है?
उत्तर – 7,000 km
680. ‘स्वेज नहर’ किसे जोड़ती है?
उत्तर – लाल सागर और भूमध्यसागर
681. पूर्वी घाट पर्वत श्रेणी का सर्वोच्च शिखर कौन-सा है?
उत्तर – महेन्द्रगिरि
682. ‘भरतनाट्यम’ किस राज्य का प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य है?
उत्तर – तमिलनाडु
683. राज्य सभा में सीटों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है?
उत्तर – 250
684. वर्तमान में राज्य सभा में सदस्यों की संख्या कितनी है?
उत्तर – 245
685. भारत की आजादी के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर – जे. बी. कृपलानी
686 कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना कब हुई?
उत्तर – 1934 में
687. प्रकाशवर्ष किसका मात्रक है?
उत्तर – दूरी
688. एक प्रकाश वर्ष बराबर कितना होता है?
उत्तर : 9.46 × 10^15 मीटर या 9.46 × 10^12 किलोमीटर
689. दूरी मापने की सबसे बड़ी इकाई क्या है?
उत्तर – पारसेक
690 ‘माई एक्सपेरिमेंट विथ ट्रूथ’ किस महापुरुष की आत्मकथा है?
उत्तर – महात्मा गांधी
691. एक अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में आकाश कैसा दिखाई देता है?
उत्तर – काला
692. विद्युत फ्यूज किसकी मिश्रधातु का बना होता है?
उत्तर – टिन (Sn) और सीसा (Pb)
693. प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर का संबंध किस देश से है?
उत्तर – स्विट्जरलैंड
694. बास्केटबॉल के खेल में दोनों ओर कितने-कितने खिलाड़ी होते हैं?
उत्तर – 5
695. भारत और चीन के बीच की अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा क्या कहलाती है?
उत्तर – मैकमोहन रेखा
696. एड्स (AIDS) किससे होता है?
उत्तर – HIV वायरस से
697. AIDS का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर – Acquired Immuno Deficiency Syndrome
698. विद्युत फ्यूज परिपथ के साथ किस क्रम में जोड़ा जाता है?
उत्तर – श्रेणीक्रम
699. चितौड़गढ़ में स्थित विजय स्तम्भ का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर – राणा कुम्भा
700. आगरा नगर की स्थापना किसने की थी?
उत्तर – सिकन्दर लोदी
701. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में ‘प्रेस की स्वतंत्रता’ दी गई है?
उत्तर – अनुच्छेद 19 (a)
702. विद्युत धारा को एम्पियर में मापने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर – अमीटर (Ammeter)
703. एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) किसके कारण होता है?
उत्तर – H5N1 (विषाणु)
704. किसी तारे के रंग से पता चलता है, उसके–
उत्तर – ताप का
705. ‘सिनेबार’ किसका अयस्क है?
उत्तर – पारा का
706. सिलिकॉन क्या है?
उत्तर – अर्द्धचालक
707. बरसाती (Rain Coats) किससे बनाया जाता है?
उत्तर – पॉली कार्बोनेट्स
708. कोशिका के अध्ययन के विज्ञान को क्या कहा जाता है?
उत्तर – साइटोलॉजी (Cytology)
709. खाने के पदार्थ को पैक करने में कौन-सा प्लास्टिक प्रयोग किया जाता है?
उत्तर – पॉली इथिलीन
710. संतरा एवं नींबू में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?
उत्तर – सिट्रिक अम्ल
711. राज्य सभा के लिए नामित प्रथम फिल्म अभिनेत्री कौन थी?
उत्तर – नरगिस दत्त
712. अकबर ने ‘दीन-ए-इलाही’ धर्म किस वर्ष प्रारंभ किया था?
उत्तर – 1582
713. बहमनी राज्य की स्थापना किसने की थी?
उत्तर – अलाउद्दीन हसन बहमन शाह (हसन गंगू) ने
714. चारमीनार का निर्माण किसने कराया था?
उत्तर – कुली कुतुबशाह
715. भारत में नागरिक सेवा का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर – लॉर्ड कॉर्नवालिस
716. ‘गैलेना’ किस धातु का अयस्क है?
उत्तर – सीसा (Pb)
717. स्वामी विवेकानंद का मूल नाम क्या था?
उत्तर – नरेन्द्रनाथ दत्त
718. अंतर्राष्ट्रीय दिनांक रेखा कहाँ से होकर गुजरती है?
उत्तर : 180° देशान्तर
719. ग्रैफीन (Grapheme) होता है–
उत्तर – कार्बन का नैनो प्रतिरूप
720. सलीम अली राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है?
उत्तर – जम्मू कश्मीर में
721. सलीम अली पक्षी अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – गोवा
722. ‘गुलाबी नगर’ (Pink City) किसे कहा जाता है?
उत्तर – जयपुर (राजस्थान)
723. कवकों की कोशिका भित्ति किसकी बनी होती है?
उत्तर – काइटिन
724. विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल ‘सहारा’ किस महाद्वीप में है?
उत्तर – अफ्रीका
725. विश्व में सबसे लंबी तटीय रेखा किस देश की है?
उत्तर – कनाडा
726. विश्व में सर्वाधिक वर्षा कहाँ होती है?
उत्तर – मासिनराम (मेघालय)
727. प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर – जी. वी. मावलंकर
728. प्रथम लोकसभा उपाध्यक्ष कौन थे?
उत्तर – अनंतशयनम
729. चालुक्य शासक पुलकेशिन–II और हर्षवर्धन के बीच किस नदी के तट पर युद्ध हुआ, जिसमें हर्षवर्धन की पराजय हुई?
उत्तर – नर्मदा नदी
730. गुप्त वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर – श्रीगुप्त
731. प्राचीन भारत के महान वैयाकरण पतंजलि किसके समकालीन थे?
उत्तर – पुष्यमित्र शुंग
732. ATM का फुल फॉर्म क्या होता है?
उत्तर – Automated Teller Machine
733. रोल्ड गोल्ड (Rolled Gold) किसका मिश्रधातु है?
उत्तर – ताँबा (Cu) व एल्युमिनियम (Al) का
734. ब्रह्माण्ड में सर्वाधिक मात्रा में कौन-सा तत्व पाया जाता है?
उत्तर – हाइड्रोजन
735. भारत के उपराष्ट्रपति का निर्वाचन होता है–
उत्तर – संसद के दोनों सदनों द्वारा
736. भारतीय संसद के अपर हाउस/उच्च सदन को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – राज्य सभा
737. भारतीय संसद का प्रथम सदन या निम्न सदन किसे कहा जाता है?
उत्तर – लोकसभा
738. भारत में दास प्रथा का उन्मूलन (1843 में) किस गवर्नर जनरल के समय में हुआ?
उत्तर – लॉर्ड एलिनबरो
739. हड़प नीति (Doctrine of Lapse) किसके द्वारा लागू की गई थी?
उत्तर – लॉर्ड डलहौजी
740. महाराणा प्रताप के घोड़े का नाम क्या था?
उत्तर – चेतक
741. स्वतंत्र भारत के प्रथम वित्त मंत्री कौन थे?
उत्तर – आर. के. षनमुखम चेट्टी
742. चारमीनार का निर्माण किसने कराया था?
उत्तर – कुली कुतुबशाह
743. पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा झील ‘लोकटक’ किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – मणिपुर
744. प्रकाश को सूर्य से पृथ्वी तक आने में औसतन कितना समय लगता है?
उत्तर – 8 मिनट 16.6 सेकण्ड
745. चंद्रमा से परावर्तित प्रकाश को पृथ्वी तक आने में कितना सेकेण्ड का समय लगता है?
उत्तर – 1.28 सेकेण्ड
746. नामदफा नेशनल पार्क किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश
747. झारखंड में स्थित जादूगोड़ा का खान किसके लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर – यूरेनियम
748. मुख्यमंत्री की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
उत्तर – राज्यपाल
749. भारतीय राज्य नागालैंड की आधिकारिक भाषा क्या है?
उत्तर – अंग्रेजी
750. कृत्रिम वर्षा कराने में किस रसायन का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर – सिल्वर आयोडाइड (AgI)

751. दक्षिण भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?
उत्तर – गोदावरी (लंबाई – 1465 km)
752. लिटमस पत्र किससे प्राप्त किया जाता है?
उत्तर – लाइकेन
753. जीवाणु (Bacteria) क्या है?
उत्तर – एककोशीय
754. अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार किस वर्ष से प्रदान किये जा रहे हैं?
उत्तर – 1969 से
755. ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – पं. जवाहरलाल नेहरू
756. सानिया मिर्जा किस खेल से संबंधित है?
उत्तर – टेनिस
757. इटली की राजधानी रोम किस नदी के किनारे बसा है?
उत्तर – टाइबर
758. अफ्रीकी यात्री इब्नबतूता किसके शासनकाल में भारत आया था?
उत्तर – मुहम्मद बिन तुगलक
759. यात्री इब्नबतूता कहाँ से आया था?
उत्तर – मोरक्को
760. भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची किससे संबंधित है?
उत्तर – दल-बदल कानून
761. विषाणु (Virus) क्या है?
उत्तर – अकोशीय
762. सातवाहनों के समय में मुद्रा सर्वाधिक किस धातु के बने?
उत्तर – सीसा
763. गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था?
उत्तर – 563 ई०पू० (लुम्बिनी में)
764. सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह कौन है?
उत्तर – गैनीमीड
765. सौरमंडल का सबसे छोटा उपग्रह कौन है?
उत्तर – डीमोस
766. मतदान के समय मतदाताओं की अंगुलियों पर निशान लगाने वाली स्याही किससे बनाई जाती है?
उत्तर – सिल्वर नाइट्रेट (AgNO3)
767. 1857 का विद्रोह कहाँ से प्रारंभ हुआ था?
उत्तर – मेरठ
768. ‘गरजती चालीसा’, ‘प्रचंड पचासा’ एवं चीखता साठा’ क्या है?
उत्तर – दक्षिणी गोलार्द्ध में पक्षुआ पवनें
769. ‘मराठा’ एवं ‘केसरी’ समाचार पत्र के संपादक कौन थे?
उत्तर – बाल गंगाधर तिलक
770. अम्लीय घोल का pH मान कितना होता है?
उत्तर – 7 से कम
771. क्षारीय घोल का pH मान कितना होता है?
उत्तर – 7 से अधिक
772. सिंधु सभ्यता में वृहत स्नानागार कहाँ पाया गया है?
उत्तर – मोहनजोदड़ो
773. 1927 की बटलर कमिटी का उद्देश्य क्या था?
उत्तर – भारतीय सरकार तथा देशी रियासतों के बीच संबंधों को सुधारना
774. ‘दीनबंधु’ के नाम से कौन विख्यात थे?
उत्तर – सी. एफ. एंड्रयूज
775. भारत का राष्ट्रीय पंचांग किस संवत् पर आधारित है?
उत्तर – शक् संवत्
776. मोतियों का द्वीप किसे कहते हैं?
उत्तर – बहरीन
777. कत्थक कहाँ की नृत्य शैली है?
उत्तर – उत्तरी भारत
778. ‘खजुराहो के मंदिर’ किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
779. खजुराहो के मंदिरों का निर्माण किसने कराया?
उत्तर – चंदेल शासकों
780. स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी कितनी होती है?
उत्तर – 25cm
781. ‘लिंगराज मंदिर’ कहाँ अवस्थित है?
उत्तर – भुवनेश्वर (ओडिशा)
782. मुगल दरबार में जाने वाला प्रथम अंग्रेज कौन था?
उत्तर – कैप्टन हॉकिन्स
783. 1905 में बंबई में ‘सर्वेन्ट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी’ की स्थापना किसने की?
उत्तर – गोपालकृष्ण गोखले
784. सामुहिक रूप से मंत्रिपरिषद किसके प्रति उत्तरदायी होता है?
उत्तर – लोकसभा
785. बुद्ध की मृत्यु 483 ई०पू० में कहाँ हुई?
उत्तर – कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)
786. सिगरेट लाइटर में कौन-सी गैस प्रयुक्त होती है?
उत्तर – ब्यूटेन
787. ‘प्रोटीन की फैक्ट्री’ किसे कहा जाता है?
उत्तर – राइबोसोम
788. प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे प्रदान किया गया था?
उत्तर – जी. शंकर कुरूप
789. ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम हिंदी लेखक कौन थे?
उत्तर – सुमित्रानंदन पंत
790. ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम महिला कौन थी?
उत्तर – आशापूर्णा देवी
791. ‘विंग्स ऑफ फायर’ किसकी आत्मकथा है?
उत्तर – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
792. ‘एजरा कप’ का संबंध किस खेल से है?
उत्तर – पोलो
793. ‘ऑन्कोलॉजी’ में किसका अध्ययन किया जाता है?
उत्तर – कैंसर
794. भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर – 25 जनवरी, 1950
795. 1857 की क्रांति के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था?
उत्तर – लार्ड पामर्स्टन
796. रानी लक्ष्मीबाई का मूल नाम क्या था?
उत्तर – मणिकर्णिका
797. चौसा का युद्ध (1539) किसके बीच हुआ था?
उत्तर – हुमायूँ और शेरशाह (हुमायूँ की हार हुई)
798. ‘रामानुजन पुरस्कार’ किस विषय में दिया जाता है?
उत्तर – गणित
799. भारत की संसद किससे मिलकर बनती है?
उत्तर – राष्ट्रपति, राज्यसभा तथा लोकसभा
800. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में मौलिक कर्तव्य शामिल हैं?
उत्तर – अनुच्छेद 51 क
801. ‘भागवत गीता’ का सर्वप्रथम अंग्रेजी में अनुवाद किसने किया था?
उत्तर – चार्ल्स विल्किन्स
802. गाँधीजी ने ‘सत्याग्रह’ का सर्वप्रथम प्रयोग कहाँ किया?
उत्तर – दक्षिण अफ्रीका
803. गाँधीजी द्वारा भारत में ‘सत्याग्रह’ का पहला प्रयोग 1917 में कहाँ किया गया?
उत्तर – चम्पारण (बिहार)
804. ‘एथलीट फुट’ नामक बीमारी किससे उत्पन्न होती है?
उतर – कवक
805. कुरिंजी पुष्प के 12 वर्ष में एक बार खिलने का कारण है–
उत्तर – फ्लोरिजन स्राव
806. आलू का खाने योग्य भाग कौन-सा है?
उत्तर – तना
807. ‘ड्रीम्स फ्रॉम माई फादर’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – बराक ओबामा
808. दिल्ली में कुतुबमीनार का निर्माण कार्य किसने शुरू कराया?
उत्तर – कुतुबुद्दीन ऐबक
809. कुतुबमीनार के निर्माण कार्य को किसने पूरा करवाया?
उत्तर – इल्तुतमिश
810. मसाई जनजाति कहाँ निवास करती है?
उत्तर – केन्या एवं तंजानिया
811. ‘शुगर बाउल ऑफ द वर्ल्ड’ (चीनी का कटोरा) किस देश को कहा जाता है?
उत्तर – क्यूबा
812. भारतीय मानक समय आधारित है–
उत्तर : 82.5° पूर्वी देशान्तर पर
813. इंडियन स्टैंडर्ड टाइम और ग्रीनविच मीन टाइम में कितना का अंतर है?
उत्तर : 5 घण्टे 30 मिनट
814. मोहनजोदड़ो का स्थानीय नाम क्या है?
उत्तर – मृतकों का टीला
815. सारनाथ में बुद्ध का प्रथम प्रवचन क्या कहलाता है?
उत्तर – धर्मचक्रप्रवर्तन
816. हवा के तेज वेग से बने रेतीले टीलों को क्या कहते हैं?
उत्तर – मरुटिब्बा (ड्यून)
817. ‘डांडिया’ कहाँ का प्रसिद्ध नृत्य है?
उत्तर – गुजरात
818. रेगिस्तान में मृग मरीचिका (Mirage) बनने का क्या कारण है?
उत्तर – प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन
819. किनके बीच की औसत दूरी को ‘खगोलीय एकक’ कहा जाता है?
उत्तर – पृथ्वी तथा सूर्य
820. सूर्य के सबसे नजदीक कौन-सा ग्रह है?
उत्तर – बुध
821. फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए कौन-सी गैस प्रयुक्त की जाती है?
उत्तर – एसिटिलीन
822. मांसपेशियों में किस द्रव के एकत्रित होने से थकान आती है?
उत्तर – लैक्टिक एसिड
823. फलों का अध्ययन क्या कहलाता है?
उत्तर – पोमोलॉजी
824. डाईऑप्टर किसकी इकाई है?
उत्तर – लेंस की क्षमता की
825. दिल्ली के लाल किले का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर – शाहजहाँ
826. उत्तरी अमेरिका के शीतोष्ण घास के मैदान को क्या कहा जाता है?
उत्तर – प्रेयरी
827. विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 7 अप्रैल
828. www (world wide web) के आविष्कारक कौन हैं?
उत्तर – टिम बर्नर्स ली
829. जायकवाड़ी जल विद्युत परियोजना किस राज्य में अवस्थित है?
उत्तर – महाराष्ट्र (गोदावरी नदी पर)
830. पृथ्वी की आयु का आकलन किया जाता है–
उत्तर – यूरेनियम डेटिंग से
831. ‘आशा की धातु’ किसे कहा जाता है?
उत्तर – यूरेनियम
832. ऑस्कर पुरस्कार किस क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिए जाते हैं?
उत्तर – सिनेमा
833. ‘एलिसा (ELISA) जांच’ किस रोग की पहचान करती है?
उत्तर – एड्स
834. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर – 1993 ई०
835. गोबी मरुस्थल किस देश में स्थित है?
उत्तर – मंगोलिया में
836. ऑस्ट्रेलिया के घास के मैदान को क्या कहा जाता है?
उत्तर – डाउन्स
837. ‘यक्षगान’ नामक लोक नृत्य का संबंध किस राज्य से है?
उत्तर – कर्नाटक
838. किस तापमान पर सेल्सियस और फारेनहाइट का मान बराबर होता है?
उत्तर : -40°
839. पंचशील समझौता (1954) पर हस्ताक्षर किन देशों के मध्य हुआ था?
उत्तर – भारत-चीन
840. ‘इक्विनॉक्स’ (Equinox) संबंधित है–
उत्तर – दिन और रात के समान अवधि से
841. कल्याणकारी राज्य की अवधारणा संविधान में सम्मिलित किया गया है–
उत्तर – राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों में
842. राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 29 अगस्त
843. किस संविधान संशोधन द्वारा वर्ष 2026 तक लोकसभा के सीटों के पुनर्निर्धारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया?
उत्तर – 84वां संविधान संशोधन, 2001
844. महावीर स्वामी जैन धर्म के कौन-से तीर्थंकर थे?
उत्तर – 24वें
845. तराइन का प्रथम युद्ध (1191 ई.) पृथ्वीराज चौहान ने किसे हराया?
उत्तर – मुहम्मद गोरी
846. तराइन का द्वितीय युद्ध (1192 ई०) किसके मध्य हुआ?
उत्तर – पृथ्वीराज चौहान एवं मुहम्मद गोरी (पृथ्वीराज चौहान की हार हुई)
847. विडाल (Widal) टेस्ट किस बीमारी की पहचान के लिए किया जाता है?
उत्तर – टायफाइड
848. बल की परिभाषा गति के किस नियम से मिलती है?
उत्तर – प्रथम नियम से
849. मैनोमीटर के द्वारा किसकी माप की जाती है?
उत्तर – गैस का दाब
850. ‘ई-मेल’ (E-Mail) का जन्मदाता किसे माना जाता है?
उत्तर – रे टामलिंसन
851. तपेदिक/क्षय रोग (TB) उत्पन्न करने वाला जीवाणु है–
उत्तर – माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस
852. क्षय (टीबी) रोग से कौन-सा अंग प्रभावित होता है?
उत्तर – फेफड़ा
853. नारियल का खाने योग्य भाग कौन-सा होता है?
उत्तर – भ्रूणपोष
854. महावीर स्वामी का जन्म (540 ई०पू०) कहाँ हुआ था?
उत्तर – कुण्डग्राम (वैशाली)
855. सोमनाथ मंदिर पर 1025 ई. में महमूद गजनवी के आक्रमण के समय गुजरात का शासक कौन था?
उत्तर – भीमदेव प्रथम
856. ‘गीत गोविंद’ के लेखक जयदेव किसकी सभा में रहते थे?
उत्तर – लक्ष्मण सेन
857. ‘मृच्छकटिकम्’ के लेखक कौन हैं?
उत्तर – शूद्रक
858. ‘इलायची पहाड़ियाँ या कार्डेमोम हिल्स’ कहाँ स्थित है?
उत्तर – केरल
859. नाथूला दर्रा किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – सिक्किम
860. निकट दृष्टि दोष (मायोपिया) के निवारण के लिए किस लेंस का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर – अवतल लेंस
861. दूर दृष्टि दोष (हाइपरमेट्रोपिया) के निवारण के लिए किस लेंस का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर – उत्तल लेंस
862. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (B.H.U.) की स्थापना (1916 ई) किसने की थी?
उत्तर – पं. मदनमोहन मालवीय
863. 1878 का वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट को किसने रद्द किया?
उत्तर – लॉर्ड रिपन
864. ‘देवदास’ उपन्यास के लेखक कौन हैं?
उत्तर – शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय
865. भारत के संविधान का भाग IV किसके बारे में बताता है?
उत्तर – राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत
866. ‘सी. के. नायडू कप’ किस खेल से संबंधित है?
उत्तर – क्रिकेट
867. लिएंडर पेस का संबंध किस खेल से है?
उत्तर – टेनिस
868. नाखून, खुर और सिंग किस उत्तक के बने होते हैं?
उत्तर – किरेटिन उत्तक
869. ‘इटाई-इटाई’ नामक रोग किसके कारण होता है?
उत्तर – कैडमियम प्रदूषण
870. दर्दनाक अस्थि रोग ‘इटाई-इटाई’ का पहले कहाँ पता चला था?
उत्तर – जापान
871. आलू किस कुल से संबंधित है?
उत्तर – सोलेनेसी
872. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर – 7 अप्रैल, 1948 (मुख्यालय– जेनेवा, स्विट्जरलैंड)
873. ‘बॉक्साइट’ किसका अयस्क है?
उत्तर – एल्युमिनियम
874. ‘विरंजक चूर्ण’ (ब्लीचिंग पाउडर) का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड (रासायनिक सूत्र- CaOCl2)
875. ब्लीचिंग पाउडर किसे गुजारकर तैयार किया जाता है?
उत्तर – बुझे चुने पर से क्लोरीन
876. लोहे का सबसे शुद्धतम रूप कौन-सा है?
उत्तर – पिटवाँ लोहा
877. भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों में नागरिकता सम्बन्धी प्रावधान किए गए हैं?
उत्तर – अनुच्छेद 5-11
878. धुआँधार जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?
उत्तर – नर्मदा (जबलपुर, मध्यप्रदेश)
879. ‘ऑस्टियोलॉजी’ में किसका अध्ययन किया जाता है?
उत्तर – हड्डियों का
880. महावीर स्वामी की मृत्यु कब और कहाँ हुई थी?
उत्तर : 468 ई०पू०, पावापुरी (राजगीर)
881. ‘सुरक्षा प्रकोष्ठ की नीति’ (Ring fence policy) किस गवर्नर जनरल से संबंधित है?
उत्तर – वारेन हेस्टिंग्स
882. पेट्रोल की गुणवत्ता किससे अभिव्यक्त की जाती है?
उत्तर – ऑक्टेन संख्या
883. ‘सुब्रतो कप’ किस खेल से संबंधित है?
उत्तर – फुटबॉल
884. मानव शरीर की किस ग्रंथि को ‘मास्टर ग्रंथि’ कहा जाता है?
उत्तर – पीयूष ग्रंथि (Pituitary Gland)
885. खानवा का युद्ध कब और किसके बीच लड़ा गया था?
उत्तर – 1527 ई. में, बाबर और राणा सांगा (राणा सांगा की हार हुई थी)
886. मानव मस्तिष्क का सबसे बड़ा और सबसे विकसित भाग कौन-सा है?
उत्तर – प्रमस्तिष्क (Cerebrum)
887. सूर्य से सबसे दूर स्थित ग्रह कौन-सा है?
उत्तर – वरुण (Neptune)
888. राष्ट्रीय विकास परिषद की स्थापना कब की गई?
उत्तर – 1952 ई.
889. अशोक के शिलालेखों को सर्वप्रथम किसने पढा था?
उत्तर – जेम्स प्रिंसेप (1837 ई.)
890. ‘आदिग्रंथ’ (गुरु ग्रंथ साहिब) की रचना किसने की?
उत्तर – गुरु अर्जुन देव
891. विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप ‘माजुली’ किस नदी में स्थित है?
उत्तर – ब्रह्मपुत्र (असम)
892. मनुष्य में कितने जोड़े क्रोमोसोम (गुणसूत्र) पाए जाते हैं?
उत्तर – 23 जोड़े (कुल 46)
893. पटकाई की पहाड़ियाँ भारत को किससे अलग करती है?
उत्तर – म्यांमार
894. संसद के दो सत्रों के बीच अधिकतम कितना समय का अंतराल हो सकता है?
उत्तर – 6 महीना
895. ‘अंगकोरवाट मंदिर’ कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – कम्बोडिया
896. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद भारत के राष्ट्रपति में अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान करता है?
उत्तर – अनुच्छेद 123
897. RBC का कब्रिस्तान किसे कहा जाता है?
उत्तर – प्लीहा (Spleen)
898. ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ किस क्षेत्र में दिया जाता है?
उत्तर – खेल प्रशिक्षण
899. ‘पुष्पों’ का अध्ययन क्या कहलाता है?
उत्तर – एन्थोलॉजी
900. माइटोकॉन्ड्रिया की खोज किसने की?
उत्तर – आल्टमैन
901. अकबर के दरबार में आने से पहले तानसेन किनकी सेवा में थे?
उत्तर – राजा रामचंद्र
902. महान तमिल साहित्य ‘शिलप्पादिकारम्’ के रचयिता कौन हैं?
उत्तर – इलांगो
903. राइबोसोम का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर – प्रोटीन संश्लेषण
904. अजंता एवं एलोरा की गुफाएं कहाँ स्थित हैं?
उत्तर – औरंगाबाद (महाराष्ट्र)
905. सम्राट अशोक किनका पुत्र थे?
उत्तर – बिंदुसार
906. ‘अबेल पुरस्कार’ किस क्षेत्र में दिया जाता है?
उत्तर – गणित
907. अकबर ने ‘शीरी कलम’ की उपाधि किसको दिया था?
उत्तर – अब्दुस्समद
908. ध्वनि की चाल सर्वाधिक किसमें होती है?
उत्तर – ठोस में
909. कोशिका की ‘आत्महत्या की थैली’ किसे कहा जाता है?
उत्तर – लाइसोसोम
910. नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कहाँ स्थित है?
उत्तर – कोलकाता
911. कनिष्क के शासनकाल में चतुर्थ बौद्ध संगीति किस नगर में आयोजित की गई थी?
उत्तर – कुण्डग्राम/कुण्डलवन में
912. किसी राज्य का उच्चतम विधि अधिकारी कौन होता है?
उत्तर – महाधिवक्ता (सॉलिसिटर जनरल)
913. ‘कामायनी’ के लेखक कौन हैं?
उत्तर – जयशंकर प्रसाद
914. महावीर एवं बुद्ध दोनों ने किसके शासनकाल में उपदेश दिया?
उत्तर – बिम्बिसार
915. पौधों में ‘जाइलम’ का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर – जल एवं खनिज-लवणों का संवहन करना
916. ‘नेचुरल सेलेक्शन का सिद्धांत’ किसने दिया था?
उत्तर – चार्ल्स डार्विन
917. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर – व्योमेश चन्द्र बनर्जी
918. पौधों में ‘फ्लोएम उत्तक’ का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर – आहार/भोजन वहन करना
919. ऑस्ट्रेलिया में स्थित ‘कालगुर्ली’ किसके लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर – सोना उत्पादन
920. राष्ट्रपति पर महाभियोग किस अनुच्छेद के तहत चलाया जाता है?
उत्तर – अनुच्छेद 61
921. ‘चीन का शोक’ किस नदी को कहा जाता है?
उत्तर – ह्वांगहो
922. भारत छोड़ो आंदोलन कब प्रारंभ हुआ था?
उत्तर – 9 अगस्त, 1942
923. ‘भूरा कोयला’ किसे कहा जाता है?
उत्तर – लिग्नाइट
924. कृत्रिम गर्भधारण के लिए बैलों के वीर्य को किसमें रखा जाता है?
उत्तर – द्रव नाइट्रोजन
925. मानव हृदय में कितने कक्ष (चैम्बर) होते हैं?
उत्तर – 4
926. पेंगुइन पक्षी कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर – अंटार्कटिका
927. रेडियो कार्बन डेटिंग से किसका निर्धारण होता है?
उत्तर – जीवाश्मों (Fossils) की आयु का
928. ‘एशिया का नोबेल पुरस्कार’ किसे कहा जाता है?
उत्तर – रैमन मैग्सेसे
929. मेढ़क के हृदय में कितने कक्ष होते हैं?
उत्तर – 3
930. भारत का कौन-सा राज्य तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा है?
उत्तर – त्रिपुरा
931. कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर – बदरुद्दीन तैय्यबजी
932. एक्स-रे का अविष्कार किसने किया था?
उत्तर – रोएंटजन
933. भारत के किस राज्य की सीमा नेपाल, भूटान और चीन तीन देश से मिलती है?
उत्तर – सिक्किम
934. भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना है?
उत्तर : 2.4%
935. प्रत्येक राज्य में महाधिवक्ता (सॉलिसिटर जनरल) की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
उत्तर – राज्यपाल
936. धन विधेयक पारित करने के लिए राज्य सभा को कितना समय दिया जाता है?
उत्तर -14 दिन
937. किस मुगल बादशाह को ‘जिंदा पीर’ कहा जाता है?
उत्तर – औरंगजेब
938. मुगल वंश का अंतिम शासक कौन था?
उत्तर – बहादुरशाह द्वितीय (जफर)
939. गोवा पर पुर्तगालियों ने कब कब्जा किया?
उत्तर – 1510 ई.
940. वह पुर्तगाली कौन था जिसने गोवा पर अधिकार किया था?
उत्तर – अल्फांसो डी अल्बुकर्क
941. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में निर्वाचन आयोग के लिए प्रावधान है?
उत्तर – अनुच्छेद-324
942. ओजोन परत मुख्यतः कहाँ पायी जाती है?
उत्तर – समताप मंडल
943. ‘विक्टोरिया जलप्रपात’ किस नदी और स्थित है?
उत्तर – जैम्बेजी नदी (अफ्रीका)
944. कैंसर के उपचार के लिए प्रयुक्त उत्कृष्ट गैस कौन-सी है?
उत्तर – रेडॉन
945. ‘तलचर’ प्रसिद्ध कोयला क्षेत्र कहाँ स्थित है?
उत्तर – ओडिशा
946. ‘प्लास्टर ऑफ पेरिस’ का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर – कैल्शियम सल्फेट हाइड्रेट
947. सबसे तन्य धातु (Ductile Metal) कौन-सी है?
उत्तर – सोना (Gold)
948. विश्व की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी?
उत्तर – सिरिमाओ भंडारनायके (श्रीलंका)
949. ‘पोटैशियम’ की खोज किसने की?
उत्तर – हम्फ्री डेवी
950. ‘पुरुषणी’ किस नदी का प्राचीन नाम है?
उत्तर – रावी नदी
951. प्राचीन भारत में कुल कितने महाजनपद थे?
उत्तर – 16
952. कौटिल्य/चाणक्य किसके प्रधानमंत्री थे?
उत्तर – चंद्रगुप्त मौर्य
953. मनुष्य का वैज्ञानिक नाम क्या है?
उत्तर – होमो सैपियन्स
954. भारत का राष्ट्रीय जलीय प्राणी क्या है?
उत्तर – गंगा की डॉल्फिन
955. ‘फिबुला’ एवं ‘टिबिया’ नामक हड्डी कहाँ पायी जाती है?
उत्तर – टाँग में
956. किस प्राचीन ग्रंथ को ‘पाँचवाँ वेद’ भी कहा जाता है?
उत्तर – महाभारत
957. सुप्रीम कोर्ट की प्रथम महिला न्यायाधीश कौन थी?
उत्तर – फातिमा बीबी
958. ‘अढ़ाई दिन का झोपड़ा’ कहाँ स्थित है?
उत्तर – अजमेर (निर्माणकर्ता – कुतुबुद्दीन ऐबक)
959. शेख सलीम चिश्ती की दरगाह कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – फतेहपुर सीकरी
960. कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा निर्मित ‘कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद’ कहाँ स्थित है?
उत्तर – दिल्ली
961. एक वृक्ष की आयु का पता किसके द्वारा लगाया जाता है?
उत्तर – वार्षिक वलयों की गिनती करके
962. बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – कर्नाटक
963. सर्वाधिक जैव विविधता कहाँ पायी जाती है?
उत्तर – उष्णकटिबंधीय वर्षा वन
964. सैयद वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर – खिज्र खां
965. ‘रेबीज के टीका’ का खोज किसने किया था?
उत्तर – लुई पाश्चर
966. मयूर सिंहासन (तख्ते-ताऊस) पर बैठने वाला अंतिम मुगल बादशाह कौन था?
उत्तर – मुहम्मदशाह
967. भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शासिका कौन थी?
उत्तर – रजिया सुल्तान
968. रजिया सुल्तान किसकी बेटी थी?
उत्तर – इल्तुतमिश
969. हुमायूँ का मकबरा कहाँ है?
उत्तर – दिल्ली
970. उच्च न्यायालय (High Court) की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश कौन थी?
उत्तर – लीला सेठ (हिमाचल प्रदेश)
971. गोवा मुक्ति दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 19 दिसम्बर
972. एशिया की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?
उत्तर – यांग्सी नदी (लंबाई– 6300 km)
973. राष्ट्रीय एकता परिषद का गठन कब किया गया?
उत्तर – 1961 ई०
974. बाघ की गुफाएं किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
975. एलिफेंटा की गुफाएं कहाँ स्थित है?
उत्तर – मुंबई में
976. वह प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे जिन्होंने संसद सत्र में उपस्थित हुए बिना ही त्यागपत्र दे दिया था?
उत्तर – चौधरी चरण सिंह
977. बारदोली सत्याग्रह (1928) का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर – वल्लभभाई पटेल
978. भागीरथी और अलकनंदा गंगा में कहाँ मिलती है?
उत्तर – देवप्रयाग (उत्तराखंड)
979. हिमालय की सबसे पूर्वी चोटी कौन-सी है?
उत्तर – नामचाबरवा
980. ‘सी ऑफ ट्रांक्विलिटी’ कहाँ पर है?
उत्तर – चंद्रमा
981. बीरबल का वास्तविक नाम क्या था?
उत्तर – महेश दास
982. लोदी वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर – बहलोल लोदी
983. कलिंग युद्ध का वर्णन अशोक के किस शिलालेख में है?
उत्तर – तेरहवाँ शिलालेख
984. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर – बंगलुरू (कर्नाटक)
985. हवाई जहाज के ‘ब्लैक बॉक्स’ का रंग कैसा होता है?
उत्तर – नारंगी
986. ‘पाइका’ किस राज्य की पारंपरिक लोक नृत्य है?
उत्तर – झारखंड
987. ‘एंगस्ट्रम’ क्या मापता है?
उत्तर – तरंगदैर्ध्य
988. स्त्रियों की नसबंदी को क्या कहा जाता है?
उत्तर – ट्यूबेक्टॉमी (Tubectomy)
989. पुरुषों की नसबंदी को क्या कहा जाता है?
उत्तर – वैसेक्टॉमी (Vasectomy)
990. नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय अर्थशास्त्री कौन हैं?
उत्तर – अमर्त्य सेन
991. दीपिका कुमारी का संबंध किस खेल से है?
उत्तर – तीरंदाजी
992. जैन धर्म के संस्थापक एवं प्रथम तीर्थंकर कौन थे?
उत्तर – ऋषभदेव
993. लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष कौन थी?
उत्तर – मीरा कुमार
994. भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सर्वोच्च कमांडर कौन होता है?
उत्तर – राष्ट्रपति
995. भारत की पहली बोलती फिल्म कौन-सी थी?
उत्तर – आलमआरा
996. ‘g’ का मान अधिकतम कहाँ होता है?
उत्तर – ध्रुवों पर
997. शुद्ध सोना कितने कैरेट का होता है?
उत्तर – 24 कैरेट
998. डॉक्टरों के थर्मामीटर का अविष्कार किसने किया?
उत्तर – फारेनहाइट
999. भारत में एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कौन-सा है?
उत्तर – बैरन द्वीप (अंडमान-निकोबार)
1000. हड़प्पा की सभ्यता किस युग से संबंधित है?
उत्तर – कांस्य युग

दोस्तों अगर यह Top 1000 GK Questions for All Competitive Exams, GK in Hindi 1000 Most Important Question and Answer, 1000 GK Question in Hindi, General Knowledge Question in Hindi आपके लिए हेल्पफुल रही हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों के साथ Share करें। अगर आपको किसी भी प्रकार का सवाल है या सुझाव है तो आप नीचे Comment कर सकते हैं। धन्यवाद ।
 

सम्बंधित टॉपिक्स

सदस्य ऑनलाइन

अभी कोई सदस्य ऑनलाइन नहीं हैं।

हाल के टॉपिक्स

फोरम के आँकड़े

टॉपिक्स
1,845
पोस्ट्स
1,886
सदस्य
242
नवीनतम सदस्य
Ashish jadhav
Back
Top